स्वतंत्रता दिवस पर बीएसएनएल का ग्राहकों को तोहफा

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

उदयपुर, 14 अगस्त। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) ने अपने ग्राहकों के लिए किफायती और सुविधाजनक दूरसंचार सेवाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विशेष ऑफर्स की घोषणा की है। इन ऑफर्स में हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड, मोबाइल कनेक्टिविटी, भरपूर डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग तथा मनोरंजन के लिए ओटीटी  सेवाओं का लाभ शामिल है।

एसएनएल के नए प्लान 1 हजार 111 ऑफर के तहत ग्राहकों को 200 एमबीपीएस हाई-स्पीड इंटरनेट, 5 हजार जीबी डेटा, भारत में किसी भी नंबर पर 24 7 अनलिमिटेड कॉलिंग, डुअल-बैंड वाईफाई ओएनटी तथा एक कनेक्शन के साथ अतिरिक्त लाभ दिया जा रहा है। इनमें जियो हाॅर्टस्टार, सोनीलिव, जी5, लोयनस्टेज प्ले, शिमारोमी, हंगामा प्ले आदि मनोरंजन सेवाएं शामिल हैं। इस प्लान को तेज स्ट्रीमिंग और स्मार्ट कनेक्टिविटी को ध्यान में रखकर पेश किया गया है।

लॉन्च ऑफर में हर महीने 88 रुपये की बचत-ब्रॉडबैंड प्लान पर विशेष लॉन्च ऑफर के तहत ग्राहकों को शुरुआती छह महीनों तक हर महीने 88 रुपये की बचत का लाभ मिलेगा। नियमित 1199 प्रतिमाह के मुकाबले यह ऑफर 1111 प्रतिमाह से शुरू होता है। इस प्रकार ग्राहक हाई-स्पीड इंटरनेट और ओटीटी मनोरंजन का लाभ विशेष कीमत पर उठा सकते हैं।

मोबाइल ग्राहकों के लिए 1 रुपये का फ्रिडम प्लान- बीएसएनएल ने नए मोबाइल ग्राहकों के लिए 1 रूपये एफआरसी-1 फ्रिडम प्लान भी प्रदर्शित किया है। इस ऑफर में निःशुल्क सिम के साथ भारत में अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग, प्रतिदिन 1 जीबी डेटा तथा 100 एसएमएस प्रतिदिन मिलेंगे। प्लान की वैधता 24 कैलेंडर दिवस है। यह ऑफर  12 अगस्त 2026 से 12 सितंबर 2026 की अवधि तक लागू रहेगा। ग्राहक नया बीएसएनएल प्राप्त करने अथवा अपना मौजूदा नंबर बीएसएनएल नेटवर्क पर पोर्ट कराने के लिए नजदीकी बीएसएनएल उपभोक्ता सेवा केंद्र एवं अधिकृत  बीएसएनएल रिटेलर से संपर्क कर सकते हैं।

2399 रुपये के प्रीपेड प्लान में 412 दिनों तक वैधता-बीएसएनएल ने 2399 रुपये के प्रीपेड प्लान को भी स्वतंत्रता दिवस विशेष ऑफर के रूप में प्रदर्शित किया है। इस प्लान में 365 दिनों की मूल वैधता के साथ अतिरिक्त 47 दिनों की वैधता, यानी कुल 412 दिनों की वैधता दी जा रही है। इसके साथ ग्राहकों को प्रतिदिन 2 जीबी डेटा, 100 एसएमएस प्रतिदिन तथा अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी कॉलिंग का लाभ मिलता है। यह ऑफर 12 अगस्त 2026 से 12 सितंबर 2026 की अवधि तक लागू रहेगा।

ग्रामीण क्षेत्रों में एफटीटीएच विस्तार के लिए बीएसएनएल का स्मार्ट कॉम्बो ऑफर-ग्रामीण क्षेत्रों में अधिक से अधिक ग्राहकों को हाई-स्पीड इंटरनेट एवं मनोरंजन सेवाओं से जोड़ने की दिशा में बीएसएनएल की नई पहल है। भारत संचार निगम लिमिटेड द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में एफटीटीएच (फाइबर टू दी होम कनेक्शनों को बढ़ावा देने तथा अधिक से अधिक परिवारों तक हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड सेवा पहुंचाने के उद्देश्य से आकर्षक विनिंग काॅम्बो पेश किया गया है। इस पहल के अंतर्गत 259 रूपये का रूरल एन्ट्री प्लान और 199 रूपये का ओटीटी एड एंड आॅन  (₹100 एड एंड आॅन/जी5 एंड जीयोहाॅस्टार) ग्राहकों के लिए विशेष रूप से उपयोगी कॉम्बिनेशन है। इसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में एफटीटीएच की पहुंच बढ़ाने के साथ-साथ ग्राहकों को बेहतर इंटरनेट और मनोरंजन सेवाएं एक साथ उपलब्ध कराना है।  259 रूपये में रूरल एन्ट्री प्लान में ग्राहकों को अनलिमिटेड डाटा के साथ अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, निःशुल्क इंस्टॉलेशन एवं मॉडेम दिया जा रहा है।

“ज्यादा दिन, ज्यादा डेटा, ज्यादा आजादी” का संदेश-बीएसएनएल ने इन स्वतंत्रता दिवस ऑफरों के माध्यम से ग्राहकों को बेहतर कनेक्टिविटी, अधिक डेटा और मनोरंजन की सुविधाएं एक साथ उपलब्ध कराने पर जोर दिया है। कंपनी के अभियान में “हर देशवासी का गर्व, बीएसएनएल के साथ” और “ज्यादा दिन, ज्यादा डेटा, ज्यादा आजादी” जैसे संदेशों के माध्यम से देशभर में विश्वसनीय और किफायती संचार सेवाओं को प्रोत्साहित किया गया है।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!