Udaipur News

अवैध पिस्टल व एमडीएमए के साथ दो युवक व एक महिला गिरफ्तार

अवैध पिस्टल व एमडीएमए के साथ दो युवक व एक महिला गिरफ्तार

उदयपुर, 11 नवंबर : प्रतापनगर थाना पुलिस और डीएसटी ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार और नशीला पदार्थ रखने के मामले में दो युवकों और एक महिला को गिरफ्तार किया है। जिला पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत थानाधिकारी राजेंद्र सिंह चारण के नेतृत्व में की गई नाकाबंदी के दौरान एक कार को रोका गया। तलाशी में आरोपियों दीपक जोशी पुत्र मुनालाल निवासी सेवाड़ी (पाली), सुरेंद्र उर्फ सुरेश पुत्र जसाराम निवासी रडवा (पाली) और आशा वैरागी पुत्री लक्ष्मीनारायण के कब्जे से एक अवैध पिस्टल, चार जिंदा कारतूस और दो ग्राम एमडीएमए ड्रग…
Read More
सनवाड़ रीको खाद फैक्ट्री मामला: फैक्ट्री प्रबंधन एवं कर्मचारियों ने भी दिया ज्ञापन

सनवाड़ रीको खाद फैक्ट्री मामला: फैक्ट्री प्रबंधन एवं कर्मचारियों ने भी दिया ज्ञापन

 फतहनगर। ब्लु फॉस्फेट लिमिटेड, रिको औद्योगिक क्षेत्र सनवाड के प्रोडक्शन मेनेजर जीतबहादूर सिंह एवं फैक्ट्री में कार्यरत कर्मचारियों ने मंगलवार को कम्पनी के विरुद्ध अनावश्यक दुर्भावना फैलाने को लेकर नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा।  ज्ञापन के जरिए प्रबंधन एवं कर्मचारियों ने अवगत कराया कि सोमवार को हमारी कम्पनी ब्लु फॉस्फेट लिमिटेड. रिको औद्योगिक क्षेत्र सनवाड के विरुद्ध एक ज्ञापन प्रस्तुत किया गया। कम्पनी वर्ष 2014 से खाद एवं उर्वरक के उत्पादन का कार्य करती है तथा कम्पनी राजकीय नियम कायदे के अनुसार संचालित हो रही है।  कम्पनी के पास राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के द्वारा जारी वैध सीटीओ एवं सीटीई…
Read More
पर्यावरण संरक्षण की पहल: उदयपुर में पहली बार गोकाष्ठ की लकडी से दो लावारिस शवों का दाह संस्कार

पर्यावरण संरक्षण की पहल: उदयपुर में पहली बार गोकाष्ठ की लकडी से दो लावारिस शवों का दाह संस्कार

पर्यावरण संरक्षण की पहल: उदयपुर में पहली बार गोकाष्ठ की लकडी से दो लावारिस शवों का दाह संस्कार -गोकाष्ठ से कम मात्रा और कम व्यय में होगा दाह संस्कार -सनातन में दाह संस्कार में गोकाष्ठ का महत्व उदयपुर। पर्यावरण संरक्षण और वृक्षों को बचाने की मुहिम के तहत उदयपुर में पहली बार दो शवों का गोकाष्ठ से बनी लकडी से दाह संस्कार किया गया। यह दाह संस्कार अशोक नगर स्थित श्मशान घाट पर हुआ और दोनों शव लावारिस अवस्था में थे। उदयपुर में गोकाष्ठ की लकडी से दाह संस्कार की पहल को बेहतर माना जा रहा है, जिसमें लकडी की…
Read More
कृषि विज्ञान केन्द्रों के कामकाज की  समीक्षा बैठक 12 से

कृषि विज्ञान केन्द्रों के कामकाज की  समीक्षा बैठक 12 से

जुटेेंगे देशभर से 150 से ज्यादा कृषि वैज्ञानिक विकसित भारत के संकल्प को लगेंगे पंख देशभर के किसानों के लिये तय होंगे कार्यक्रम उदयपुर, 11 नवम्बर। राजस्थन, हरियाणा और दिल्ली प्रदेशों में कार्यरत कुल 67 कृषि विज्ञान केन्द्रों के कामकाज की गहन समीक्षा और विकसित भारत के संकल्प को रेखांकित देश के कृषि संसार की आगामी दशा व दिशा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से तीन दिवसीय वार्षिक जोनल कार्यशाला बुधवार प्रातः 09.00 बजे से प्रसार शिक्षा निदेशालय के प्रज्ञा सभागार में आरम्भ होगी। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद्-अटारी, जोन-2, जोधपुर एवं महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, उदयपुर के संयुक्त तत्वाधान…
Read More
आर्यिका प्रसन्नमति माताजी का पिच्छी परिवर्तन एवं चातुर्मास निष्ठापन कार्यक्रम सम्पन्न

आर्यिका प्रसन्नमति माताजी का पिच्छी परिवर्तन एवं चातुर्मास निष्ठापन कार्यक्रम सम्पन्न

- भंवरलाल- मंजू गदावत उत्कृष्ट गुरु भक्ति एवं श्रावक रत्न की उपाधि से अलंकृत - आर्यिका प्रसन्नमति के जयकारों से गुंजा चन्द्रप्रभु मंदिर का सभागार - हजारों श्रावक-श्राविकाओं की मौजूदगी में चन्द्रप्रभु मंदिर आयड़ में हुआ चातुर्मास निष्ठापन उदयपुर,11 नवम्बर। ऐतिहासिक धर्म नगरी उदयपुर के चंद्र प्रभु दिगंबर जैन मंदिर आयड़ में  सकल दिगम्बर जैन समाज के तत्वावधान में आयोजित हो रहे श्री अभिनंदनसागर महाराज की सुयोग्य सुशिष्या बाल योगिनी, जिनवाणी सेवा चन्द्रिका धर्मप्रभाविका, वात्सल्यमूर्ति आर्यिका प्रसन्नमति माताजी के चातुर्मास के तहत भव्य पिच्छी परिवर्तन एवं चातुर्मास निष्ठापन कार्यक्रम धूमधाम से आयोजित हुआ। प्रतिवर्ष चातुर्मास उपरांत पुरे संघ को समाज…
Read More
प्रदेश में अवैध मदिरा पर प्रभावी कार्रवाई जारी

प्रदेश में अवैध मदिरा पर प्रभावी कार्रवाई जारी

उदयपुर, 11 नवम्बर। आबकारी आयुक्त शिवप्रसाद नकाते के निर्देशानुसार प्रदेश में अवैध मदिरा निर्माण, भण्डारण, परिवहन एवं विक्रय पर रोकथाम के लिए जारी विशेष निरोधात्मक अभियान के तहत नाकाबंदी, गश्त, रेड की प्रभावी कार्यवाही कर अभियोग दर्ज किए गए। आबकारी आयुक्त श्री नकाते के निर्देशानुसार अतिरिक्त आबकारी आयुक्त प्रशासन ओपी जैन एवं अतिरिक्त आबकारी आयुक्त पॉलिसी प्रदीप सिंह सांगावत के सुपरविजन में जारी विशेष निरोधात्मक अभियान के तहत जीरो टोलरेंस की नीति अपनाते हुए अन्य राज्य की शराब की तस्करी, अवैध मदिरा के परिवहन व विक्रय पर आबकारी निरोधक टीमों द्वारा प्रभावी कार्यवाही जारी है। इसके तहत श्रीगंगानगर में आबकारी थाना…
Read More
उदयपुर ट्रेकिंग ग्रुप ने प्रकृति की गोद में बिराजी आशापुरा माताजी के दर्शन किए

उदयपुर ट्रेकिंग ग्रुप ने प्रकृति की गोद में बिराजी आशापुरा माताजी के दर्शन किए

- ताज़ी हवा और प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लेते हुए की ट्रेकिंग उदयपुर, 11 नवम्बर । उदयपुर ट्रेकिंग ग्रुप की सदस्याओं ने उत्साह और उमंग के साथ आशापुरा माताजी मंदिर की पहाड़ी पर टे्रकिंग का आयोजन किया। ग्रुप की अध्यक्ष अनीता माहेश्वरी ने बताया कि सुबह साढ़े पाँच बजे सभी सदस्य ठोकर चौराहा से एकत्र होकर ट्रेक के लिए रवाना हुईं। मार्ग में सभी ने ताज़ी हवा और प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लिया। प्रकृति की गोद में ग्रुप की महिलाओं ने मज़ेदार ग्रुप गेम्स भी खेले, जिससे माहौल में हंसी और जोश भर गया। अध्यक्ष अनीता माहेश्वरी ने कहा कि…
Read More
राष्ट्रीय शिक्षा दिवस पर दी कानूनी जानकारी

राष्ट्रीय शिक्षा दिवस पर दी कानूनी जानकारी

(प्रतीक जैन) खेरवाड़ा, राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उदयपुर के निर्देशानुसार तालुका विधिक सेवा समिति खैरवाङा के अध्यक्ष अपर जिला एवं सेशन न्यायालय के न्यायाधीश जगदीश कुन्तल के निर्देशन में उपखंड नयागाँव के राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय कनबई में मंगलवार को राष्ट्रीय शिक्षा दिवस 11 नवम्बर पर कानूनी जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। पीएलवी चन्दूलाल मेघवाल ने विधिक जागरूकता शिविर कार्यक्रम के तहत रालसा की अनूठी पहल "न्याय आपके द्वार" लोक उपयोगिता समस्याओं का सुलभ और त्वरित समाधान न्याय रो सारथी के अन्तर्गत जन उपयोगी सेवाओं की समस्याओं के सुलभ एवं सुनिश्चित समाधान…
Read More
धूम्रपान प्रतिषेध अधिनियम के तहत कार्यवाही

धूम्रपान प्रतिषेध अधिनियम के तहत कार्यवाही

(प्रतीक जैन) खेरवाड़ा, थाना क्षेत्र में थाना अधिकारी दलपत सिंह राठौड़ के निर्देशन में कार्यवाही करते हुए सहायक उप निरीक्षक दिग्विजय सिंह द्वारा सोमवार शाम को राजकीय उच्च माध्यमिक संस्कृत विद्यालय बडला के पास 100 गज की परिधि में प्रवीण पुत्र बंशीलाल डामोर जाती मीणा उम्र 32 वर्ष निवासी बड़ला काड़ुला फला द्वारा धूम्रपान सामग्री यथा बीड़ी, सिगरेट, तंबाकू, गुटका बेचना एवं दुकान पर अपने कब्जे में रखने का प्रकरण दर्ज किया गया। थानाधिकारी ने बताया कि प्रकरण दर्ज कर हेड कांस्टेबल नरेश कुमार द्वारा अनुसंधान किया जा रहा है।
Read More
एकाग्रता से किया ध्यान व्यक्ति की दशा और दिशा दोनों बदल सकता है : आचार्य महाश्रमण

एकाग्रता से किया ध्यान व्यक्ति की दशा और दिशा दोनों बदल सकता है : आचार्य महाश्रमण

- गुजरात भाजपा प्रदेश अध्यक्ष जगदीश स्वर्णकार ने किए आचार्य महाश्रमण के दर्शन - आचार्य महाश्रमण की धवल वाहिनी पहुंची हिम्मतनगर उदयपुर, 11 नवम्बर। तेरापंथ धर्मसंघ के एकादशम अधिशास्ता आचार्य महाश्रमण अपनी धवल वाहिनी के साथ लम्बे-लम्बे डग भरते हुए मेवाड़ की ओर अपने चरण बढ़ा रहे है। श्री मेवाड़ जैन श्वेताम्बर तेरापंथी कांफ्रेंस के अध्यक्ष राजकुमार फत्तावत ने बताया कि आचार्य महाश्रमण 11 नवम्बर को प्रात:  तेरापंथ भवन सलाल से का विहार कर जैनाचार्य आनंद धन विद्यालय हिम्मतनगर पहुंचे। आज भाजपा प्रदेश अध्यक्ष जगदीश स्वर्णकार ने आचार्य महाश्रमण के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। आचार्य महाश्रमण के विहार के…
Read More
error: Content is protected !!