सेलिंग एक्सपिडिशन कैम्प का शुभारंभ
उदयपुर, 11 नवम्बर। एनसीसी निदेशालय राजस्थान, जयपुर एवं एनसीसी समुह मुख्यालय उदयपुर के तत्वाधान में 1 राज नेवल युनिट उदयपुर द्वारा सैलिंग एक्सपिडिशन कैम्प फतहसागर झील, उदयपुर पर आयोजित किया जा रहा है। मंगलवार को कैम्प का उद्घाटन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर उमेश ओझा एवं कमांडिंग ऑफिसर शकील अहमद ने संयुक्त रूप से किया। कमांडर शकील अहमद ने बताया कि यह शिविर 10 दिनों तक चलेगा और इसमें एनसीसी निदेशालय राजस्थान की तीनों एनसीसी युनिट्रस के 110 केडेट्रस भाग ले रहे हैं। कैम्प से पहले केडेट्रस ने कई चरणों में प्रशिक्षण प्राप्त किया, उसके पश्चात् कठिन प्रक्रिया से गुजरने के…
