450 विद्यार्थियों को मिली शिक्षा की नई सौगात, राउंड टेबल इंडिया ने 9 कक्षाओं का किया उद्घाटन

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

उदयपुर। राउंड टेबल इंडिया की ओर से ग्रीनफील्ड प्रोजेक्ट के तहत तैयार की गई नई कक्षाओं का आज विधिवत उद्घाटन किया गया। विद्यालय में 9 कक्षाओं के साथ एक ओपन क्लासरूम, हॉल, वॉशरूम एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं का विकास किया गया है। इन सुविधाओं का लाभ स्कूल में अध्ययनरत 450 विद्यार्थियों को मिलेगा।
उद्घाटन समारोह को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीणजन कार्यक्रम में पहुंचे और राउंड टेबल इंडिया की इस पहल की सराहना की। नई कक्षाओं के शुरू होने से विद्यार्थियों को बेहतर, सुविधाजनक और आधुनिक शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध होगा।
कार्यक्रम में एरिया 12 चेयरमैन 2026-27 ट्र. अनिश चैधरी, एरिया 12 एपीसी 2026-27 ट्र. कुणाल बागरेचा, यूयूआरटी 234 चेयरमैन 2026-27 ट्र. राजेंद्र मेनारिया, सरपंच महेंद्र सिंह राणावत, पूर्व विधायक दलिचंद डांगी तथा मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी प्रेरणा नौसरिया सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।
राउंड टेबल इंडिया के इस ग्रीनफील्ड प्रोजेक्ट से ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को शिक्षा के लिए बेहतर आधारभूत सुविधाएं मिली हैं। नई कक्षाओं के उद्घाटन के साथ विद्यालय में अध्ययन-अध्यापन के लिए अतिरिक्त स्थान उपलब्ध होने से विद्यार्थियों को इसका सीधा लाभ मिलेगा।
फोटोः- राउण्ड टैबल इण्डिया

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!