जोगपोल मंडी की नाल में कल्लाजी बावजी का जन्मोत्सव आज धूमधाम से मनाया जाएगा

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

उदयपुर, 19 अगस्त, श्री सगस  जी कल्याण शक्तिपीठ जोगपोल  मंडी के नाल उदयपुर में 20 अगस्त को लोक देवता श्री कल्लाजी बावजी का जन्मोत्सव श्रद्धा  भक्ति भाव एवं  हर्षोल्लास  के साथ मनाया जाएगा. बावजी के जन्मोत्सव को लेकर तैयारियां  अंतिम चरण मे.

मंदिर के सेवक राजेंद्र  सेन ने बताया कि लोक देवता श्री कल्लाजी  बावजी का जन्मोत्सव श्रद्धा भक्ति भाव एवं हर्षोल्लास के साथ श्री सगस  जी कल्याण शक्तिपीठ जोग पोल मंडी की नाल  उदयपुर में महंत मीठालाल चित्तौड़ा एवं गांदी पति  कुंवर सुशील चित्तौड़ा के सानिध्य में मनाया जाएगा. बाबजी के जन्मोत्सव को लेकर तैयारीयां  अंतिम चरण की ओर है,मंदिर को विद्युत सज्जा, पुष्प एवं मालाओं से सजाया जा रहा है बावजी का नयनाभिराम  श्रृंगार एवं  अन्य  तैयारियां रात भर चल रही थी
20 अगस्त को कल्लाजी बावजी के  जन्मोत्सव के दर्शन प्रातः 7:00 बजे से प्रारंभ हो जाएंगे  प्रातः 8:00 बजे से 10:00 बजे तक भक्तों द्वारा बावजी को दुग्धाभिषेक किया जाएगा, प्रातः 11:00 से 12:00 तक गायक कलाकारों द्वारा भजन कीर्तन होंगे, दोपहर 12:00 बजे से 2:00 बजे तक संतों का समागम होगा, दोपहर 2:30 बजे आरती होगी  दोपहर 3:30 बजे बावजी का दरबार सजेगा बावजी के जन्मदिन होने से सभी भक्तों को बावजी सिक्कों, नोटों एवं पुष्पों का खजाना देंगे, दर्शन देर  रात तक होते रहेंगे..
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!