महिला को जान से मारने की दी धमकी

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

उदयपुर। जिले के झाडोल क्षेत्र में कंथारिया गांव में आपसी विवाद के चलते एक महिला के साथ मारपीट करने के साथ ही जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया गया। पुलिस के अनुसार पीडिता दाखुदेवी पत्नी उमेश डामोर निवासी कंथारिया ने गांव के ही भंवरलाल पुत्र अम्बावा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जिसमें आरोपी द्वारा उसके साथ मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया। पुलिस मामले में जांच कर रही है।

अज्ञात बदमाश ने कर दिया 2.89 लाख का फ्रॉड
उदयपुर। जिले के ऋषभदेव क्षेत्र में एक व्यक्ति के साथ अज्ञात बदमाश द्वारा करीब दो लाख 89 हजार रुपए का फ्रॉड करने का मामला दर्ज किया गया। पुलिस के अनुसार पीडित रमेश पुत्र नाथू कलाल निवासी भुदर बर्दा ने अज्ञात बदमाश के खिलाफ रिपोर्ट दी जिसमें बताया कि बदमाश द्वारा दो लाख 89 लाख 999 रुपए का उसके साथ फ्रॉड कर दिया गया। पुलिस मामले में जांच कर रही है। इसी तरह शहर के सूरजपोल थानांतर्गत पीडित डॉक्टर जियाउद्दीन शेख पुत्र जिर्मीउद्दीन कुरैशी निवासी किशनपोल गवरमेंट प्रेस के पास ने अज्ञात बदमाश के खिलाफ दी रिपोर्ट में बताया कि आरोपी द्वारा उसके फ्रॉड कर दिया गया। पुलिस मामले में जांच कर रही है।

समाचार संकलन करते पत्रकार से मारपीट
उदयपुर। जिले के गोगुंदा उपखंड कार्यालय में समाचार संकलन के दौरान आपसी कहासुनी होने पर पत्रकार के साथ मारपीट करने का मामला दर्ज किया गया। पुलिस के अनुसार पीडित लक्ष्मीलाल उर्फ लखन पुत्र प्यारचंद सालवी निवासी गोगुंदा ने गोपाल लोढा पुत्र जीतमल लोढा निवासी गोगुंदा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जिसमें उसके साथ आरोपी द्वारा मीडिया कवरेज करते समय कहासुनी होने पर मारपीट कर जातिगत गाली गलोज करने का आरोप लगाया। वहीं गोपाल लोढा पुत्र जीतमल लोढा निवासी ठाकर देवरा गोगुंदा ने लक्ष्मीलाल उर्फ लखन सालवी निवासी गोगुंदा के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट में उसके साथ एसडीएम कार्यालय में मीडिया कवरेज करते समय मारपीट करने का आरोप लगाया। पुलिस मामले में जांच कर रही है।

नगदी सहित मोटरसाइकिल चोरी
उदयपुर। जिले के सांगवा खेमली में अज्ञात तीन बदमाश द्वारा नगदी सहित मोटरसाइकिल चुरा ले जाने का मामला दर्ज किया गया। पुलिस के अनुसार पीडित सुरेश पूर्बिया पुत्र खुमाजी पूर्बिया निवासी आसना डबोक ने दी रिपोर्ट में बताया कि 18 अगस्त को अपराह्न करीब सवा तीन बजे उसकी मोटरसाइकिल और उसमें रखे 15750 रुपए मय बेग तीन अज्ञात बदमाश चुरा ले गए। चोरी की यह वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकार्ड हो गए। जिसमें तीन अज्ञात चोर वारदात करते कैद हुए है।

वृद्ध को डरा धमका बैंक से रुपए व जेवरात हडपने का आरोप
उदयपुर। शहर के भूपालपुरा थानांतर्गत पीडिता को डरा धमका कर बैंक खाते से व अलमारी से रुपए व आभूषण निकलवा कर हडपने का मामला दर्ज किया गया। पुलिस के अनुसार 81 वर्षीय दयालसिंह सरुपरिया पुत्र स्वर्गीय रोशन सरुपरिया निवासी अरिहंत अपार्टमेंट बेदला—बडगांव लिंक रोड ने वंदना जैन पुत्री महेश जैन निवासी सज्जननगर कांकरोली के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जिसमें उसे डरा धमकाकर उसके बैंक खाते से व अलमारी के लॉकर से रुपए व स्वर्ण रजत आभूषण निकलवाकर जबरन हडप लेने और कुछ खाली स्टाम्प पर खाली कागजों पर उसके हस्ताक्षर करवा लेने का आरोप लगाया। पुलिस मामले में जांच कर रही है।

देवाली से मोटरसाइकिल चोरी
उदयपुर। शहर के देवाली स्थित वैष्णव मोहल्ला से अज्ञात बदमाश द्वारा मोटरसाइकिल चुरा ले जाने का मामला दर्ज किया गया। पुलिस के अनुसार जयेश मेघ्ज्ञवाल पुत्र रोडीलाल मेघवाल निवासी पुनावली गोगुंदा सायरा हाल वैष्णव मोहल्ला देवाली ने दी रिपोर्ट में बताया कि 15 अगस्त को रात दो बजे से 16 अगस्त सुबह 6 बजे के दौरान अज्ञात बदमाश उसकी मोटरसाइकिल चुरा ले गया। पुलिस चोर और चुराई गई मोटरसाइकिल की तलाश में जुटी है।

ठगी के रुपए बैंक खाते में लेने वाली महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज
उदयपुर। जिले के वल्लभनगर क्षेत्र में ठगी के रुपए बैंक खाते में लेने व देने के संबंध में एक महिला के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। पुलिस के अनुसार वल्लभनगर थाने के कांस्टेबल कुलदीप ने कंकुबाई पत्नी सम्पत निवासी बडगांव वल्लभनगर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जिसमें आरोपी के खाते में ठगी के रुपए आने व निकाल कर लोगों से ठगी करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।

सूने घर का ताला तोडकर सामान व जेवरात चोरी
उदयपुर। शहर के उत्तरी सुंदरवास क्षेत्र में एक सूने मकान का ताला तोडकर अज्ञात चोर अंदर से सामान व जेवरात चुरा ले गए। पुलिस के अनुसार सम्पतदेवी पत्नी स्वर्गीय शिवलाल सुवालका कलाल निवासी उत्तरी सुंदरवास ने प्रतापनगर थाने में दी रिपोर्ट में बताया कि 17 अगस्त की रात में अज्ञात चोरों द्वारा उसकी पुत्री के सूने घर का ताला तोडकर अंदर से सामान व जेवरात चुराकर ले जाने की वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस मामले में जांच कर चोरों का पता लगाने में जुटी है।

कंपनी का रुपया ले लिया खुद के उपयोग में
उदयपुर। शहर के सुखेर क्षेत्र में कंपनी का रुपया खुद के निजी उपयोग में लेने और खातों में गलत प्रविष्टियां करने के संबध में कंपनी के दो अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। पुलिस के अनुसार सुखेर उद्योग विहार स्थित वुडन स्ट्रीट प्राइवेट लिमिटेड प्रथम तल के लेखा प्रबंधक शुभम शर्मा ने राहुल राजाजी टेंक पुत्र राजाजी टेंक सिटी हेड गुजरात निवासी जालाराम बंगलोज रणपुर रोड डीसा बनासकांठा गुजरात और मोहित राव पुत्र रामचंद्र राव निवासी आशापुरा काफलोनी पुराना आरटीओ बेडवास के खिलाफ सुखेर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई जिसमें आरोपियों द्वारा बेईमानीपूर्वक कंपनी के रुपए अपने उपयोग में लेने और लेखा अभिलेखों में गलत प्रविष्टियां करने का आरोप लगाया। पुलिस मामले में जांच कर रही है।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!