बीसीआई पिनेकल की वर्कप्लेस विजिट आज मोबाइल विजन पर
सदस्यों को मिलेगा बिजनेस समझने, नेटवर्किंग और नए अवसर तलाशने का अवसर उदयपुर। बिजनेस सर्कल इंटरनेशनल (बीसीआई) के पिनेकल चैप्टर की ओर से 22 अगस्त को वर्कप्लेस विजिट का आयोजन किया जाएगा। यह विजिट नीरज कपूर के कार्यस्थल मोबाइल विजन पर आयोजित होगी। कार्यक्रम का उद्देश्य सदस्यों को एक-दूसरे के व्यवसाय, कार्यप्रणाली और अनुभवों को करीब से समझने तथा नए व्यावसायिक अवसर तलाशने का मंच प्रदान करना है। वर्कप्लेस विजिट शाम 4:00 बजे से 6:00 बजे तक मोबाइल विजन, आई-डी, बैंक ऑफ महाराष्ट्र के सामने, उदयपोल बस स्टैंड, उदयपुर में आयोजित होगी। बीसीआई के फाउंडर एवं चेयरमैन मुकेश माधवानी ने…
