राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालयों में डिप्लोमा प्रवेश हेतु आवेदन आमंत्रित
उदयपुर, 6 जून। राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय, उदयपुर एवं वल्लभनगर सहित प्रदेशभर के पॉलिटेक्निक संस्थानों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया जारी है। महाविद्यालय के प्राचार्य सी. एस. टाक ने बताया कि प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थी अपनी एसएसओ आईडी के माध्यम से स्वयं अथवा ई-मित्र केन्द्रों के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। प्रवेश पंजीयन शुल्क जमा कराने की अंतिम तिथि 9 जून 2026 तथा ऑनलाइन आवेदन-पत्र भरने की अंतिम तिथि 10 जून 2026 निर्धारित की गई है। उन्होंने बताया कि प्रवेश प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेजों एवं अन्य विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थी प्रथम वर्ष प्रवेश हेतु www.daprajasthan.co.in …
