पूजनीया रासेश्वरी देवी का उदयपुर आगमन पर भव्य स्वागत, जन्माष्टमी पर आज विशेष कार्यक्रम
कृष्ण कौन हैं, हमारा उनसे क्या संबंध है इस पर विशेष संबोधन देंगी उदयपुर। प्रख्यात आध्यात्मिक मार्गदर्शिका पूजनीया रासेश्वरी देवी श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर गुरुवार को उदयपुर पहुंची। उनका सैंकडों भक्तों की ओर से एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत किया गया। उनके सान्निध्य में 4 सितंबर को शहर में जन्माष्टमी उत्सव का विशेष आयोजन किया जा रहा है। कृष्ण जन्माष्टमी का विशेष कार्यक्रम जस्टा राजपुताना रिज़ॉर्ट, हिरण मगरी में सायं 6 बजे से प्रारंभ होगा और रात 12.30 बजे तक चलेगा। इस मौके पर सभी भक्तों का प्रवेश निःशुल्क रहेगा। इस अवसर पर भजन कंसर्ट, देवी जी द्वारा…
