आलोक हिरण मगरी की छात्र-छात्राओं ने लहराया परचम

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

उदयपुर l 12th केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के रिजल्ट में आलोक गुरुकुल परिवार हिरण मगरी शाखा के छात्र-छात्राओं ने बेहतरीन रिजल्ट प्राप्त कर शहर के साथ अपने आलोक का नाम भी रोशन कियाl प्रवक्ता मनमोहन भटनागर ने बताया कि विद्यालय में अवनी रावत ने वाणिज्य संकाय में 96% अंक प्राप्त करके सर्वश्रेष्ट स्थान बनाया वही प्रेक्षा गमोत ने वाणिज्य संकाय में 95% अंक, दिया व्यास ने 92.6% अंक, गुंजित शर्मा ने 92%, मानसी चौधरी ने 91%, आष्का चौधरी ने 90.8% और भाव्यांश ने 90% अंक प्राप्त करके विद्यालय का नाम रोशन कियाl इस अवसर पर निदेशक डॉ प्रदीप कुमावत, प्राचार्य शशांक टांक उप प्राचार्य जयपाल सिंह रावत ने बच्चों को भविष्य के लिए मंगल शुभकामनाएं दी l

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!