अस्पताल में रोजाना 600 लोगों को भोजन करवा रहे निशुल्क भोजन वितरण संस्थान ने मनाया आठवां स्थापना दिवस

शहरवासी भी इस पुण्य कार्य में संस्थान को सहयोग करें: फूलसिंह मीणा
उदयपुर। पिछले कई सालों से महाराणा भूपाल अस्पताल परिसर में मरीजों और उनके परिजनों के लिए निशुल्क भोजन की व्यवस्था कर रहे निशुल्क भोजन वितरण सेवा संस्थान का आठवां स्थापना दिवस समारोह ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा, ब्रांड एंबेसडर स्वच्छ भारत अभियान के .के .गुप्ता तथा समाजसेवी निर्मल कुमार पंडित की उपस्थिति में मनाया गया।
संस्थान के प्रदेश अध्यक्ष केदारनाथ दाधीच और संरक्षक शंकर लाल तेजवान ने बताया कि संस्थान 2019 से अस्पताल में मरीजों और उनके परिजनों के लिए निशुल्क भोजन की व्यवस्था कर रहा है। रोजाना करीब 600 मरीजों को भोजन करवाया जाता है।
समारोह में विधायक फूलसिंह मीणा ने संस्थान के कार्यों की तारीफ करते हुए कहा कि संस्थान ऐसे स्थान पर जहां दुखी, परेशान, मजबूर व लाचार इंसान आते हैं, उन्हें दोनों समय का भोजन उपलब्ध करवा कर पुण्य का काम कर रहा है। उन्होंने संस्थान के साथियों को हिम्मत दिलाते हुए कहा कि इस कार्य को जारी रखे जब कभी उनकी आवश्यकता महसूस हो तो उनके दरवाजे खुले मिलेंगे। श्री मीणा ने इस पुण्य कार्य में पूरा सहयोग देने के लिए पूर्व प्राचार्य डॉ विपिन माथुर का भी आभार जताया।
ब्रांड एंबेसडर के के गुप्ता ने भी संस्थान के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि प्रभु नारायण इन दुखी परेशान इंसानों में ही रहता है। डूंगरपुर के अपने निजी अनुभव के बारे में बताया कि किस तरह से वहां भी ऐसे कार्यों को अंजाम दे रहे हैं। उन्होंने शहर की आम जनता से भी अपील की कि हर इंसान को अपनी क्षमता के अनुसार जैसा सहयोग कर सकते हैं करना चाहिए। लोगों को ऐसी संस्था से जुड़ना चाहिए जो परमार्थ का काम कर रही है। समाजसेवी निर्मल पंडित ने संस्थान की निशुल्क भोजन सेवा का पूरा इतिहास बताते हुए कहा कि संस्थान का लक्ष्य भूखे को रोटी व प्यासे को पानी पिलाना है। 2019 से आज तक इन्होंने इस परिकल्पना को साकार कर रखा है जो आसान काम नहीं है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी अमित भाणावत ने की। समाजसेवी नारायण लाल, गोपाल काबरा और पूनम चंद भट्ट विशिष्ट अतिथि के तौर पर मौजूद रहे। समारोह में सत्संग के जिला अध्यक्ष राजकुमार सचदेव, जिला सचिव अशोक पालीवाल, घनश्याम माली, स्वीटी जैन, सुनीता जैन, राजकुमार सांगानेरिया, दिनेश अरोड़ा, हरि ओम, आशिक अली, सुनील सेन, मदन लाल चुंडावत, गोविंद शर्मा, लोकेश प्रजापत, दिनेश कसारा, कैलाश बोराणा, दिनेश अरोडा, रमेश पालीवाल, राजेंद्र आमेटा, गोविंद शर्मा, शांति स्वरूप लोहार, रेशम भट्ट, शारदा वर्मा, गोपाल वर्मा, मुरली मनोहर एवं संस्थान सभी पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!