Udaipur News

अकादमी के इतिहास की अधिकतम 121 पांडुलिपियों पर 12.94 लाख रुपए का सहयोग स्वीकृत

अकादमी के इतिहास की अधिकतम 121 पांडुलिपियों पर 12.94 लाख रुपए का सहयोग स्वीकृत

पांडुलिपि प्रकाशन योजना का लाभ अधिकाधिक साहित्यकारों को मिलेगा डॉ सहारण उदयपुर, 9 जनवरी। राजस्थान साहित्य अकादमी द्वारा वर्ष 2022-2023 में 121 पांडुलिपियों पर 12.94 रुपये के सहयोग दिए जाने की घोषणा की गई है। 19वीं सरस्वती सभा-संचालिका की बैठक में अनुमोदन पश्चात अकादमी अध्यक्ष डॉ. दुलाराम सहारण की स्वीकृति अनुसार अकादमी सचिव डॉ. बसंत सिंह सोलंकी ने बताया कि पांडुलिपि प्रकाशन सहयोग योजना के अंतर्गत कुल 121 पांडुलिपियों पर लेखकों को 12.94 लाख रु. का सहयोग स्वीकृत किए जाने की घोषणा की गई। अकादमी अध्यक्ष डॉ. दुलाराम सहारण ने बताया कि युवा लेखकों को अकादमी एवं साहित्य से जोड़ने…
Read More
11 से 17 जनवरी तक मनाया जाएगा सड़क सुरक्षा सप्ताह

11 से 17 जनवरी तक मनाया जाएगा सड़क सुरक्षा सप्ताह

 कलेक्टर ने जागरूकता गतिविधियां आयोजित करने के दिए निर्देश उदयपुर 9 जनवरी। सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और आमजन को यातायात के नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए सड़क सुरक्षा सप्ताह 11 से 17 जनवरी तक मनाया जाएगा जिसके तहत विभिन्न गतिविधियां आयोजित होंगी। जिला कलेक्टर तारा चंद मीणा और एसपी विकास शर्मा ने अधिकारियों की बैठक लेकर सड़क सुरक्षा सप्ताह के सफल आयोजन के निर्देश दिए एवं विभिन्न गतिविधियों हेतु अधिकारियों को दायित्व सौंपे। सबको साथ लेकर आयोजित हो सड़क सुरक्षा सप्ताह: कलेक्टर बैठक में जिला कलेक्टर ताराचंद मीणा ने सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत समस्त हितधारकों को…
Read More
डायबिटीज मरीजों की मदद और जागरुकता के लिए निशुल्क संगोष्ठी कल, मेवाड़ करेंगे डॉक्टर्स का सम्मान  

डायबिटीज मरीजों की मदद और जागरुकता के लिए निशुल्क संगोष्ठी कल, मेवाड़ करेंगे डॉक्टर्स का सम्मान  

उदयपुर. द डायबेस्टीज फाउंडेशन की निशुल्क सेमिनार "उदयपुर डायमीट' 11 जनवरी बुधवार को सुबह 11 से 12.30 बजे तक होटल शिकारवाड़ी में होगी। द डायबेस्टीज फाउंडेशन की जैज सेठी ने बताया कि इस सेमिनार में मेवाड़ के पूर्व राजपरिवार के सदस्य लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ डायबिटीज के प्रति जागरुकता फैलाने में मदद करने वाले सीएमएचओ डॉ. एसएल बामनिया, उदयपुर के प्रसिद्ध एंडोकाइनोलोजिस्ट डॉ. संदीप कंसारा, डॉ. डीसी शर्मा, डॉ. आरके शर्मा, डॉ. जय चोर्डिया, डॉ. ओंकार वाघा और एमबी अस्पताल के पूर्व अतिरिक्त अधीक्षक डाॅ. रमेश जोशी को सम्मानित किया जाएगा। मेवाड़ के पूर्व राजपरिवार की सदस्य पद्मजा कुमारी मेवाड़ ने…
Read More
सरकारी स्कूल के जरूरतमंद बच्चों को स्वेटर वितरित

सरकारी स्कूल के जरूरतमंद बच्चों को स्वेटर वितरित

उदयपुर, 9 जनवरी। उदयपुर के राजकीय प्राथमिक विद्यालय राठौड़ो का गुड़ा में जरूरतमंद बच्चों को स्वेटर वितरित किए गए। प्रोजेक्ट वांँमथ की आकृति ने बताया कि स्थानीय अध्यापिका सृष्टि आमेटा के सहयोग से 53 स्वेटर वितरित किए गये। वहीं ग्रामीण महिलाओं को कंबल भी प्रदान की गई। आकृति ने बताया कि प्रोजेक्ट के दूसरे चरण में 400 स्वेटर वितरित किए गए हैं और अब तक कुल 800 स्वेटर्स बांटे जा चुके हैं। इस नेक कार्य में टीम आकृति के अमन वया, रिद्धि भाटिया, बादशाह, प्रांजल सिंह राव, राजेन्द्र प्रसाद आदि का सहयोग रहा।
Read More
एफएसएल निदेशक ने किया वार्षिक निरीक्षण

एफएसएल निदेशक ने किया वार्षिक निरीक्षण

उदयपुर, 9 जनवरी। राज्य विधि विज्ञान प्रयोगशाला के निदेशक डॉ. अजय शर्मा ने सोमवार को उदयपुर पहुंचकर क्षेत्रीय विधि विज्ञान प्रयोगशाला का निरीक्षण किया। अतिरिक्त निदेशक डॉ. परमजीत सिंह ने बताया कि निदेशक ने प्रयोगशाला के सभी अनुभागों में उपलब्ध परीक्षण सुविधाओं को देखा। सभी कार्मिकों से संवाद किया और लंबित प्रकरणों की जानकारी लेने के साथ आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
Read More
आकाशवाणी के कार्यक्रम प्रमुख लालस विश्व कप हॉकी प्रतियोगिता में करेंगे कमेंट्री

आकाशवाणी के कार्यक्रम प्रमुख लालस विश्व कप हॉकी प्रतियोगिता में करेंगे कमेंट्री

उदयपुर, 9 जनवरी। उदयपुर आकाशवाणी के कार्यक्रम प्रमुख और अंतरराष्ट्रीय कमेंटेटर महेन्द्र सिंह लालस ओडिशा में होने वाली विश्वकप हॉकी प्रतियोगिता का आंखों देखा हाल सुनाएंगे। भारत और स्पेन के बीच राउरकेला में 13 जनवरी को विश्व के सबसे बड़े तथा नवनिर्मित बिरसा मुंडा स्टेडियम में खेले जाने वाले महत्वपूर्ण लीग मैच में लालस कमेंट्री करेंगे। लालस इससे पहले 2018 के विश्व कप हॉकी मुकाबलों और टोक्यो ओलिंपिक के हॉकी मुकाबलों का आंखों देखा हाल भी सुना चुके हैं।
Read More
जिले के माध्यमिक विद्यालयों में व्यक्तिगत सुरक्षा शिक्षा कार्यक्रम शुरू

जिले के माध्यमिक विद्यालयों में व्यक्तिगत सुरक्षा शिक्षा कार्यक्रम शुरू

1000 अध्यापक होंगे बालयौन शोषण विषय पर प्रशिक्षित उदयपुर, 9 जनवरी। जिला प्रशासन, शिक्षा विभाग, महिला अधिकारिता, महिला एवं बाल विकास विभाग और मुंबई स्थित अर्पण संस्था के तत्वावधान में बेटी बचाओ बेटी पढाओ योजना के तहत बाल लैंगिक शोषण को रोकने के लिए जिले के माध्यमिक विद्यालयों में व्यक्तिगत सुरक्षा शिक्षा कार्यक्रम शुरू किया गया है। 13 जनवरी तक चलने वाले इस कार्यक्रम में जिले के राजकीय फ़तेह उच्च माध्यमिक विधालय एवं राजकीय गुरु गोविन्द उच्च माध्यमिक विधालय में शिक्षकों की क्षमता निर्माण के संबंध में दिया जाएगा। इसके तहत सोमवार को राजकीय गुरु गोविन्द उच्च माध्यमिक विद्यालय में…
Read More
भील समुदाय की डॉ. सुनीता घोगरा बनी राजस्थान साहित्य अकादमी की उपाध्यक्ष

भील समुदाय की डॉ. सुनीता घोगरा बनी राजस्थान साहित्य अकादमी की उपाध्यक्ष

उदयपुर 7 जनवरी। राजस्थान सरकार द्वारा नियुक्त राजस्थान साहित्य अकादमी अध्यक्ष डाॅ दुलाराम सहारण द्वारा पदभार संभालने के बाद से ही कई अभिनव निर्णय लिए जा रहे हैं। अध्यक्ष डाॅ सहारण के निर्देशन में हाल ही में गठित 19वीं सरस्वती सभा की प्रथम बैठक शुक्रवार एवं शनिवार को उदयपुर अकादमी मुख्यालय में आयोजित हुई। बैठक में ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए आदिवासी वर्ग के भील समुदाय की डाॅ सुनीता घोगरा को उपाध्यक्ष के पद पर चुना गया। अकादमी अध्यक्ष ने बताया कि पहली बार किसी महिला एवं जनजाति समुदाय की महिला को अकादमी का उपाध्यक्ष चुना गया है। अकादमी के इस…
Read More
क्षेत्रीय निदेशक पवन अमरावत का युवाओं ने किया अभिनंदन युवा ही देश का सच्चा भविष्य – पण्ड्या

क्षेत्रीय निदेशक पवन अमरावत का युवाओं ने किया अभिनंदन युवा ही देश का सच्चा भविष्य – पण्ड्या

उदयपुर, 8 जनवरी। नेहरू युवा केन्द्र संगठन खेल मंत्रालय भारत सरकार के क्षेत्रीय निदेशक पवन कुमार अमरावत की सेवानिवृत्ति पर रविवार को उदयपुर जिले के युवा मण्डल के युवाओं ने स्वागत अभिनंदन किया। किसान भवन में आयोजित अभिनंदन कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए टीएसी सदस्य लक्ष्मीनारायण पण्ड्या ने कहा कि युवा ही देश का भविष्य है और इन्हें एक सकारात्मक दिशा में ले जाने की महत्वपूर्ण भूमिका नेहरू युवा केन्द्र संगठन निभा रहा है। उन्होंने क्षेत्रीय निदेशक अमरावत की युवाओं को प्रोत्साहित करने के लिए दी गई सेवाओं की सराहना की और कहा कि अमरावत ने वागड़-मेवाड़ के युवाओं को…
Read More
पीएम नेशनल अप्रेंटिसशिप मेला 9 जनवरी को

पीएम नेशनल अप्रेंटिसशिप मेला 9 जनवरी को

भीलवाड़ा, 07 जनवरी। जिले के सहायक शिक्षुता सलाहकार प्रथम एवं प्राचार्य  औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान भीलवाड़ा श्री नीरज नागौरी ने जिले में स्थित ऐसे राजकीय/निजी विभागों/प्रतिष्ठानो जिनमें कुल कार्मिको की संख्या 30 से अधिक है, उन्हे निर्देशित किया है कि उन्हे अपने कार्मिको का 2.5 प्रतिशत से 15 प्रतिशत तक अप्रेन्टिस प्रक्षिशुओ को प्रशिक्षण देना अनिवार्य होगा व इस मेले में अप्रेंन्टिस की नियुक्ति के लिए अनिवार्य रूप से उपस्थिति देंगें। संस्थान के प्राचार्य ने जिले के आई टी आई योग्यताधारी/शैक्षणिक एवं तकनीकी योग्यता धारियों एवं फ्रेशर अभ्यर्थियों से आह्वान किया कि 9 जनवरी को प्रातः 10 बजे से इस मेले…
Read More
error: Content is protected !!