राजस्व मंत्री रामलाल जाट ने ग्राम पंचायत लिरडिया में सुनी आमजन की समस्याएं
186.37 लाख रु के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया भीलवाड़ा,7 जनवरी। राजस्व मंत्री श्री रामलाल जाट ने शनिवार को विधानसभा क्षेत्र मांडल के विभिन्न गांवों में जनसंपर्क किया और आमजन के अभाव अभियोग की सुनवाई करते हुए समाधान के लिए भी निर्देशित किया। राजस्व मंत्री ने ग्राम पंचायत लिरडिया के ग्राम मलगाणी, गांगा का खेड़ा, हरजी खेड़ा, घोडासी खेड़ा, दांताकलां सहित ग्राम पंचायत का दौरा किया और आमजन की कई समस्याओं के तुरंत समाधान के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने राजस्थान सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि अधिक से अधिक लोगों…
