Udaipur News

राज्य स्तरीय सैनिक कल्याण सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष आज उदयपुर में

राज्य स्तरीय सैनिक कल्याण सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष आज उदयपुर में

उदयपुर, 10 जनवरी। राज्य स्तरीय सैनिक कल्याण सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष रामसहाय बाजिया 11 जनवरी को उदयपुर दौरा पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार श्री बाजिया 11 जनवरी दोपहर 3 बजे चित्तौडगढ़ से रवाना होकर शाम 5 बजे सर्किट हाउस उदयपुर पहुंचेगे। वे रात्रि विश्राम उदयपुर सर्किट हाउस मे करेंगे। उपाध्यक्ष बाजिया 12 जनवरी को प्रातः 11 बजे जिला कलेक्ट्रट सभागार मे जिला सैनिक बोर्ड, उदयपुर की बैठक मे भाग लेंगे। बैठक पश्चात वे सैनिक विश्राम गृह एवं जिला सैनिक कल्याण कार्यालय का निरीक्षण करेंगे एवं जिला सैनिक कल्याण कार्यालय परिसर मे पूर्व सैनिकों, वीरांगनाओं तथा उनके आश्रितों से संवाद…
Read More
मिनरल ब्लॉकों की नीलामी से रोजगार, आय और राजस्व में बढ़ोतरी जियो हेरिटेज साइट्स का होगा संरक्षण – सचिव, माइंस

मिनरल ब्लॉकों की नीलामी से रोजगार, आय और राजस्व में बढ़ोतरी जियो हेरिटेज साइट्स का होगा संरक्षण – सचिव, माइंस

-सिलिकोसिस उन्मूलन के लिए मिशन मोड पर चले अभियान -अकार्यशील खदानों के पुनः संचालन की बनेगी कार्ययोजना, नियमानुसार कार्यवाही कर होगी नीलामी -सिल्वर और जिंक लेड की सबसे बड़ी खदानें राजस्थान में जयपुर, 9 जनवरी। केन्द्रीय खान सचिव श्री विवेक भारद्वाज ने कहा है कि सिल्वर और जिंक लेड की विश्व की सबसे बड़ी खदानें राजस्थान में है। उन्होंने राजस्थान में मेजर और माअनर मिनरल माइंस के एक्सप्लोरेशन, ऑक्शन और माइनिंग क्षेत्र में हो रहे कार्यों की सराहना करते हुए नए नए माइनिंग ब्लॉक्स तैयार कर और अधिक नीलामी की आवश्यकता प्रतिपादित की है। माइनर मिनरल ब्लॉकों की नीलामी से…
Read More
वर्ष  2023 की प्रथम राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 11 फरवरी को

वर्ष  2023 की प्रथम राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 11 फरवरी को

राजीनामा योग्य फौजदारी, दीवानी, धारा 138 एन.आई एक्ट से सबंधित प्रकरण राजस्व तथा कार्यपालक मजिस्ट्रेट के यहा लंबित प्रकरण सम्मिलित होंगे जयपुर, 09 जनवरी। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा वर्ष 2023 की प्रथम राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 11 फरवरी 2023 (द्वितीय शनिवार) को किया जा रहा है जिसमें राजीनामा योग्य फौजदारी, दीवानी धारा 138 एन.आई एक्ट से सबंधित प्रकरण राजस्व तथा कार्यपालक मजिस्ट्रेट के यहां लंबित प्रकरणों को सम्मिलित किया जा रहा है। साथ ही प्री-लिटिगेशन के भी सभी प्रकृति के प्रकरणों को सम्मिलित किया जा रहा है। प्राधिकरण के सदस्य सचिव श्री…
Read More
वरिष्ठजनों के अनुभव और युवाओं की ऊर्जा से समाज विकास संभव : फत्तावत 

वरिष्ठजनों के अनुभव और युवाओं की ऊर्जा से समाज विकास संभव : फत्तावत 

- प्रेक्षा वरिष्ठ नागरिक संघ का वार्षिक अधिवेशन सम्पन्न   उदयपुर, 9 जनवरी।  प्रेक्षा वरिष्ठ नागरिक संघ का वाषिर्क अधिवेशन आयड जैन तीर्थ पर सम्पन्न हुआ। अधिवेशन की अध्यक्षता वरिष्ठ श्रावक अम्बालाल चपलोत द्वारा की गई तथा मुख्य अतिथि सेवानिवृत न्यायाधीश कनकमल सहलोत ने आशीर्वचन प्रदान किया। नमस्कार महामंत्र के मंगलाचरण से समारोह का शुभारंभ हुआ तथा छगनलाल बोहरा ने प्रेक्षा वरिष्ठ संघ की स्थापना के उद्देश्यों व गतिविधियों की जानकारी प्रदान की। मंत्री मोतीलाल पोरवाल ने वर्षभर के प्रगति प्रतिवेदन का ब्यौरा प्रस्तुत किया। इस अवसर पर पे्रक्षा वरिष्ठ संघ के छ: वरिष्ठ सदस्य महेश मेहता, शंकरलाल इंटोदिया, गणपत…
Read More
आवासन आयुक्त का उदयपुर दौरा-राजस्थान आवासन मण्डल की विभिन्न योजनाओं का किया निरीक्षण

आवासन आयुक्त का उदयपुर दौरा-राजस्थान आवासन मण्डल की विभिन्न योजनाओं का किया निरीक्षण

नई जमीन एक्वायर करने के लिये भी देखा मौका उदयपुर 9 जनवरी। राजस्थान आवासन मण्डल आयुक्त पवन अरोडा द्वारा सोमवार को उदयपुर स्थित मण्डल की भीण्डर, पानेरियों की मादडी, सेक्टर-11 एवं दक्षिण विस्तार योजना का निरीक्षण कर जरूरी दिशा निर्देश दिए। आवासन आयुक्त ने कहा कि उदयपुर में लगभग 20 हजार वर्ग मीटर भूमि पर 50 से अधिक विला एवं 250 फ्लेट्स आवासीय योजना लाई जाएगी। उन्होंने हिरण मगरी सेक्टर-11 में एस प्लस 6 श्रेणी के 3 बीएचके के 24 फ्लेट्स की योजना को शीघ्र प्रारम्भ करने के भी निर्देश दिये। श्री पवन अरोड़ा ने बताया कि भीण्डर योजना में…
Read More
कन्हैयालाल के हत्यारों को पकड़वाने वाले अभी तक जी रहे भय के माहौल में, ना नौकरी मिल रही, ना ही सुरक्षा

कन्हैयालाल के हत्यारों को पकड़वाने वाले अभी तक जी रहे भय के माहौल में, ना नौकरी मिल रही, ना ही सुरक्षा

-सुभाष शर्मा उदयपुर, । पिछले साल देश में सबसे अधिक चर्चित रहे कन्हैयालाल हत्याकांड के मुख्य आरोपितों का पीछा कर उनको पकड़वाने वाले राजसमंद जिले के दो युवक छह माह बीतने के बाद भी भय के माहौल में जी रहे हैं। उन्हें ना तो सुरक्षा मिल पाई और ना ही नौकरी। जिसका खामियाजा उनका परिवार भी भुगत रहा है। बेरोजगारी का दंश झेल रहे दोनों युवक घर से निकलने से घबराते हैं कि कहीं कोई उन पर हमला नहीं कर दे। हम बात कर रहे हैं राजसमंद जिले के देवगढ़ तहसील क्षेत्र के युवक शक्ति सिंह एवं प्रहलाद सिंह की।…
Read More

चित्तौड़गढ़ में विवाहिता को पिलाया एसिड, दो साल से कर रहा था दुष्कर्म

उदयपुर। चित्तौड़गढ़ जिले के निकुम्भ क्षेत्र की एक विवाहिता के साथ दो साल से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जब महिला ने उससे पीछा छुड़ाना चाहा तो आरोपित ने उसे जबरन एसिड पिला दिया। जिसके चलते महिला की तबियत खराब हो गई और अब वह उदयपुर के एमबी अस्पताल में भर्ती है। जहां उसकी तबियत खराब बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता के होश में आने के बाद निकुम्भ थाने के सहायक उप निरीक्षक असलम को उसके बयान लेने के लिए भेजा गया। जिसके आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया गया। बताया…
Read More
केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर उदयपुर में बोले, राहुल क्या बोलते हैं उन्हें नहीं रहता पता

केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर उदयपुर में बोले, राहुल क्या बोलते हैं उन्हें नहीं रहता पता

उदयपुर। केन्द्रीय खेल, सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर का कहना है कि कांग्रेस नेता राहुल क्या बोलते हैं, इसका उनको भी पता नहीं रहता। भारत जोड़ने की यात्रा शुरू करने से पहले उन्हें कांग्रेस को जोड़ने का प्रयास करना चाहिए था। अनुराग ठाकुर सोमवार को उदयपुर के भूपाल नोबल्स विश्वविद्यालय में इंडोर स्टेडियम के लोकार्पण समारोह में शिरकत करने से पहले पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कांग्रेस नेता को यह पता नहीं रहता कि वह क्या बोल रहे हैं। उन्हें जो करना चाहिए, वह नहीं…
Read More
कुछ ग्रेंड करेंगे तो ब्राण्ड बनेगा- मुनि ‘मेधांश’

कुछ ग्रेंड करेंगे तो ब्राण्ड बनेगा- मुनि ‘मेधांश’

कनिका जैन बनी विविड डिलाइट आर्ट विनर तेरापंथ महिला मंडल के आयोजन में किया 700 लोगों ने कला को मतदान उदयपुर.शहर के महाप्रज्ञ विहार भूवाणा  स्थित प्रज्ञा शिखर में शासन श्री मुनि  सुरेश कुमार जी के सान्निध्य में जैन समाज के कलाकारों को बड़ा प्लैट्फ़ॉर्म देने के उद्देश्य से तेरापंथ महिला मंडल के बैनर तले  विविड डिलाइट आर्ट एग्ज़िबिशन आयोजित हुई। कॉंटेस्ट में सुश्री कनिका जैन को विविड डिलाइट विनर घोषित किया गया ,उन्हें रेज़िन व एम्ब्रॉड्री आर्ट के लिए ये पुरस्कार दिया गया।द्वितीय स्थान पर  नीडल कशीदा आर्ट के लिए डॉ नीलू सुराणा व कमल धनावत को  क्विलिंग आर्ट…
Read More
निःशुल्क दस दिवसीय पंचकर्म आयुर्वेद चिकित्सा शिविर 16 जनवरी से

निःशुल्क दस दिवसीय पंचकर्म आयुर्वेद चिकित्सा शिविर 16 जनवरी से

उदयपुर, 9 जनवरी। पंचकर्म चिकित्सा पद्धति में बढ़ते रुझान को देखते हुए आरोग्य समिति राजकीय आदर्श आयुर्वेद औषधालय सिंधी बाजार उदयपुर में निःशुल्क 17वां दस दिवसीय पंचकर्म चिकित्सा शिविर 16 जनवरी से शुरू होगा। शिविर में रोगियों ने विभिन्न प्रकार के रोग जैसे कमर दर्द, जोड़ों का दर्द, माइग्रेन, सायटिका, अवस्कुलर, नेक्रोसिस, एडी में दर्द की समस्या का उपचार किया जायेगा। प्रभारी एवं वरिष्ठ आयुर्वेद चिकित्साधिकारी डॉ. शोभालाल औदीच्य ने बताया कि पंचकर्म शिविर में 55  रोगियों का पंजीयन कर लिया गया है। इस शिविर के दौरान अस्थि स्वास्थ्य की जांच एवं 25 जनवरी को एक दिवसीय अग्निकर्म चिकित्सा शिविर…
Read More
error: Content is protected !!