Udaipur News

भारत और अमेरिका के वायु प्रदूषण कानूनों पर शोध कर नेहा माहेश्वरी ने हासिल की पीएचडी, शिक्षा जगत में खुशी की लहर

भारत और अमेरिका के वायु प्रदूषण कानूनों पर शोध कर नेहा माहेश्वरी ने हासिल की पीएचडी, शिक्षा जगत में खुशी की लहर

उदयपुर। शिक्षा और शोध के क्षेत्र में उदयपुर की प्रतिभाओं का निरंतर परचम लहराता जा रहा है। इसी कड़ी में नेहा माहेश्वरी ने अपने उत्कृष्ट शोध कार्य के माध्यम से एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए सुखाड़िया विश्वविद्यालय से पीएचडी की उपाधि प्राप्त की है। नेहा माहेश्वरी को “भारत और संयुक्त राज्य अमेरिका में वायु प्रदूषण कानून एवं उनके क्रियान्वयन का तुलनात्मक अध्ययन” विषय पर शोध कार्य पूर्ण करने के उपरांत पीएचडी की उपाधि प्रदान की गई। यह शोध वर्तमान समय की सबसे गंभीर वैश्विक समस्याओं में शामिल पर्यावरण प्रदूषण और उससे जुड़े कानूनी प्रावधानों पर आधारित है। उन्होंने अपना…
Read More
उदयपुर में दाऊदी बोहरा समुदाय ने धूमधाम से मनाई ईद उल अज़हा

उदयपुर में दाऊदी बोहरा समुदाय ने धूमधाम से मनाई ईद उल अज़हा

उदयपुर । इस्लामी कैलेंडर के आखिरी माह जिल हज की 10 तारीख को हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी ईद उल अज़हा का पर्व धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बोहरा समाज की सभी मस्जिदों में ईद उल अज़हा की विशेष नमाज भी सुबह 6 बजे अदा की गई। दाऊदी बोहरा जमात के प्रवक्ता मंसूर अली ओडावाला ने बताया कि मंगलवार को प्रात: 6 बजे रसूलपुरा, वजीहपुरा, मोइयदपुरा, चमनपुरा, खारोल कॉलोनी, खांजीपीर और खानपुरा में ईद उल अज़हा की नमाज अदा की गई। ईद की नमाज़ के बाद मस्जिदों में अपने देश और शहर की…
Read More
बाइक सवार बदमाशों ने राहगीर महिला का पर्स लूटा

बाइक सवार बदमाशों ने राहगीर महिला का पर्स लूटा

उदयपुर। शहर के सविना क्षेत्र में गत दिनों राह जाते एक महिला से बाइक सवार तीन बदमाशों द्वारा पर्स लूटने का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार सविना क्षेत्र निवासी शिरीन रुही कुरैशी ने दी रिपोर्ट में बताया कि वह 23 मई को शाम को अपने घर की तरफ लौट रही थी। तभी पीछे से बाइक पर सवार होकर आए तीन बदमाश उसका पर्स लूट ले भागे। यह सारी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। शिरीन ने बताया कि लूट की वारदात इतनी तेजी से हुई कि वह खुद को संभाल नहीं सकी और बदमाश…
Read More
एक डिग्री चढने के साथ पारा फिर पहुंचा 42 पर

एक डिग्री चढने के साथ पारा फिर पहुंचा 42 पर

उदयपुर। उदयपुर शहर व आसपास क्षेत्र में गर्मी के तेवर बने हुए है। मंगलवार को भी तेज चिलचिलाती धूप के साथ ही गर्मी पूरे जोर पर बनी रही। दोपहर में शहर की सडकें सूनी पड गई। दिनभर आसमान से आग बरसती रही। लोग घरों से बाहर निकलने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे है। वहीं चिकित्सालयों में गर्मी जनित बीमारियों के रोगियों की संख्या भी बढ रही है। चिकित्सकों की सलाह है कि तेज धूप में अपना बचाव करते हुए ही घरों से बाहर निकले और कुछ कुछ समय में पानी अवश्य पीते रहें। घरों में पंखे गर्म हवा फैंक…
Read More
श्री अरिहंत मार्गी जैन महासंघ के बाल संस्कार कार्निवल 2026 का भव्य समापन

श्री अरिहंत मार्गी जैन महासंघ के बाल संस्कार कार्निवल 2026 का भव्य समापन

उदयपुर, 26 मई। श्री अरिहंत मार्गी जैन महासंघ (राष्ट्रीय) द्वारा आयोजित बाल संस्कार कार्निवल-2026 का भव्य समापन आज अरिहंत भवन, आगम नगर में अत्यंत उत्साहपूर्ण एवं आध्यात्मिक वातावरण में संपन्न हुआ। शिविर की मुख्य संयोजिका रचिता मोगरा ने बताया कि इस चार दिवसीय आयोजन का प्रमुख उद्देश्य बच्चों में नैतिक मूल्यों, अनुशासन, सह-अनुशासन, सहानुभूति, व्यवहार कौशल एवं जैन संस्कारों का बीजारोपण करना था। 7 से 18 वर्ष आयु वर्ग के 120 बच्चों ने विभिन्न गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाते हुए अद्भुत उत्साह व ऊर्जा का प्रदर्शन किया। शिविर के सह संयोजक - आशा चंडालिया, कांता चपलोत एवं चारू जैन द्वारा…
Read More
विकसित भारत @2047 में स्वास्थ्य और शिक्षा की अहम भूमिका : विधायक विश्वराज सिंह मेवाड़

विकसित भारत @2047 में स्वास्थ्य और शिक्षा की अहम भूमिका : विधायक विश्वराज सिंह मेवाड़

नई दिल्ली। नाथद्वारा विधायक श्री विश्वराज सिंह मेवाड़ ने नई दिल्ली स्थित इंडिया हैबिटेट सेंटर में “नेशन फर्स्ट पॉलिसी रिसर्च एंड चेंज फाउंडेशन (NFPRC)” द्वारा सांसदों एवं देशभर के चुनिंदा विधायकों के लिए आयोजित ‘बिल्डिंग विकसित भारत @2047: एडवांसिंग हेल्थ एंड एजुकेशन रिफॉर्म्स’ विषयक कार्यशाला में सहभागिता की। इस अवसर पर उन्होंने विषय विशेषज्ञों एवं विभिन्न क्षेत्रों से आए गणमान्य अतिथियों के विचारों को सुना तथा स्वास्थ्य एवं शिक्षा क्षेत्र में आवश्यक सुधारों पर हुए गहन विमर्श में भाग लिया। कार्यशाला में आयुष्मान भारत योजना के माध्यम से देश के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक बेहतर एवं सुलभ स्वास्थ्य…
Read More
अब आपकी हर डिजिटल गतिविधि पर विभाग की नजर, एआई और डेटा एनालिटिक्स बनी आयकर-जीएसटी विभाग की ‘तीसरी आंख’

अब आपकी हर डिजिटल गतिविधि पर विभाग की नजर, एआई और डेटा एनालिटिक्स बनी आयकर-जीएसटी विभाग की ‘तीसरी आंख’

उदयपुर। डिजिटल युग में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (।प्) और आधुनिक डेटा एनालिटिक्स ने कर प्रशासन की कार्यप्रणाली को पूरी तरह बदल दिया है। अब सोशल मीडिया पोस्ट, बैंकिंग ट्रांजैक्शन, हाई-वैल्यू खरीदारी और ऑनलाइन गतिविधियों के माध्यम से करदाता और व्यापारियों की हर छोटी-बडी जानकारी सीधे विभाग की निगरानी में है। इसी विषय को केंद्र में रखते हुए उदयपुर टेक्स बार एसोसिएश द्वारा प्लेटिनम जुबली वर्ष के तहत एक विशेष स्टडी सर्कल मीटिंग का आयोजन किया गया, जिसमें कर विशेषज्ञों ने नए आयकर कानूनों, जीएसटी प्रावधानों और एआई आधारित निगरानी प्रणाली पर विस्तार से चर्चा की। एसोसिएशन के अध्यक्ष सीए दीपक एरन…
Read More
आंखों पर पट्टी बांधकर खेली दो-दो शतरंज की बाजियां, उदयपुर के 6 वर्षीय गौरिक लोढ़ा ने बनाया इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में स्थान

आंखों पर पट्टी बांधकर खेली दो-दो शतरंज की बाजियां, उदयपुर के 6 वर्षीय गौरिक लोढ़ा ने बनाया इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में स्थान

उदयपुर। प्रतिभा उम्र की मोहताज नहीं होती, यह बात उदयपुर के छह वर्षीय बाल प्रतिभा ळंनतपा स्वकीं ने साबित कर दिखाई है। महज 5 वर्ष 8 माह की उम्र में गौरिक ने आंखों पर पट्टी बांधकर एक साथ दो खिलाड़ियों के खिलाफ ब्लिट्ज चेस मुकाबले खेलते हुए ऐसा अद्भुत प्रदर्शन किया कि उनका नाम इंड़िया बुक आॅफ रिकाॅर्ड्स में दर्ज हो गया। उनकी इस उपलब्धि ने उदयपुर सहित पूरे राजस्थान को गौरवान्वित कर दिया है। गौरिक की यह उपलब्धि केवल एक रिकॉर्ड नहीं, बल्कि असाधारण मानसिक क्षमता, गजब की स्मरण शक्ति और अद्वितीय एकाग्रता का प्रतीक बन गई है। आंखों…
Read More
भक्ति, श्रद्धा और वैदिक परंपराओं के संग संपन्न हुई श्रीमद्भागवत गीता कथा, निकली भव्य कलश यात्रा

भक्ति, श्रद्धा और वैदिक परंपराओं के संग संपन्न हुई श्रीमद्भागवत गीता कथा, निकली भव्य कलश यात्रा

उदयपुर। सेन समाज विकास संस्थान के तत्वावधान में आयोजित आठ दिवसीय श्रीमद्भागवत गीता कथा का श्रद्धा, भक्ति और वैदिक अनुष्ठानों के साथ भव्य समापन हुआ। कथा के अंतिम दिन यज्ञ-हवन, भजन संध्या एवं विशाल कलश यात्रा के आयोजन ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। कार्यक्रम में समाज की महिलाओं, पुरुषों एवं युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर धार्मिक एकता और सांस्कृतिक परंपराओं का परिचय दिया। संस्था के मीडिया प्रभारी सोनू सेन ने बताया कि समापन समारोह का शुभारंभ भजन गायक देवेंद्र सेन एवं चेतना सेन द्वारा प्रस्तुत गणपति वंदना और भक्तिमय भजनों से हुआ। इसके पश्चात व्यासपीठ से कथावाचक पंडित…
Read More
प्रथम सिंधु कुंभ के लिए हल्दीघाटी की माटी का पूजन कार्यकर्ता रैली के रूप में पहुंचे हल्दीघाटी

प्रथम सिंधु कुंभ के लिए हल्दीघाटी की माटी का पूजन कार्यकर्ता रैली के रूप में पहुंचे हल्दीघाटी

उदयपुर। हिमालय परिवार उदयपुर जिला इकाई द्वारा लेह में 22 जून से 27 जून तक होने वाले प्रथम सिंधु कुम्भ 30 वीं सिंधु दर्शन यात्रा के लिए देशभर से एवं अन्यत्र देश से आने वाले एनआरआई यात्रियों का हल्दीघाटी की पवित्र रज से होगा तिलक। इस कार्यक्रम के रैली संयोजक अंबालाल मेनारिया ने बताया कि प्रातः 6रू30 बजे हिमालय परिवार के कार्यकर्ता व सिंधु दर्शन जाने वाले यात्री सेक्टर 4 स्थित विद्या निकेतन 100 फीट रोड पर अपने चार पहिया वाहन से 100 से अधिक यात्री हल्दीघाटी पहुंचे, प्रारंभ में हिमालय परिवार के प्रदेश महामंत्री व सिंधु दर्शन यात्रा राजस्थान…
Read More
error: Content is protected !!