बाइक सवार बदमाशों ने राहगीर महिला का पर्स लूटा

उदयपुर। शहर के सविना क्षेत्र में गत दिनों राह जाते एक महिला से बाइक सवार तीन बदमाशों द्वारा पर्स लूटने का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार सविना क्षेत्र निवासी शिरीन रुही कुरैशी ने दी रिपोर्ट में बताया कि वह 23 मई को शाम को अपने घर की तरफ लौट रही थी। तभी पीछे से बाइक पर सवार होकर आए तीन बदमाश उसका पर्स लूट ले भागे। यह सारी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। शिरीन ने बताया कि लूट की वारदात इतनी तेजी से हुई कि वह खुद को संभाल नहीं सकी और बदमाश उसका पर्स झपट ले भागे। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की शिनाख्त कर गिरफ्तार करने के प्रयास में जुटी है।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!