Udaipur News

महाराणा मेवाड़ फाउण्डेशन वार्षिक सम्मानों में विद्यार्थी वर्ग की प्रविष्टियां आमंत्रित

महाराणा मेवाड़ फाउण्डेशन वार्षिक सम्मानों में विद्यार्थी वर्ग की प्रविष्टियां आमंत्रित

आगामी 26 मार्च 2023 को होगा समारोह 10 फरवरी 2023 तक आवेदन स्वीकार उदयपुर, 3 फरवरी।  । महाराणा मेवाड़ चैरिटेबल फाउण्डेशन उदयपुर द्वारा प्रदान किये जाने वाले महाराणा मेवाड़ फाउण्डेशन 39वाँ वार्षिक सम्मान समर्पण समारोह 2023 इस वर्ष विद्यार्थी वर्ग के लिए आगामी 26 मार्च को आयोज्य होगा। महाराणा मेवाड़ फाउण्डेशन वार्षिक सम्मान समर्पण समारोह संयोजक डॉ. मयंक गुप्ता ने आज बताया कि वार्षिक सम्मानों के तहत भामाशाह सम्मान, महाराणा राज सिंह सम्मान एवं महाराणा फतह सिंह सम्मान हेतु 10 फरवरी 2023 तक आवेदन आमंत्रित किये जाएगे। सम्मान आगामी 26 मार्च 2023, रविवार को होने वाले 39वें महाराणा मेवाड़ फाउण्डेशन…
Read More
ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंची बाल तस्करी जांच कमेटी 

ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंची बाल तस्करी जांच कमेटी 

उदयपुर, 3 फरवरी। राजस्थान राज्य बाल संरक्षण आयोग द्वारा गठित बाल तस्करी जांच कमेटी के अध्यक्ष व राजस्थान बाल अधिकार संरक्षण आयोग सदस्य राजीव मेघवाल, कमेटी सदस्य जिग्नेश दवे, कमेटी सदस्य डा. शिल्पा मेहता, सचिव  मीना शर्मा बाल तस्करी की जांच के क्रम में सर्वप्रथम सविना थाने से इस प्रकरण की जानकारी लेते हुए रिपोर्ट प्राप्त की। इसके उपरांत कमेटी जांच के क्रम में फलासिया, झाड़ोल एवं बाघपुरा मादड़ी थानों की विजिट कर इस प्रकरण में दर्ज एफआईआर की जानकारी ली। साथ ही वहां के स्थानीय मोतबीर व्यक्ति एवं जनप्रतिनिधियों से बातचीत कर इस मामले की जानकारी ली एवं जिन…
Read More
03 अभियुक्त 03 अवैध लोडेड हथियारों के साथ गिरफ्तार

03 अभियुक्त 03 अवैध लोडेड हथियारों के साथ गिरफ्तार

02 पिस्टल व एक 12 बोर मय 14 जिन्दा कारतूस के जब्त थाना सुखेर। जिला पुलिस अधीक्षक, उदयपुर विकास शर्मा द्वारा अवैध हथियारों की धरपकड हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत ठाकुर चन्द्रशील, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, शहर, उदयपुर तथा अभिषेक शिवहरे, सहायक पुलिस अधीक्षक, वृत नगर पश्चिम, उदयपुर के सुपरविजन में संजय शर्मा थानाधिकारी पुलिस थाना सुखेरमय टीम व श्री दिलीप सिंह पुलिस निरीक्षक, डीएसटी मय टीम द्वारा आसूचना के आधार पर अमरख जी महोदव के आगे फूलों की घाटी वाले सडक पर एक संदिग्ध कार की तलाशी ली तो तीन व्यक्ति दलपतसिंह पिता रणसिंह निवासी बडी…
Read More
सुखाड़िया की 41वीं पुण्यतिथि पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की

सुखाड़िया की 41वीं पुण्यतिथि पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की

उदयपुर। 2 फरवरी। आधुनिक राजस्थान के निर्माता पूर्व मुख्यमंत्री मोहनलाल सुखाड़िया की  41वीं पुण्यतिथि पर दुर्गा नर्सरी रोड स्थित उनकी समाधि पर उनके पुत्र अरूण सुखाड़िया, पुत्र वधु नीलिमा सुखाड़िया व पौत्र दीपक सुखाड़िया ने दीप प्रज्जवलित कर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। शहर कांग्रेस प्रवक्ता फिरोज अहमद शेख ने बताया कि इस अवसर पर पूर्व सांसद एंव ए आई सी सी के सदस्य रघुवीर सिंह मीणा, राजस्थान के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष शांतिलाल चपलोत, त्रिलोक पूर्बिया, पूर्व शहर अध्यक्ष डा मधुसुदन शर्मा, निर्वतमान अध्यक्ष गोपाल कृष्ण शर्मा, महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति के जिला संयोजक पंकज कुमार शर्मा, सुरेश श्रीमाली, फतह सिंह राठौड़, दिनेश दवे, शिवराज सिंह धाबाई, सहवृत पार्षद बतुल आपा, मदन सिंह बावरमाल, लक्ष्मीनारायण पाण्ड्या, चन्द्रा सिंघल, रानी सहित आदि गणमान्य सदस्य उपस्थित थे।
Read More
शोध ऐसा हो, जिससे आम जन को हो लाभ – प्रो. सारंगदेवोत

शोध ऐसा हो, जिससे आम जन को हो लाभ – प्रो. सारंगदेवोत

चार दिवसीय कार्यशाला का हुआ समापन उदयपुर 02 फरवरी / जनार्दनराय नागर राजस्थान विद्यापीठ डीम्ड टू बी विश्वविद्यालय के संघटक प्रबंधन अध्ययन संस्थान के सभागार में भारतीय लेखा संगठन एवं पेसिफिक विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में चार दिवसीय कार्यशाला सम्पन्न हुई। कार्यशाला में कुलपति प्रो. एस.एस. सारंगदेवोत ने बताया कि आगामी दिनों में होने वाली आठ दिवसीय अनुसंधान क्रियाविधि सम्मेलन से पूर्व विद्यार्थी एवं शोधार्थियों को कार्यशाला में नवीन नवाचार व शोध कैसे किए जाते है किस तरह अपने द्वारा किये गये कार्यो को प्रस्तुत किया जाता है कि बारीकियों के बारे में कार्यशाला के विभिन्न तकनीकी सत्रों में विषय…
Read More
श्री राम दरबार स्थापना समारोह आज

श्री राम दरबार स्थापना समारोह आज

उदयपुर। स्थानीय श्रीराम महिला सत्संग समिति भुपालपुरा में दिनांक 3 फरवरी 2023 को  श्री राम दरबार स्थापना समारोह  का आयोजन  परम पूजनीय श्री श्री अवधेशानंद जी महाराज के सानिध्य मंे सम्पन्न होगा।  श्रीराम महिला सत्संग समिति अध्यक्षा ने बताया कि इस पर प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ प्रातः 7 बजे से 12 बजे तक होगा।
Read More
महापौर उपमहापौर ने किया इंदिरा नगर कच्ची बस्ती का दौरा

महापौर उपमहापौर ने किया इंदिरा नगर कच्ची बस्ती का दौरा

विभिन्न समस्याओं से हुए अवगत, जल्द होगा समाधान। अतिक्रमण हटाने के लेकर दिए निर्देश उदयपुर। नगर निगम महापौर गोविंद सिंह टाक एवं उपमहापौर पारस सिंघवी गुरुवार को गोवर्धन विलास स्तिथ इंदिरा नगर कच्ची बस्ती पहुंचे, वहां पर उन्होंने स्थानीय लोगों से मुलाकात कर विभिन्न समस्याओं से अवगत हुए। उपमहापौर पारस सिंघवी ने बताया कि कच्ची बस्ती निवासियों ने बस्ती में 30 फीट रोड पर कई लोगों द्वारा कबाड़ एवं अन्य सामान डालकर रास्ते को पाट दिया है। इनको देखकर अन्य लोगों द्वारा भी लगातार अतिक्रमण किया जा रहा है। जिससे बस्ती में कई प्रकार की समस्या हो रही है। इस…
Read More
157 युनिट रक्तदान कर कांग्रेस के निवर्तमान जिलाध्यक्ष लालसिंह झाला का मनाया जन्म दिवस

157 युनिट रक्तदान कर कांग्रेस के निवर्तमान जिलाध्यक्ष लालसिंह झाला का मनाया जन्म दिवस

उदयपुर 2 फरवरी । उदयपुर कांग्रेस कायकर्ताओं एवं उदयपुर युवा कांग्रेस व शुभचिन्तको द्वारा देहात कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान जिलाध्यक्ष लालसिंह झाला का जन्म दिवस चेतक स्थित पहाड़ी बस स्टेण्ड पर रक्तदान शिविर आयेजित कर मनाया । पिछले 14 वर्षों से झाला के शुभचिन्तक एवं कांग्रेस कार्यकर्ता उनके जन्म दिवस पर रक्तदान शिविर का आयोजन कर जरूरत मन्द लोगों के लिये रक्त दान करते हैं आज भी झाला के 62 वें जन्म दिवस के उपलक्ष में युवाओ ने बढचढ़ कर हिस्सा लेते हुए 152 युनिट रक्तदान कर सादगीपुर्ण तरीके के साथ मनाया गया। सबसे पहले लालसिंह झाला का पूर्व मंत्री…
Read More
डॉ. शर्मा ने वॉच टावर का किया लोकार्पण

डॉ. शर्मा ने वॉच टावर का किया लोकार्पण

उदयपुर, 2 फरवरी। देश के ख्यातनाम पर्यावरण वैज्ञानिक और उदयपुर के सेवानिवृत्त सहायक वन संरक्षक डॉ. सतीश कुमार शर्मा गुरुवार को कोटा दौरे पर रहे। डॉ. शर्मा ने इस दौरान विधायक मद से ग्राम मोरूखुर्द के पास दरा कनवास रोड़ पर सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा तैयार किए गए विजय कुमार सलवान मेमोरियल वॉच टावर कास का लोकार्पण किया। इस दौरान विभागीय अधिकारियों ने बताया कि इस वॉच टावर का निर्माण विधायक मद से 5 लाख रुपयों की लागत से किया गया है। डॉ. शर्मा ने इस वॉच टावर की तकनीकी गुणवत्ता की सराहना की और इसके सदुपयोग का आह्वान किया।…
Read More
जिला बाल संरक्षण इकाई की बैठक 4 को

जिला बाल संरक्षण इकाई की बैठक 4 को

उदयपुर, 2 फरवरी। समेकित बाल संरक्षण योजनान्तर्गत जिला बाल संरक्षण इकाई की बैठक शनिवार 4 फरवरी को दोपहर 1 बजे जिला कलक्टर ताराचंद मीणा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित होगी। यह जानकारी बाल अधिकारिता विभाग की सहायक निदेशक ने दी। अनुजा निगम की योजनाओं के आवेदन आमंत्रित उदयपुर, 2 फरवरी। राजस्थान अनुसूचित जाति जनजाति वित्त एवं विकास निगम द्वारा राष्ट्रीय अनुसूचित जाति व जनजाति, राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी, राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग एवं राष्ट्रीय दिव्यांग वित्त एवं विकास निगम की योजनाओं के तहत् आवेदन 15 फरवरी तक आमंत्रित किये गये है। अनुजा निगम के परियोजना प्रबंधक गिरीश भटनागर ने बताया…
Read More
error: Content is protected !!