पेडल टू जंगल के छठे संस्करण का हुआ आगाज
रश ऑवर राइड में प्रतिभागियों ने निहारा लेकसिटी का सौंदर्य उदयपुर, 2 फरवरी। ईको टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए वन विभाग के सहयोग से ग्रीन पीपल सोसायटी, साइक्लोमिनिया तथा बेला बसेरा रिसोर्ट के संयुक्त तत्वावधान में साइकिल पर प्रकृति के त्रिदिवसीय रोमांच पेडल टू जंगल के छठे संस्करण का आगाज गुरुवार को फील्ड क्लब से रश ऑवर राइड के साथ हुआ। इसमें देश के विभिन्न क्षेत्रों से आए प्रतिभागियों ने साइकिल पर अंदरूनी शहर का सफर करते हुए लेकसिटी के सौदर्य को निहारा। इस रश ऑवर राइड को मुख्य अतिथि हिन्दुस्तान जिंक के सीईओ प्रवीण शर्मा तथा विशिष्ट अतिथि…
