Udaipur News

उदयपुर में बजरंग दल के संयोजक की गोली मारकर हत्या

उदयपुर में बजरंग दल के संयोजक की गोली मारकर हत्या

सिर में मारी गोली, पुलिस सीसीटीवी खंगालकर हत्यारों का पता लगाने का प्रयास कर रही उदयपुर। शहर के अंबामाता थाना क्षेत्र में रामपुरा चौराहे के समीप सोमवार रात बजरंग दल के संयोजक राजू तेली की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालकर उसके हत्यारों का पता लगाने में जुटी है। मृतक भू—कारोबारी था और माना जा रहा है कि किसी भू संपत्ति के सौदेबाजी में विवाद को लेकर यह वारदात हो सकती है। पुलिस ने राजू तेली का शव एमबी अ्स्पताल की मोर्चरी में रखवाया है, जहां मंगलवार सुबह उसका पोस्टमार्टम कराया जाएगा। इधर, चिकित्सकों का कहना…
Read More
वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना – उदयपुर से गंगासागर टेªन 25 फरवरी को होगी रवाना

वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना – उदयपुर से गंगासागर टेªन 25 फरवरी को होगी रवाना

उदयपुर, 6 फरवरी। राजस्थान सरकार की वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना 2022 के अन्तर्गत उदयपुर से गंगासागर टेªन 25 फरवरी को सुबह 10 बजे उदयपुर मुख्य रेलवे स्टेशन से रवाना होगी। देवस्थान आयुक्त प्रज्ञा केवलरमानी ने बताया कि इस टेªन में 1080 वरिष्ठ नागरिक यात्री व 38 राजकीय स्टाफ सहित कुल 1118 यात्री यात्रा करेंगे। उदयपुर स्टेशन से उदयपुर व जोधपुर संभाग के कुल 370 यात्री यात्रा में सवार हांेगे वहीं अजमेर रेलवे स्टशेन से अजमेर व बीकानेर संभाग के कुल 320 यात्री व भरतपुर रेलवे स्टशेन से भरतपुर, कोटा संभाग व जयपुर संभाग के 390 यात्री यात्रा में सवार…
Read More
इन्दिरा गांधी शहरी क्रेडिट कार्ड योजना का ऋण वितरण शिविर शुरू

इन्दिरा गांधी शहरी क्रेडिट कार्ड योजना का ऋण वितरण शिविर शुरू

कलक्टर ने लिया शिविर का जायजा, लाभार्थियों से किया संवाद ऋण वितरण योजना से अधिकाधिक को लाभांवित करें-कलक्टर उदयपुर, 6 फरवरी। मुख्य सचिव के दिशा-निर्देशानुसार उदयपुर नगर निगम की ओर से राज्य सरकार की प्रमुख फ्लेगशिप योजना इंदिरा गांधी शहरी क्रेडिट कार्ड योजना के अन्तर्गत ऋण वितरण शिविर कार्यक्रम का शुभारंभ सोमवार को नगर निगम के दीनदयाल सभागार में हुआ। जिला कलक्टर ताराचंद मीणा के निर्देशानुसार आयोजित इस कार्यक्रम के तहत पहले शिविर में बैंक ऑफ बडौदा के लाभार्थियों को ऋण वितरण करने के साथ ही नवीन लाभार्थियों के ऋण आवेदन करवाए गये। जिला कलक्टर मीणा ने शिविर स्थल पर…
Read More
वनाधिकार प्रकरणों के निस्तारण के लिए कलेक्टर हुए गंभीर

वनाधिकार प्रकरणों के निस्तारण के लिए कलेक्टर हुए गंभीर

बैठक लेकर दिए निर्देश - मिशन मोड पर हो प्रकरणों का निस्तारण उदयपुर, 6 फरवरी। जिले में वनाधिकार प्रकरणों के निस्तारण को लेकर जिला कलक्टर ताराचंद मीणा गंभीर दिखे। इस संबंध में उन्होंने सोमवार को अपने सभागार में एक विशेष बैठक बुलाई और संबंधित अधिकारियों के साथ वनाधिकार क्षेत्र में काम करने वाली संस्थान के प्रतिनिधियों से संवाद करते हुए इन प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। कलक्टर ने कहा कि वनाधिकार प्रकरणों के निस्तारण के लिए एक माह का विशेष अभियान चलाया जाए और प्राप्त प्रकरणों की जांच करते हुए पात्र व्यक्ति को समय पर लाभान्वित किया जाए।…
Read More
निशुल्क लेकसिटी ओपन शतरंज प्रतियोगिता संपन्न

निशुल्क लेकसिटी ओपन शतरंज प्रतियोगिता संपन्न

पुरस्कार पाकर खिले चेहरे उदयपुर। सीआईएल इंटरनेशनल स्कूल ऑफ चैस, इंडियन चैस स्कूल की मेजबानी में चैस इन लेकसिटी के तत्वाधान में निशुल्क लेकसिटी ओपन शतरंज प्रतियोगिता सेक्टर 3 स्थित एम.डी.एस. पब्लिक स्कुल मे संपन्न हुई । संरक्षक तुषार मेहता ने बताया कि 1 दिवसीय इस प्रतियोगिता मे समापन व पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि रमेश चंद्र सोमानी फाउंडर एमडीएस स्कूल महेंद्र सोमानी सेवानिवृत्त डिप्टी डायरेक्टर इंडियन ब्यूरो ऑफ माइन व सीईओ जिला परिषद सिरोही आईएसडी शुभ मंगला मैडम द्वारा बच्चों को पुरस्कृत किया गया अध्यक्ष राजीव भारद्वाज ने बताया कि  प्रतियोगिता में कुल 48 पुरस्कार प्रदान किए प्रतियोगिता…
Read More
लोक कला मंडल के गुंबद पर सोलह कला को प्राप्त पूर्ण चंद्रमा

लोक कला मंडल के गुंबद पर सोलह कला को प्राप्त पूर्ण चंद्रमा

उदयपुर, 6 फरवरी। माघ पूर्णिमा के मौके पर सोलह कलाओं से युक्त पूर्ण चंद्रमा का आकर्षक नज़ारा उदयपुर में विभिन्न कलाओं के आश्रय स्थल लोक कला मंडल के प्रवेशद्वार पर स्थित गुंबद पर जब आया तो यह आकर्षक नज़ारा बना। इस बेनज़ीर नज़ारे को क्लिक किया है उभरते वाइल्डलाइफ फोटोग्राफर जय शर्मा ने। ये होती हैं चन्द्रमा की सोलह कला: अमृत, मनदा, पुष्प, पुष्टि, तुष्टि, ध्रुति, शाशनी, चंद्रिका, कांति, ज्योत्सना, श्री, प्रीति, अंगदा, पूर्ण और पूर्णामृत। इसी को प्रतिपदा, दूज, एकादशी, पूर्णिमा आदि भी कहा जाता है। यह चंद्रमा के प्रकाश की 16 अवस्थाएं हैं। चंद्र की इन सोलह अवस्थाओं…
Read More
टीएसी सदस्य पंड्या ने बस्सी सिंघावत स्कूल का किया निरीक्षण

टीएसी सदस्य पंड्या ने बस्सी सिंघावत स्कूल का किया निरीक्षण

उदयपुर, 6 फरवरी। राजस्थान अनुसूचित जनजाति परामर्शदात्री परिषद् के सदस्य लक्ष्मीनारायण पंड्या ने सोमवार को सलूंबर पंचायत समिति के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बस्सी सिंघावत का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय में संचालित विभिन्न गतिविधियों की जानकारी ली और प्रार्थना सभा में सम्मिलित होकर बच्चों से संवाद किया। विद्यालय संस्था प्रधान कपिल कुमार मेहता ने विद्यायल विकास की जानकारी दी। इस दौरान पंड्या ने विद्यालय में जारी दो कमरों के निर्माण कार्य का भी अवलोकन किया। इस मौके पर समाजसेवी भवानीशंकर जोशी व दिनेश कुमार आदि मौजूद रहे।
Read More
एमबी हॉस्पिटल की फार्मेसी का हुआ सुदृढ़ीकरण

एमबी हॉस्पिटल की फार्मेसी का हुआ सुदृढ़ीकरण

अप-टू-डेट हुई फार्मेसी, आसानी से मिलेंगी दवाईयां उदयपुर, 6 फरवरी। राज्य सरकार के निर्देशानुसार जिले का सबसे बड़ा महाराणा भूपाल राजकीय चिकित्सालय निरंतर गुणवत्ता में सुधार की ओर अग्रसर है। चिकित्सालय अधीक्षक डॉ. आरएल सुमन ने बताया कि चिकित्सालय में अनेक क्षेत्रों में एनएबीएच गाइडलाइन के मुताबिक सुधार विस्तार किया गया है। इसी श्रृंखला में फार्मेसी का भी आधुनिकीकरण किया गया है। वर्तमान में चिकित्सालय में 31 फार्मेसी स्थापित है और यहां पर प्रतिदिन भर्ती 1500 से 1800 मरीजों के साथ अन्य कुल 4 हजार मरीजों को दवाई दी जाती है। वर्तमान में इसका आधुनिकीकरण किया गया। जिसके तहत दवाइयों…
Read More
बाल अधिकार संरक्षण की बैठक संपन्न

बाल अधिकार संरक्षण की बैठक संपन्न

उदयपुर, 6 फरवरी। राजस्थान राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग जयपुर की बैठक सोमवार को आयोग अध्यक्ष श्रीमती संगीता बेनीवाल की अध्यक्षता में आयोजित हुई। आयोग सदस्य राजीव मेघवाल ने बताया कि बैठक में उदयपुर में नवजात के बेचने की घटना को अति गंभीर माना गया एवं इसके लिए कठोर कानूनी कार्रवाई के साथ-साथ उदयपुर के आदिवासी अंचल में जागरूकता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया।
Read More
सीसीआरटी का पांच दिवसीय ‘अमृत शिविर’ संपन्न

सीसीआरटी का पांच दिवसीय ‘अमृत शिविर’ संपन्न

विद्यार्थियों की कलाकृतियों को देख अभिभूत हुए अतिथि कहा-अतुल्य है हर एक कलाकृति उदयपुर, 6 फरवरी। सांस्कृतिक स्रोत एवं प्रशिक्षण केंद्र के क्षेत्रीय केंद्र उदयपुर द्वारा बड़गांव ब्लॉक के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, वरड़ा में ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ थीम पर विद्यार्थियों के लिए आयोजित हुआ पांच दिवसीय ‘अमृत शिविर’ विभिन्न गतिविधियों के साथ सोमवार को संपन्न हुआ। समापन समारोह की मुख्य अतिथि समाजसेवी श्रद्धा मुर्डिया थी जबकि बतौर विशिष्ट अतिथि ख्यातनाम आर्किटेक्ट सुनील लड्ढा, उपसरपंच निर्भयसिंह देवड़ा, सीसीआरटी के सुनील भंडारी, प्रधानाचार्य मनोहरलाल सुथार मंचासीन थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सीसीआरटी के परामर्शक ओमप्रकाश शर्मा ने की। प्रतिभा तराशने में…
Read More
error: Content is protected !!