शहर के विकास में निगम ने किया 524.73 करोड का बजट पास
-बजट बैठक में निगम की आमदनी पर फोकस -कटारिया ने बताए सुझाव -एलिवेटेड रोड शहर को प्रमुख आवश्यकता उदयपुर। नगर निगम बजट बैठक गुरुवार को सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपूर्ण हुई, शहर के चहुमुखी विकास हेतु निगम ने 524.73 का बजट प्रस्तुत किया है। बजट वित्त समिति अध्यक्ष रुचिका चौधरी द्वारा प्रस्तुत किया गया, इस दौरान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया, उदयपुर ग्रामीण विधायक फूल सिंह मीणा, महापौर गोविंद सिंह टाक, आयुक्त वासुदेव मालावत, उपमहापौर पारस सिंघवी, उपायुक्त रागिनी डामोर सहित सभी समिति अध्यक्ष, पार्षद, सहव्रद पार्षद निगम अधिकारी, कर्मचारी आदि उपस्थित रहे। नगर निगम वित्त समिति अध्यक्ष रुचिका चौधरी…
