ऐतिहासिक रहा 12वां छप्पन भोग, 108 गौशालाओं की श्रृंखला में अशोकनगर मोक्षधाम गौशाला में हुआ भव्य आयोजन
उदयपुर, 13 जून। विश्व इतिहास में पहली बार आयोजित की जा रही 108 गौशालाओं में छप्पन भोग सेवा श्रृंखला का 12वां छप्पन भोग शुक्रवार को अशोकनगर मोक्षधाम स्थित गौशाला में श्रद्धा, आस्था और गौभक्ति के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गौभक्तों एवं समाजसेवियों ने भाग लिया। ट्रस्ट की कोषाध्यक्ष स्वीटी जैन ने बताया कि यह आयोजन गौसेवा, जीवदया और सामाजिक संवेदनाओं को समर्पित है। कार्यक्रम में देशभर से कई प्रतिष्ठित समाजसेवी उपस्थित रहे, जिनमें बाल कक्षा विशेष आचार्य एवं जैन सिद्धांत महाविद्यालय मुमुक्षु आश्रम, कोटा से आदित्य जैन, कोटा से प्रमुख समाजसेवी नपेंद्र जैन, उदयपुर के समाजसेवी…
