उदयपुर 13 जून / राजस्थान विद्यापीठ विश्वविद्यालय ने आईटी संकाय में प्रिया कुमावत को प्राकृतिक भाषा संसाधन (एनएलपी) की क्षमता को अनलॉक करना बुद्धिमान शिक्षण प्रणाली में: सिद्धांत और व्यवहार के बीच की खाई पाटना, भटट् लज्जा बिपिन कुमार को सोशल साईंस संकाय में सोमपुरा: राजस्थान एवं गुजरात के पारंपरिक मंदिर स्थापत्यकार विषय पर शोध कार्य करने पर पीएचडी की उपाधि प्रदान की गई। डॉ. कुमावत ने अपना शोध कार्य डॉ. प्रदीप सिंह शक्तावत, डॉ. भटट् ने प्रो. जीवन सिंह खरकवाल के निर्देशन में पूर्ण किया।
प्रिया कुमावत, लज्जा भटट् को मिली पीएच.डी. की उपाधि
