रोटरी एलीट की कमान रमेश मोदी के हाथों में, नई कार्यकारिणी घोषित

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

अनुभव और युवा नेतृत्व के समन्वय से नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ेगा क्लब, पूर्व अध्यक्षों की एडवाइजरी समिति भी गठित

उदयपुर। रोटरी क्लब उदयपुर एलीट ने आगामी रोटरी वर्ष 2026-27 के लिए अपनी नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। नव निर्वाचित अध्यक्ष रमेश मोदी के नेतृत्व में गठित टीम सेवा, नेतृत्व और सामाजिक सरोकारों के नए आयाम स्थापित करने के लिए कार्य करेगी।
घोषित कार्यकारिणी में अनिता जैन को सचिव, अक्षय जैन को कोषाध्यक्ष (ट्रेजरर), मनीष गलूंडिया को क्लब ट्रेनर, हिमांशु जैन को उपाध्यक्ष, नीतीश सेवरीया को सह सचिव तथा पलाश वैश को सार्जेंट एट आर्म्स का दायित्व सौंपा गया है।
क्लब बोर्ड में प्रशांत शर्मा, संदीप गलूंडिया, सरिता दुगड़, शुभ्रा गुप्ता एवं साधना तलेसरा को डायरेक्टर नियुक्त किया गया है। वहीं निवर्तमान अध्यक्ष प्रतीक हिंगड़ पदेन सदस्य के रूप में क्लब बोर्ड का हिस्सा बने रहेंगे और अपने अनुभवों से नई टीम का मार्गदर्शन करेंगे।
अध्यक्ष रमेश मोदी ने बताया कि क्लब की गतिविधियों को प्रभावी दिशा देने तथा अनुभवी नेतृत्व का लाभ सदस्यों तक पहुंचाने के उद्देश्य से वरिष्ठ रोटेरियंस की एक एडवाइजरी समिति का भी गठन किया गया है। समिति में पूर्व अध्यक्ष सुधीर दुगड़, आशीष चोरड़िया, रमेश मेहता, कमलेश तलेसरा एवं विकास श्रीमाली को शामिल किया गया है। यह समिति क्लब की योजनाओं, सेवा प्रकल्पों और भविष्य की गतिविधियों में मार्गदर्शक की भूमिका निभाएगी।
मोदी ने कहा कि नई कार्यकारिणी रोटरी के सेवा भाव, मित्रता और नेतृत्व के मूल्यों को आगे बढ़ाते हुए समाजहित के विभिन्न प्रकल्पों को और अधिक प्रभावी ढंग से संचालित करेगी। क्लब शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण और सामुदायिक विकास से जुड़े कार्यक्रमों के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रतिबद्ध रहेगा।
रोटरी के नियमों के अनुसार नई कार्यकारिणी 1 जुलाई 2026 से अपना कार्यभार संभालेगी। इसके पश्चात भारतीय परंपराओं के अनुरूप जुलाई के द्वितीय सप्ताह में भव्य शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा, जिसमें नई टीम को औपचारिक रूप से पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!