उदयपुर, 13 जून। माननीय सदस्य सचिव राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के तत्वाधान मे अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, ज्ञान प्रकाश गुप्ता के निर्देशो के क्रम में एडीजे राहुल चौधरी द्वारा उप कारागृह झाड़ोल का औचक निरीक्षण किया गया।
एडीजे राहुल चौधरी ने बताया कि निरीक्षण के दौरान बंदियों को निः शुल्क विधिक सहायता, चिकित्सा, भोजन, नाश्ते, मुलाकात, एस टी डी, पेयजल, शौचालय मुत्रालय की व्यवस्था के बारे भी जानकारी ली गई । बंदीजन की मुलभुत अवश्यकताओं के बारे मे जानकारी ली गई।
बालक-बालिका गृह का भी किया निरीक्षण
राजस्थान बाल कल्याण समिति द्वारा झाड़ोल क्षेत्र मे संचालित अनुदानित बालक बालिका गृह का भी निरीक्षण किया गया। निरिक्षण के दौरान बालिका गृह में आवासित बलिकाओं द्वारा हस्तनिर्मित उत्पादों को प्रशंसा की।
