मां ने पुलिस को फोन कर कहा, मैंने बेटे को मार दिया
उदयपुर की पॉश कॉलोनी सहेलीनगर में एक मां ने 14 साल के बेटे का रस्सी का गला घोंटकर ली जान, तीन दिन पहले था बेटे का जन्मदिन उदयपुर। शहर की सबसे पॉश कॉलोनी सहेलीनगर से आए एक फोन से पुलिस भी हतप्रभ रह गई। एक बिजनेसमैन की पत्नी ने पुलिस कंट्रोल रूम पर फोन कर कहा, उसने अपने 14 साल के बेटे की गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस यकीन नहीं कर पा रही थी लेकिन जब संबंधित थाना पुलिस को मौके पर भेजा तो घटना सही पाई गई। अब पुलिस इस सनसनीखेज मामले की जांच में जुटी है। हालांकि…
