Udaipur News

11 बेटियों का सहयोग व सम्मान समारोह 3 को

11 बेटियों का सहयोग व सम्मान समारोह 3 को

उदयपुर। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गोराणा ब्लॉक झाड़ोल के प्राचार्य एवं पूर्व उप जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय संयुक्त निदेशक (स्कूल शिक्षा) विजय सारस्वत द्वारा सेवानिवृति के अवसर पर 3 अगस्त को राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय रेजीडेंसी मधुबन परिसर में सायं 5.30 बजे 11 बेटियों का सहयोग एवं सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। समारोह के मुख्य अतिथि शिक्षा मंत्री डॉ बीडी कल्ला, विशिष्ट अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ गिरिजा व्यास, वल्लभनगर विधायक प्रीति शक्तावत, जिला प्रमुख ममता कुंवर पंवार, जिला कलक्टर अरविंद कुमार पोसवाल, टीएडी आयुक्त ताराचंद मीणा, समाजसेवी भीमसिंह चुण्डावत व आरएससीईआरटी निदेशक कविता पाठक होंगे। सारस्वत ने बताया…
Read More
गिर्वा ब्लॉक का युवा महोत्सव सोमवार को

गिर्वा ब्लॉक का युवा महोत्सव सोमवार को

उदयपुर। राजस्थान युवा बोर्ड द्वारा राज्य की लुप्त एवं दुर्लभ लोक कला एवं संस्कृति को संरक्षण, संवर्धन एवं प्रोत्साहन के लिए गिर्वा ब्लॉक मुख्य शिक्षा अधिकारी समग्र शिक्षा की ओर से सोमवार को राजस्थान युवा महोत्सव 2023 का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए गिर्वा ब्लॉक में कुल 2070 प्रतिभागियों ने आॅनलाईन पंजीयन करवाया है। मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी समग्र शिक्षा गिर्वा कुंजबिहारी भारद्वाज ने बताया कि राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय रेजीडेंसी में सोमवार को ब्लॉक स्तरीय युवा महोत्सव में समूह लोक नृत्य, एकल लोक नृत्य, शास्त्रीय नृत्य, समूह गीत, एकल गीत आदि करीब 22 प्रतियोगिताएं…
Read More
नई पीढ़ी तक संस्कृति व संस्कारों के संवहन करने की सख्त जरूरत – राज्यमंत्री चांदना

नई पीढ़ी तक संस्कृति व संस्कारों के संवहन करने की सख्त जरूरत – राज्यमंत्री चांदना

सिंधी समाज के कार्यक्रम में पहुँचे खेल व जनसम्पर्क मंत्री चांदना उदयपुर 30 जुलाई। खेल, कौशल, उद्यमिता एवं जनसंपर्क राज्य मंत्री अशोक चांदना उदयपुर यात्रा पर रहे। वे रविवार शाम साढ़े 7 बजे नगर निगम स्थित सुखाड़िया रंगमंच पहुंचे। यहां उन्होंने सुखाडिया रंगमंच में गौरव गान - ए डांस ड्रामा शो कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उनके साथ विधायक धर्मनारायण जोशी और पूर्व सांसद रघुवीर मीणा भी मौजूद रहे। यहां नेशनल काउंसिल फॉर प्रमोशन ऑफ सिंधी लैंग्वेज एवं विजन सिंधु चिल्ड्रन एकेडमी द्वारा शहीद हेमू कालानी युवा मंच के सहयोग से कार्यक्रम गौरव गान का आयोजन किया गया।…
Read More
ऐसे करें बच्चों की परवरिश पर प्रवचन बच्चो को रोबोट नही बेहतर इंसान बनाए मुनि सुरेश कुमार

ऐसे करें बच्चों की परवरिश पर प्रवचन बच्चो को रोबोट नही बेहतर इंसान बनाए मुनि सुरेश कुमार

उदयपुर। परिवार का वातावरण और स्वभाव संतान के संस्कार का सृजन करता है। अगर माता-पिता अध्यात्म से जुड़े हैं तो बच्चे सहज धार्मिक होंगे। यह बात आचार्य महाश्रमण के आज्ञानवर्ती शासन श्री मुनि सुरेश कुमार ने रविवारीय प्रवचन ''ऐसे करे बच्चों की परवरिश" विषय पर उदबोधन देते हुए कही। वे प्रज्ञा शिखर महाप्रज्ञ विहार में बोल रहे थे। जन्म के क्षणों से बच्चों के कान में इष्ट मंत्र व शुभ शब्द कहे, इससे बच्चे चेतना से आध्यात्मिक होंगे। अभिभावक ध्यान रखे कि भुलकर भी बच्चों के सामने लड़ाई ना करें। बच्चो से रोब - रबाब सा नही दोस्ती का रिश्ता…
Read More
अवकाश के बावजूद कलक्टर ने सुबह से दोपहर तक किया स्मार्ट सिटी के कार्यों का लगातार निरीक्षण

अवकाश के बावजूद कलक्टर ने सुबह से दोपहर तक किया स्मार्ट सिटी के कार्यों का लगातार निरीक्षण

कलक्टर पोसवाल की विकास कार्यों के प्रति गंभीरता वेस्ट ट्रीटमेंट, पेयजल सप्लाई, सिवरेज, पार्किंग सहित विभिन्न कार्यों का लिया जायजा निरीक्षण के दौरान मौके पर ही अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश उदयपुर 30 जुलाई। जिला कलेक्टर अरविंद पोसवाल रविवार को एक्शन मोड में दिखे। रविवार अवकाश के बावजूद जिला कलक्टर पोसवाल ने सुबह से दोपहर तक निरंतर शहर का भ्रमण पर स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत पूर्ण हुए एवं वर्तमान में जारी विभिन्न विकास कार्यों को देखा। इस दौरान उन्होंने बारीकी से कार्यों का निरीक्षण किया और अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। वेस्ट मैनेजमेंट, सिवरेज, हेरिटेज संरक्षण सहित विभिन्न कार्यों का किया…
Read More
धर्म के बिना शासन नहीं चल सकता :  साध्वी प्रफुल्लप्रभाश्री  

धर्म के बिना शासन नहीं चल सकता :  साध्वी प्रफुल्लप्रभाश्री  

- सैकड़ों श्रावक-श्राविकाओं के जयकारों से गूंज उठा आयड़ तीर्थ   उदयपुर 30 जुलाई । श्री जैन श्वेताम्बर महासभा के तत्वावधान में तपागच्छ की उद्गम स्थली आयड़ तीर्थ पर बरखेड़ा तीर्थ द्वारिका शासन दीपिका महत्ता गुरू माता सुमंगलाश्री की शिष्या साध्वी प्रफुल्लप्रभाश्री एवं वैराग्यपूर्णाश्री आदि साध्वियों के सानिध्य में रविवार को विशेष चातुर्मासिक मांगलिक प्रवचन हुए।  महासभा के महामंत्री कुलदीप नाहर ने बताया कि आयड़ तीर्थ के आत्म वल्लभ सभागार में सुबह 7 बजे दोनों साध्वियों के सानिध्य में ज्ञान भक्ति एवं ज्ञान पूजा, अष्ट प्रकार की पूजा-अर्चना की गई।    चातुर्मास संयोजक अशोक जैन ने बताया कि प्रवचनों की…
Read More
एनसीसी का दस दिवसीय आवासीय वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का हुआ समापन

एनसीसी का दस दिवसीय आवासीय वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का हुआ समापन

600 से अधिक केडेट्स ने लिया भाग युवा जीवन में सोच हमेशा उंची रखे - प्रो. सारंगदेवोत छात्राओं ने राजस्थानी, पंजाबी, देश भक्ति एवं रिमिक्स गानों पर जमकर दी प्रस्तुतियाॅ उदयपुर 30 जुलाई / 2 राज आर एण्ड वी रेजिमेंट एनसीसी नवानिया की ओर से आयोजित दस दिवसीय आवासीय वार्षिक प्रशिक्षण  शिविर का समापन रविवार को जनार्दनराय नागर राजस्थान विद्यापीठ विश्वविद्यालय के एग्रीकल्चर महाविद्यालय के कृषि भवन के सभागार में केडेट्स द्वारा राजस्थानी, पंजाबी, देश भक्ति एवं रिमिक्स गानों पर दी गई जमकर प्रस्तुतियों के साथ सम्पन्न हुआ। समारोह का शुभारंभ कुलपति कर्नल प्रो. एस.एस. सारंगदेवोत, ग्रूप कमांडर कर्नल भास्कर…
Read More
एनयूजेआई के राष्ट्रीय महा-अधिवेशन के लिए जार राजस्थान ने कसी कमर

एनयूजेआई के राष्ट्रीय महा-अधिवेशन के लिए जार राजस्थान ने कसी कमर

- जार पदाधिकारियों ने वर्चुअल मीटिंग करके जिम्मेदारी तय की जयपुर। नेशनल यूनियन ऑफ़ जर्नलिस्ट्स, इंडिया (एनयूजेआई) की ओर से  26 व 27 अगस्त, 2023 को जयपुर में आयोजित  राष्ट्रीय महाधिवेशन की व्यवस्थाओं के लिए जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ऑफ राजस्थान (जार) ने जोर शोर से तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस आयोजन में 1500 से अधिक पत्रकार आएंगे।  पत्रकारों के ठहराव, भोजन, आवागमन आदि की व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई और उक्त व्यवस्थाओं के लिए कमेटियों के गठन करके पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई। एनयूजेआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष रासबिहारी के निर्देशन में चल रही तैयारियों को लेकर रविवार को जार राजस्थान…
Read More
150 लोगों ने कराई निशुल्क दूध जाँच  

150 लोगों ने कराई निशुल्क दूध जाँच  

उदयपुर. महावीर साधना एवं स्वाध्याय समिति तथा उदयपुर सरस डेयरी के संयुक्त तत्वाधान में उपभोक्ताओं को जागरूक करने के लिए "दूध का दूध पानी का पानी" अभियान के अंतर्गत निशुल्क दूध की जाँच शिविर का रविवार को समिति परिसर में आयोजन किया गया। समिति के अध्यक्ष प्रकाश कोठारी ने बताया कि 150 लोगों ने दूध की निशुल्क जांच कराई  हैं। जांच कराने आए व्यक्ति को लेक्टोमीटर निशुल्क दिया गया।
Read More
10 हजार कावड़ियें करेंगे महादेव का अभिषेक

10 हजार कावड़ियें करेंगे महादेव का अभिषेक

गंगु कुंड से उभयेश्वर महादेव तक की 21 किलोमीटर तक की 18 वीं कावड यात्रा आगामी 21 अगस्त को शहर के सामाजिक, धार्मिक, राजनेतिक संगठनों की हुई बैठक उदयपुर 30 जुलाई / शिव महोत्सव समिति की ओर से आगामी 21 अगस्त को समिति द्वारा गंगा के चैथे पाये गंगु कुंड से उभयेश्वर महादेव तक की 21 किलोमीटर तक की निकाली जाने वाली 18वीं कावड यात्रा में हर वर्ग की भागीदारी हो इसके लिए रविवार को गंगा के चैथे पाये गंगु कुंड परिसर में  अध्यक्ष यज्ञ नारायण शर्मा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में शहर के सामाजिक, धार्मिक एवं राजनीतिक…
Read More
error: Content is protected !!