मुनि आदित्य सागर जी के चातुर्मास को लेकर बड़ी तैयारी, अशोक कुमार शाह बने वर्षायोग समिति अध्यक्ष
12 जुलाई को होगा मंगल प्रवेश, धर्म-साधना और सेवा के महापर्व के लिए समिति का गठन उदयपुर, 28 जून। परम पूज्य आचार्य 108 श्री विशुद्ध सागर जी गुरुदेव के सुयोग्य शिष्य मुनि 108 श्री आदित्य सागर जी महाराज ससंघ के वर्षायोग (चातुर्मास) 2026 की तैयारियों ने गति पकड़ ली है। उदयपुर के श्री आदिनाथ दिगंबर जैन चौरिटेबल ट्रस्ट, हिरणमगरी सेक्टर-11 को इस वर्ष के पावन चातुर्मास का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। गुरुदेव ससंघ का मंगल प्रवेश 12 जुलाई को आदिनाथ भवन में होगा, जिसके साथ धर्म, साधना और आत्मकल्याण के इस महापर्व का शुभारम्भ होगा। चातुर्मास की समस्त व्यवस्थाओं को…
