उदयपुर। टी-बड्डीज़ ग्रुप द्वारा आर.एन.टी. मेडिकल टीम के सहयोग से महावीरम अपार्टमेंट, सेक्टर-4 में 5वें वार्षिक रक्तदान शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। शिविर में महावीरम परिवार, ग्रुप के सदस्यों और मित्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए 109 यूनिट रक्तदान किया, जिसे जरूरतमंद मरीजों के उपचार हेतु एम.बी. हॉस्पिटल के लिए उपलब्ध कराया गया।
टी-बड्डीज़ ग्रुप पिछले लगातार पांच वर्षों से इस जनसेवा अभियान का आयोजन कर रहा है। इन पांच वर्षों में ग्रुप के माध्यम से 500 से अधिक यूनिट रक्त एम.बी. हॉस्पिटल के लिए उपलब्ध कराया जा चुका है, जिससे अनेक जरूरतमंद मरीजों को नया जीवन मिला है।
शिविर में रक्तदान करने वाले सभी रक्तवीरों का रक्तदान प्रमाण-पत्र एवं पौधा भेंट कर सम्मान किया गया।
