भगवान जगन्नाथ स्वामी की विशाल रथ यात्रा निकलेगी शाही अंदाज में
नगर सजेगा 11000 ध्वजा पताकाओं से उदयपुर, 5 जुलाई, भगवान जगन्नाथ स्वामी की विशाल रथ यात्रा 16 जुलाई 2026 को जगदीश मंदिर से दोपहर 3:00 बजे हजारों की संख्या में विभिन्न समाजों, संगठनों, संतों की उपस्थिति,भगवान श्री कृष्ण की विभिन्न लीलाओं की झांकियां, मधुर बैंड बाजे, भजन मंडलीया, ऊंट गाड़ी घोड़ों, शाही लावाजमे के साथ सैकड़ो की संख्या में महिलाएं सिर पर कलश लिए भजन गाती हुई चलेगी, साथ ही रथ यात्रा मार्ग एवं भक्तों के घरों की छतो पर 11000 ध्वजा पताकाए लगाकर रथ यात्रा का भव्य स्वागत किया जाएगा. यह निर्णय आसींद की हवेली पार्किंग में आयोजित विभिन्न…
