एक बोतल तोड़ो,एक जिन्दगी को जोड़ोःडॉ.सरीन
उदयपुर। रोटरी क्लब उदयपुर,गीतांजली मेडिकल कॉलज एण्ड हॉस्पीटल एवं आईएपी उदयपुर ब्रान्च के संयुक्त तत्वावधान में चल रहे विश्व स्तनपान सप्ताह के चौथे दिन आज रेलवे स्टेशन के सामनें स्थित कच्ची बस्ती में महिलाअें के साथ चर्चा की गई। जिसमें बालरोग विभागाध्यक्ष डॉ. देवेन्द्र सरीन ने बतौर मुख्य वक्ता कहा कि एक बोतल तोड़ो और एक जिन्दगी को जोड़ो। आज रोटरी क्लब अचीवर्स के सदस्यों ने भी भाग लिया। कच्ची बस्ती में घर-घर जा कर चिकित्सकों की टीम ने स्तनपान को बढ़़ावा देने का संदेश दिया एवं साथ ही उन्हें स्तनपान जानकारी संबंधी पेम्फलेट्स वितरीत किये। डॉ.सरीन ने कच्ची बस्ती…
