बीएड महाविद्यालय केे 59वें स्थापना दिवस पर – एल्युमिनाई मीट 2024 का हुआ आयोजन
250 से अधिक प्रतिभागियों ने की शिरकत भारतीय मूल्यों की पुनस्र्थापना करने का जिम्मा शिक्षकों पर - प्रो. सारंगदेवोत पूर्व छात्र संस्था की विरासत एवं धरोहर ....... उदयपुर 03 अगस्त / जनार्दन राय नागर राजस्थान विद्यापीठ डीम्ड टू बी विश्वविद्यालय के संगठक लोकमान्य तिलक शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय की ओर से शनिवार को महाविद्यालय के 59 वें स्थापना दिवस पर एल्युमिनाई मीट 2024 का आयोजन महाविद्यालय के सभागार में किया गया। कार्यक्रम का आरंभ एलुमनाई अध्यक्ष विजय राज शक्तावत के स्वागत उद्बोधन से हुआ। आयोजन समन्वयक डॉ. बलिदान जैन ने कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत की। महाविद्यालय के विविध विभागों से…
