Udaipur News

1500 श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से की सप्तभय निवारक साधना, समवेत स्वरों से गूंज उठा पांडाल

1500 श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से की सप्तभय निवारक साधना, समवेत स्वरों से गूंज उठा पांडाल

पवित्र साधना से जीवन में निश्चित रूप से प्रसन्नता बढ़ती है : आचार्य विजयराज उदयपुर, 4 अगस्त। केशवनगर स्थित अरिहंत वाटिका में आत्मोदय वर्षावास के तहत रविवार को हुक्मगच्छाधिपति आचार्य श्री विजयराज जी म.सा. एवं उपाध्याय श्री जितेश मुनि जी म.सा. की निश्रा में सप्तभय निवारक साधना सामूहिक रूप से की गई। श्रीसंघ अध्यक्ष इंदर सिंह मेहता ने बताया कि सात भय इहलोक भय, परलोक भय, आदाण भय, अकस्मात भय, आजीविका भय, मरण भय व अपयश भय के तहत रविवार को सप्तभय निवारक नयनाभिराम साधना में 1500 सजोड़े एवं एकल श्रद्धालुओं ने जाप किया। प्रातः 9 बजे उपाध्याय श्री जितेश…
Read More
हरियाली अमावस्या पर चला रिमझिम बारिश का दौर,अखण्ड रामायण पाठ का हुआ समापन

हरियाली अमावस्या पर चला रिमझिम बारिश का दौर,अखण्ड रामायण पाठ का हुआ समापन

फतहनगर। हरियाली अमावस्या पर रविवार को दिनभर रिमझिम बारिश का दौर चला। सुबह हल्की धूप निकलने के साथ ही पालिका क्षेत्र के उद्यानों में बच्चों की चहल पहल शुरू हो गयी लेकिन जल्द ही रिमझिम बौछारों से उद्यान खाली हो गए। इधर हरियाली अमावस्या की पूर्व संध्या पर शनिवार को सिद्ध हनुमान मंदिर प्रांगण में शुरू हुए अखण्ड रामायण पाठ का आज सुबह 11 बजे महा आरती के साथ समापन किया गया। सिद्ध हनुमान मंदिर मण्डल के तत्वावधान में उक्त अखण्ड पाठ शनिवार सुबह सवा ग्यारह बजे शुरू किया गया था। समापन के बाद सायंकाल ब्रह्मभोज का आयोजन भी किया…
Read More
किशोर संगीत उत्सव – 2024″ में 95 सुर सादको ने सुरों की मण्डली में समां बांधा -माधवानी

किशोर संगीत उत्सव – 2024″ में 95 सुर सादको ने सुरों की मण्डली में समां बांधा -माधवानी

"सुरों की मण्डली द्वारा आयोजित 'किशोर संगीत उत्सव- 2024' "मानसूनी बूंदों के बीच सुर लहरियों ने दर्शकों को मोहा उदयपुर - शोभागपुरा, 100 फीट रोड़ पर स्थित अशोका ग्रीन के ऑडिटोरियम में हर दिल अज़ीज़ पार्श्व गायक किशोर कुमार के 95 वें जन्मदिन पर सुरों की मण्डली के  95 सदस्य कलाकारों द्वारा एक से बढ़कर एक सुरीली प्रस्तुतियां दी जा रही है. संस्थापक मुकेश माधवानी ने बताया कि संस्थान द्वारा ऐसे आयोजन किए जाकर ख़्यातनाम संगीतकारों के प्रति अपनी भावनाएं पेश करने का दौर शुरू हुआ है, जो लेकसिटी के संगीत-प्रेमियों के लिए सौगात देने का शुरुआती प्रयास है. भविष्य…
Read More
आचार्य आनन्द ऋषि की जन्म जयंती मनाई:सामायिक साधना के साथ सामूहिक रूप से नवकार मंत्र का जाप किया

आचार्य आनन्द ऋषि की जन्म जयंती मनाई:सामायिक साधना के साथ सामूहिक रूप से नवकार मंत्र का जाप किया

उदयपुर. हर पल हजारों जीव जन्म लेते हैं और मानव रूप में इस धरती पर अवतार लेते रहते हैं, लेकिन हर किसी की जयंती नहीं मनाई जाती है। न ही सभी को श्रद्धा और सम्मान की दृष्टि से देखा जाता है। केवल उन्हीं लोगों को सम्मान और श्रद्धा मिलती है जो अपने लिए नहीं बल्कि समाज के लिए जीते हैं। जो लोगों के उत्थान, विकास और कल्याण के लिए अपनी सारी जीवन शक्ति समर्पित कर देते हैं। ये विचार रविन्द्र मुनि जी म.सा.नीरज ने श्रमण संघ के द्वितीय आचार्य आनन्द ऋषि म.सा. की 124वीं जन्मजयंती पर महावीर साधना, अम्बामाता की…
Read More
सेक्टर-4 जिनालय में अरिहंत वंदनावली के तहत हुई सामूहिक पूजा-आराधना

सेक्टर-4 जिनालय में अरिहंत वंदनावली के तहत हुई सामूहिक पूजा-आराधना

उदयपुर, 4 अगस्त। श्री जैन श्वेताम्बर मूर्तिपूजक समिति सेक्टर-4 के तत्वावधान में चातुर्मास कर रहे आचार्य यशप्रेम सूरिश्वर की निश्रा में रविवार को आचार्य रामचन्द्र सूरिश्वर जी की 33वीं पुण्यतिथि पर गुणानुवाद सभा का आयोजन किया गया। समिति अध्यक्ष सुशील बांठिया ने बताया कि आचार्य यशप्रेम सूरिश्वर की निश्रा में आयोजित अरिहंत वंदनावली के 49 पदों पर 25 जोड़ों ने एक साथ सामूहिक पूजा-आराधना की। पूजा पश्चात आचार्य रामचन्द्र सूरिश्वर की 33वीं पुण्यतिथि पर गुणानुवाद सभा का आयोजन किया गया जिसमें आचार्य श्री ने उनके गुणों पर विस्तृत प्रकाश डाला।
Read More
जनजाति महिलाओं द्वारा तैयार उत्पादों की प्रदर्शनी के प्रति उत्साह

जनजाति महिलाओं द्वारा तैयार उत्पादों की प्रदर्शनी के प्रति उत्साह

कमली ट्राईब्स प्रदर्शनी अब 10 अगस्त तक उदयपुर, 4 अगस्त। वनवासी कल्याण परिषद के तत्वावधान में वागड़-मेवाड़ अंचल की जनजाति महिलाओं के हुनर को तराशने के लिए संचालित हो रहे नम्रता कौशल विकास केन्द्र की ओर से लगाई गई चार दिवसीय कमली ट्राईब्स प्रदर्शनी अब 10 अगस्त तक चलेगी। प्रदर्शनी संयोजिका सरला मुंदड़ा ने बताया कि शहर के सेक्टर 13 गवरी चौक स्थित वनवासी कल्याण परिषद के कल्याण आश्रम में आयोजित हो रही इस प्रदर्शनी के प्रति शहरवासियों के उत्साह को देखते हुए इस प्रदर्शनी का समय बढ़ाया गया है। इन उत्पादों की है प्रदर्शनी : मुंदड़ा ने बताया कि…
Read More
हरियाली अमावस्या पर रत्नागिरी पर्वत पर वृक्षारोपण: उदय ओपन रोवर क्रू ने किया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

हरियाली अमावस्या पर रत्नागिरी पर्वत पर वृक्षारोपण: उदय ओपन रोवर क्रू ने किया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

उदयपुर। आज हरियाली अमावस्या के पावन अवसर पर रत्नागिरी पर्वत पर उदय ओपन रोवर क्रू द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देना था, जिसमें स्थानीय समुदाय के सदस्यों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। उदय ओपन रोवर क्रू ने इस अवसर पर कई प्रकार के पौधों का रोपण किया, जिनमें फलदार और छायादार वृक्ष शामिल थे। कार्यक्रम की शुरुआत पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर एक संक्षिप्त उद्बोधन से हुई, जिसमें पर्यावरण को स्वच्छ और हरा-भरा बनाए रखने की आवश्यकता पर बल दिया गया। इस अवसर पर रोवर क्रू के अध्यक्ष…
Read More
शिव पुराण कथा के तहत हुई मेहंदी व हल्दी की रस्म

शिव पुराण कथा के तहत हुई मेहंदी व हल्दी की रस्म

उदयपुर, 4 अगस्त। जगन्नाथ शिव शक्ति मंदिर समिति के तत्वावधान में रविवार को हिरणमगरी सेक्टर-7 स्थित सप्तेश्वर महादेव मंदिर में रविवार को हरियाली अमावस्या पर शिव पुराण कथा के तहत शिव-पार्वती की मेहंदी व हल्दी की रस्म का आयोजन किया गया। महिला समिति की अध्यक्ष किरण सिसोदिया ने बताया कि श्रावण माह में सप्तेश्वर महादेव मंदिर में शिव पुराण कथा का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में रविवार को हरियाली अमावस्या पर शिव-पार्वती की मेहंदी व हल्दी की रस्म का आयोजन किया गया, जिसमें सभी सदस्याओं ने लहरिया पहन कर शंकर भगवान को हल्दी लगाई एवं माता पार्वती…
Read More
रोटरी क्लब मेवाड़ ने टासपोर्ट नगर में 101 पौधें रोपें

रोटरी क्लब मेवाड़ ने टासपोर्ट नगर में 101 पौधें रोपें

उदयपुर। रोटरी क्लब मेवाड़ ने क्लब सदस्य नरेश त्रिवेदी के जन्मदिन पर आज नगर निगम उद्यान समिति अध्यक्ष महेश त्रिवेदी की अध्यक्षता में ट्रंासपोर्टनगर गोवर्धनविलास में 101 पौधे रोंपे। क्लब अध्यक्ष डॉ.स्नेहदीप भानावत ने बताया कि इस अवसर पर रानू भानावत, सुनीत विनीता ओरडिया, एम.पी.छाबड़ा, मनीष गन्ना,आशीष हरकावत, सुरेश जैन,योगेश पगारिया, दिनमय चौधरी, मुकेश महात्मा,डॉ.अरुण बापना,अनिरुद्ध शर्मा,डॉ.प्रशांत माहेश्वरी, राहुल हरण व नितेश कोठारी ने पौधें रोपें।
Read More
उदयपुर जिला कराटे संघ के राहुल शर्मा अध्यक्ष एवं विक्रम सैहगल महासचिव बनें

उदयपुर जिला कराटे संघ के राहुल शर्मा अध्यक्ष एवं विक्रम सैहगल महासचिव बनें

उदयपर। उदयपुर जिला कराटे संघ की नवीन कार्यकारिणी के चुनाव आज चुनाव अधिकारी देवीलाल रावत,पर्यवेक्षक महेश कुमार एवं उदयपुर ओलम्पिक संघ के अध्यक्ष जालमचन्द जैन की मौजूदगी में चुनाव सम्पन्न हुए। देवीलाल रावत ने बताया कि चुनाव में निर्विरोध रूप से कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें राहुल शर्मा अध्यक्ष,सौरभ सुखवाल एंव सुश्री रूकमणी लौहार उपाध्यक्ष, महासचिव विक्रम सैहगल,डॉ. जिशी जोशी संयुक्त सचिव,डॉ. मुकेश सुखवाल कोषाध्यक्ष,सदस्य के रूप में खुशी रामेजा,निर्मला भील,बिनिश बानू,हर्षिता कपिल व चेष्टा जैन का मनोनयन किया गया।
Read More
error: Content is protected !!