उदयपुर मास्टर शेफ मॉनसून स्पेशल प्रतियोगिता में रुचि चोरड़िया बनीं विजेता

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

टेस्ट मेकर्स उदयपुर की प्रतियोगिता में शहर के प्रतिभागियों ने दिखाई शानदार पाक-कला

उदयपुर। टेस्ट मेकर्स उदयपुर की ओर से 100 फीट रोड, शोभागपुरा स्थित अशोका ग्रीन में आयोजित “उदयपुर मास्टर शेफ – मॉनसून स्पेशल कुकिंग प्रतियोगिता” का सफल आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में उदयपुर शहर के होम शेफ एवं कुकिंग प्रेमियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए मॉनसून थीम पर आधारित आकर्षक एवं स्वादिष्ट व्यंजन प्रस्तुत किए।

उदयपुर टेस्ट मेकर्स के फाउंडर मुकेश माधवानी ने बताया कि प्रतियोगिता में रुचि चोरड़िया ने विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया। भावी कोठारी ने कॉर्न वेजी कटलेट विद बीटरूट कर्ड डिप प्रस्तुत कर प्रथम रनर-अप का स्थान हासिल किया, जबकि अनीता मेनारिया ने भगवान जगन्नाथ के प्रिय भोग छेना पोड़ा को उत्कृष्ट तरीके से प्रस्तुत कर द्वितीय रनर-अप का खिताब अपने नाम किया।

उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में रोमा ग्वालानी को प्रथम सांत्वना पुरस्कार, अली अहमद को द्वितीय सांत्वना पुरस्कार तथा ललिता सोनी को तृतीय सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया।

प्रतियोगिता का मूल्यांकन शेफ करण माधवानी, शेफ विक्रम माधवानी, शेफ निर्मला सोनी, शेफ शोभना भटनागर एवं शेफ अंजू चोपड़ा ने किया। निर्णायकों ने प्रतिभागियों का आकलन प्रेज़ेंटेशन, स्वाद, रचनात्मकता एवं मॉनसून थीम के आधार पर किया।

इस अवसर पर शेफ करण माधवानी ने कहा कि सभी प्रतिभागियों ने प्रतियोगिता के लिए सराहनीय मेहनत की और अपने व्यंजनों के माध्यम से उत्कृष्ट प्रतिभा का परिचय दिया।

शेफ विक्रम माधवानी ने बताया कि टेस्ट मेकर्स उदयपुर का उद्देश्य शहर के होम शेफ एवं नई पाक-प्रतिभाओं को एक ऐसा मंच उपलब्ध कराना है, जहां वे अपनी कला का प्रदर्शन कर सकें और आगे बढ़ने के अवसर प्राप्त करें।

शेफ निर्मला सोनी ने बताया कि ऐसे आयोजन महिलाओं एवं उभरते हुए होम शेफ्स को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्रदान करते हैं।

शेफ शोभना भटनागर ने बताया कि कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाण-पत्र तथा विजेताओं को ट्रॉफी एवं सम्मान-पत्र प्रदान किए गए।

शेफ अंजू चोपड़ा ने बताया कि प्रतियोगिता के दौरान पेराहन एग्जीबिशन में उपस्थित दर्शकों ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया और पूरे आयोजन में मॉनसून फ्लेवर, नवाचार एवं स्वाद का अनूठा संगम देखने को मिला।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!