राजसमंद। जिला कलक्टर नीलाभ सक्सेना के निर्देशन में जिले में नवाचार गतिविधि के तहत उन्नत खेती प्रोत्साहन कार्यक्रम के अंतर्गत खमनोर पंचायत समिति के गाँव गुंजोल में संकर भिंडी के किट वितरित किये गए। किट वितरण कार्यक्रम में जिला कलक्टर नीलाभ सक्सेना ने किसानों को उन्नत खेती की उपयोगिता बतायी। उन्होंने कहा कि इस पद्धति से खेती करने पर रासायनिक उर्वरकों व कीटनाशकों से होने वाले जल, मृदा प्रदूषण से मुक्ति मिल सकती हैं।
कार्यक्रम में संकर भिंडी की बुआई के लिए तकनीकी जानकारी संयुक्त निदेशक कृषि कैलाश चंद मेघवंशी ने दी। इस अवसर पर कार्यक्रम में नाथद्वारा उपखंड अधिकारी मनमोहन शर्मा, उद्यान विभाग से खुमान सिंह रुपावत, सहायक निदेशक कृषि विस्तार नाथद्वारा कल्प वर्मा तथा अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।
डॉ. भीमराव अंबेडकर राजस्थान दलित आदिवासी उद्यम प्रोत्साहन योजना 31 मार्च तक लागू
राजसमंद। राज्य में ओद्यौगिक विकास में अनुसूचित जाति/जनजाति वर्गो की प्रभावी भागीदारी सुनिश्चित करने के उदेश्य से ”डॉ. भीमराव अंबेडकर राजस्थान दलित आदिवासी उद्यम प्रोत्साहन योजना- 2022“ लागू की गई है। यह जानकारी महाप्रबंधक जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र भानुप्रताप सिंह राणावत ने दी।
उन्होने बताया कि गतिविधियों की स्थापना अथवा विस्तार, विविधिकरण, आधुनिकरण के लिए ऋण प्रदान वित्तिय संस्थान के माध्यम से ऋण उपलब्ध करवाये जाएगें तथा योजनांतर्गत 25 लाख से कम ऋण पर 9 प्रतिषत 25 लाख से अधिक व 5 करोड तक के ऋण पर 7 प्रतिषत एवं 5 करोड से अधिक व 10 करोड तक के ऋण पर 5 प्रतिषत तक ब्याज अनुदान दिया जायेगा तथा 25 प्रतिषत अथवा 25 लाख रूपये तक (अधिकतम) मार्जिन मनी अनुदान राषि प्रदान की जायेगी।
उन्होने बताया कि इस योजना कि ऐसी भागीदारी फर्म एवं कम्पनियां भी आवेदन कर सकती है जिसमें अनुसूचित जाति/जनजाति के सदस्य का न्यूनतम हिस्सा 51 प्रतिषत हो। योजना के प्रचार-प्रसार के लिए जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र, राजसमन्द द्वारा जिला स्तरीय जागरूकता षिविर का आयोजन मार्बल गैंगसा एसोसिएषन हाल, राजसमन्द मेें 10 मार्च को सुबह 11 बजेे से किया जायेगा ताकि अधिक से अधिक उद्यमी योजना का लाभ उठा सकें।
भारत के पूर्व न्यायाधीश आर.एम लोढ़ा 4 मार्च को राजसमंद में
राजसमंद। भारत के पूर्व न्यायाधीश आर.एम लोढ़ा 4 मार्च को राजसमंद दौरे पर रहेंगे। यह जानकारी राजसमंद अति जिला कलेक्टर रामचरन शर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि भारत के पूर्व न्यायाधीश आर.एम लोढ़ा 4 मार्च को प्रातः 6.30 बजे ऋषभदेव से प्रस्थान कर प्रातः 8.45 बजे राजसमंद पहुचेंगे जहां राजसमंद सर्किट हाउस में ब्रेक-फास्ट करेंगे। इसके बाद प्रातः 9.30 बजे राजसमंद से नसीराबाद के लिए प्रस्थान करेंगे।
दिव्यांगजन का सभी विभाग अधिकतम सहयोग करेंः गुप्ता
ब्लॉक स्तरीय जनकल्याणकारी मेगा शिविर संम्पन्न
राजसमंद।अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने आकस्मिक निरीक्षण किया तथा पात्र व्यक्तियों को सात दिन में रोडवेज पास जारी करने के दिये निर्देश जिला कलेक्टर राजसमंद के निर्देशानुसार उपखंड राजसमंद में दिव्यांगजन की सहायतार्थ ब्लॉक स्तरीय जनकल्याणकारी मेगा शिविर का आयोजन नगर परिषद सभागार में किया गया।
इस अवसर पर उपखंड अधिकारी ने सभी विभागों को दिव्यांग जन को अधिकतम जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने के निर्देश दिये। शिविर का अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद राजसमन्द ने आकस्मिक निरीक्षण कर प्रत्येक काउंटर जाकर प्रोग्रेस चेक की तथा उन्होंने रोडवेज प्रतिनिधि को 7 दिवस में पात्र दिव्यांग के रोडवेज पास जारी करने के निर्देश दिये। विकास अधिकारी नीता पारीक ने बताया कि शिविर में 19 दिव्यांग प्रमाण पत्र जारी किये गए तथा 5 को चिरंजीवी से जोड़ा गया। सूचना प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा 22 दिव्यांग रजिस्ट्रेशन 10 जनाधार अपडेशन 2 पेंशन सत्यापन 14 आधार नामांकन किये गए साथ ही समाज कल्याण विभाग ने 63 दिव्यांग का अंग उपकरण के लिए रजिस्ट्रेशन किया तथा 25 पालनहार सत्यापन किया। रोडवेज द्वारा 4 दिव्यांग के फ्री यात्रा पास स्वीकृत किया। इस दौरान उपस्थित व्यक्तियों को उपखंड अधिकारी व अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने दिव्यांग प्रमाण पत्र वितरण किये।
मासूम रतन लाल को मिली 5 वर्ष बाद पहचान
राजसमंद। इस अवसर पर शिविर में शिक्षा विभाग के आर.पी कमलेश उपाध्याय पांच वर्षीय बालक रतन भील को लेकर आये तथा बालक रतन भील जो कि जन्म से दिव्यांग है उसे किसी भी प्रकार के पहचान दस्तावेज नही होने के कारण सरकारी योजनाओं का कोई भी लाभ नही मिल रहा था जहां उपखंड अधिकारी के निर्देश पर तहसीलदार नारायण प्रसाद शर्मा और विकास अधिकारी नीता पारीक ने हाथोंहाथ आवश्यक दस्तावेज तैयार करवाकर बालक के जन्म प्रमाण पत्र, जनाधार अपडेशन ओर आधार पंजीयन किया गया। जिससे बालक को योजनाओं का लाभ मिल सकेगा। दस्तावेज तैयार होने से बालक के मजदूर पिता रमेश भी प्रशासन को धन्यवाद किया।
इस अवसर पर चिकित्सा विभाग की टीम डॉ़. के.सी मीणा, डॉ. ज्योति यादव, डॉ. राजेन्द्र शर्मा, डॉ. जितेंद्र सिंह राठौड,़ हेमेंद्र पालीवाल, कविता गर्ग, सूचना प्रौद्योगिकी से प्रोग्रामर सिम्मी कंसल, देवेंद्र सलोनी, समाज कल्याण से जयप्रकाश चारण, दिनेश संदीप, शिक्षा से नारायण सिंह, भवानी सिंह, रोडवेज से संदीप सिंह, सहायक विकास अधिकारी संजय आचार्य, अम्बालाल भोई, इत्यादि उपस्थित थे।
अल्पसंख्यक युवाओं को निःशुल्क प्रशिक्षण के लिए आवेदन आमंत्रित
राजसमंद। राजस्थान कौशल एवं आजीविका विकास निगम के अन्तर्गत अल्पसंख्यक समुदाय (मुस्लिम, सिक्ख, ईसाई, जैन पारसी एवं बौद्ध) के युवक, युवतियों जिनकी आयु 18 से 35 वर्ष तक हो उन्हे विभिन्न क्षेत्रों में प्रशिक्षण प्रदान कर उन्हें आजीविका एवं रोजगार के अवसर मुहैया कराने के उद्वेश्य से निशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएगा। यह जानकारी जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी मौ. जलालुदीन ने दी।
उन्होने बताया कि राजसमंद जिला मुख्यालय प्रशिक्षण केन्द्र पर हेल्थ केयर संबंधी 6 माह का निःशुल्क आवासिय प्रशिक्षण जबकि आमेट प्रशिक्षण केन्द्र में कूरियर एवं लॉजिस्टक, कम्प्यूटर ऑपरेटर एवं मेकअप-आर्टिस्ट के लिए गैर-आवासिय प्रशिक्षण प्रदान किये जायेगें। प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले युवाओं को रोजगार से जोड़ने व स्वरोजगार के लिए ऋण प्रदान करने में प्राथमिकता प्रदान की जाएगी। इच्छुक अल्पसंख्यक युवक-युवतियां वांछिात दस्तावेजों के साथ शीघ्र ही कार्यालय अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी में आवेदन प्रस्तुत कर सकतें है तथा अधिक जानकारी के लिए कार्यालय (7011767131) से सम्पर्क करें।
अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी चौहान ने ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान नाथद्वारा का किया निरीक्षण
राजसमंद। जिला परिषद राजसमंद के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी भुवनेश्वर सिंह चौहान ने नाथद्वारा में ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान का निरीक्षण किया एवं आरसेटी द्वारा दिये जा रहे प्रशिक्षण कार्यक्रमों के बारे में विस्तृत चर्चा की तथा चौहान द्वारा कौशल के माध्यम से अधिक से अधिक स्वरोजगार उत्पन्न किये जाने के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया।
निरीक्षण के दौरान चौहान ने ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को दिए जाने वाले प्रशिक्षणों की जानकारी चाही गई जिसमें निदेशक आरसेटी ने बताया कि हमारी संस्थान द्वारा सिलाई, अगरबती निर्माण, साबुन निर्माण, ब्यूटी पार्लर, आचार पापड़, बकरी पालन, मोबाईल रिपेयरिंग, डेयरी, पोल्ट्री एवं बैंक मित्र का प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है। अब-तक 890 प्रशिक्षुओं को 34 बैंच के माध्यम से प्रशिक्षण प्रदान किया जा चुका है।
इस अवसर पर संस्थान के निदेशक दीपक गहलोत, राजेन्द्र नागर महेश आसोपा, गौरव शर्मा, गजेन्द्र उपस्थित थे।
