आज होंगे दो मैच, अफगानिस्तान पठान्स, एशियन स्टार्स, इंडियन रॉयल्स और श्रीलंका लायंस
एशियन लीजेंड्स लीग का तीसरा दिन समपन्न - श्रीलंका लायंस ने 13 रनों से अफगानिस्तान पठान्स को पछाड़ा उदयपुर/राजसमंद/नाथद्वारा, 12 मार्च। मदन पालीवाल मिराज स्पोर्ट्स सेंटर में ईएमसीएल स्पोर्ट्स मैनेजमेंट की ओर से आयोजित एशियन लीजेंड्स लीग के तीसरे दिन लीग का पांचवा मैच सम्पन्न हुआ। ये कड़ा मुकाबला अफ़ग़ानिस्तान पठान्स और श्रीलंका लायंस टीम्स के बीच हुआ। जहां टॉस जीतते हुए श्रीलंका लायंस ने बैटिंग करने का फैसला किया। श्रीलंका के जाने - माने प्लेयर लियो फ्रांसिस्को ने 31 रन के साथ क्रिकेट को आगे बढ़ाया मगर मौसीब खान के कैच के साथ ही मैच का पहला विकेट हुआ।…
