राजसमंद 28 फरवरीA स्टेट टी.बी ट्रेनिंग सेंटर अजमेर के डायरेक्टर डॉ इंद्रजीत सिंह ने राजसमंद जिले का दौरा कर 100 दिवसीय टीबी अभियान की प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ रामनिवास जाट एवं अन्य संबंधित अधिकारियों व कार्मिकों से मुलाकात कर अभियान की स्थिति का जायजा लिया।
डॉ इंद्रजीत सिंह ने निर्देश दिया कि टीबी की रोकथाम एवं उपचार को गति देने के लिए लक्षित समूहों—जिनमें पुराने टीबी मरीज] उनके संपर्क में रहने वाले लोग] एचआईवी मरीज] डायबिटीज] उच्च रक्तचाप] कैंसर] किडनी एवं लिवर रोगियों सहित अन्य गंभीर बीमारियों से ग्रसित लोगो की शत प्रतिशत स्क्रीनिंग सुनिश्चित की जाए। इसके तहत नए मरीजों की जांच कर उन्हें निक्षय पोर्टल पर पंजीकृत करने] अधिक से अधिक जनसहभागिता के लिए निक्षय मित्र जोड़ने तथा टीबी मरीजों को पोषण किट वितरित करने के कार्यों को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।
रेलमगरा में निक्षय शिविर का दौरा
डायरेक्टर डॉ इंद्रजीत सिंह ने रेलमगरा के गोगाथाला ग्राम पंचायत में चल रहे निक्षय शिविर का निरीक्षण किया। उन्होंने शिविर में अधिकतम एक्स-रे कराने एवं वी-नॉट मशीन के अधिकतम उपयोग के निर्देश दिए। इसके साथ ही पीएचसी एवं सीएचसी रेलमगरा] पीएमओ राजसमंद का भी दौरा कर वहां की व्यवस्थाओं की समीक्षा की।
वीसी के माध्यम से अधिकारियों को दिए निर्देश
कार्यक्रम के अंत में उन्होंने जिला क्षय निवारण केंद्र राजसमंद में वीसी (वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बीसीएमओ सेक्टर इंचार्ज सहित अन्य अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने अभियान के लक्ष्यों को समय पर पूरा करने एवं टीबी जांच के लिए नाट साइट बढ़ाने के निर्देश दिए।
तीन दिनों में लक्ष्य पूरा करने का आश्वासन
सीएमएचओ डॉ हेमंत कुमार बिंदल ने सभी अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और डायरेक्टर डॉ इंद्रजीत सिंह को आश्वस्त किया कि तीन दिनों के भीतर सभी कार्य पूरे कर लिए जाएंगे। अंत में जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ रामनिवास जाट ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया।
