आमजन की समस्याओं को लेकर माननीय सांसद मेवाड़ गंभीर
माननीय सांसद महिमा मेवाड़ ने सुनी हर एक की समस्या, दिए समाधान के निर्देश जनसुनवाई में सांसद ने दिए समस्याओं का निस्तारण करने के निर्देश राजसमंद 25 फरवरी। माननीय सांसद महिमा कुमारी मेवाड़ ने मंगलवार को जिला कलेक्ट्रेट स्थित कार्यालय में जिलेभर से पहुंचे स्थानीय लोगों के अभाव-अभियोग सुने और अधिकारियों को फोन लगा कर समस्याओं का निस्तारण करने के निर्देश दिए। सांसद के समक्ष पेयजल, विद्युत, सड़क सहित विभिन्न विषयों से जुड़ी शिकायतें आई। जनसुनवाई के दौरान कुंवारिया के ग्रामीण सांसद से मिले और स्थानीय राजकीय विद्यालय तथा शमशान में जनसहयोग से हुए जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण के कार्यों का अवलोकन…
