भीलवाड़ा:जापान इंटरनेशनल कॉर्पोरेशन एजेंसी (JICA) टीम हुई किसानों से रूबरू
भीलवाड़ा, 19 मार्च। जापान इंटरनेशनल कॉर्पोरेशन एजेंसी (JICA) द्वारा वित्त पोषित राजस्थान जल क्षेत्र आजीविका सुधार परियोजना अंतर्गत कृषक भंवर लाल माली के सब्जी प्रदर्शन क्षेत्र पर जायका टीम द्वारा गांव गोविंदपुरा, तहसील कोटडी, भीलवाड़ा में अवलोकन किया गया तथा उपस्थित कृषकों से संवाद किया गया।उप निदेशक उद्यान डॉ शंकर सिंह राठौड द्वारा अवगत कराया गया कि राजस्थान जल क्षेत्र आजीविका सुधार परियोजना अंतर्गत किसानों को उन्नत कृषि गतिविधियों जैसे ड्रिप संयंत्र, मिनी स्प्रिंकलर, स्प्रिंकलर, मल्चिंग, लोटनल, प्रशिक्षण, प्रदर्शन, वर्मी बेड एवं सोलर पंप इत्यादि 75 प्रतिशत अनुदान पर किसानों को उपलब्ध कराई गई जिनको किसान अपनाकर हाईटेक उद्यानिकी कर रहे…
