राजसमंद:बजट घोषणाओं से लेकर हर योजना की जिला प्रशासन ने की समीक्षा
-27 से 29 को महास्वच्छता अभियान, चैत्र शुक्ल प्रतिपदा पर नववर्ष से करें स्वच्छ-सुंदर कार्यालयों में प्रवेश :कलक्टर -योजनाओं का लाभ आमजन का अधिकार, नहीं दे पाए तो होना चाहिए अपराधबोध, यह हमारा कर्तव्य :कलक्टर राजसमंद 18 मार्च। अगर जरूरतमंद लोगों को सरकारी योजनाओं का समुचित लाभ नहीं दिला पाए तो हमें अपराधबोध की अनुभूति होनी चाहिए, क्योंकि यह हर व्यक्ति का अधिकार है कि उसे समुचित ढंग से योजनाओं-कार्यक्रमों का लाभ मिले, हमारा भी कर्तव्य है कि कोई वंचित न रहे। यह बात जिला कलक्टर बालमुकुंद असावा ने मंगलवार को अधिकारियों की समीक्षा बैठक में कही। इस दौरान एडीएम…
