भारत सरकार ने एग्री इंफ्रा फण्ड योजना में राजस्थान को किया सम्मानित
देश में राइजिंग स्टेट के रूप में राजस्थान को मिला दूसरा स्थान कृषि मंत्री ने प्रमुख शासन सचिव एवं रजिस्ट्रार को दिया पुरस्कार राज्य में कृषि क्षेत्र में 747.17 करोड़ के 781 प्रोजेक्ट्स की दी स्वीकृति जयपुर, 30 जुलाई। एग्रीकल्चर इंफ्रास्ट्रक्चर फण्ड योजना में उत्कृष्ट कार्य करने पर राजस्थान को भारत सरकार ने सम्मानित किया है। नई दिल्ली में शनिवार को आयोजित समारोह में भारत सरकार के कृषि मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर एवं कृषि राज्य मंत्री श्री कैलाश चौधरी ने प्रमुख शासन सचिव कृषि श्री दिनेश कुमार तथा रजिस्ट्रार सहकारिता श्री मुक्तानंद अग्रवाल को पुरस्कार दिया है। राजस्थान…
