Rajasthan News

ऎतिहासिक होगा राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक खेलों का आयोजन -मुख्यमंत्री

ऎतिहासिक होगा राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक खेलों का आयोजन -मुख्यमंत्री

- राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक खेलों के शुभंकर का किया अनावरण - मुख्यमंत्री ने थीम सॉन्ग को भी किया जारी - 40 करोड़ रूपए से होगा ग्राम पंचायत से लेकर राज्य स्तर तक खेलों का आयोजन - लगभग 30 लाख प्रदेशवासी लेंगे भाग - ग्रामीण ओलम्पिक से विकसित होगी एक नई खेल संस्कृत जयपुर, 22 अगस्त। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने सोमवार को सवाई मानसिंह स्टेडियम के इनडोर हॉल में राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक खेल के शुभंकर ‘शेरू’ का अनावरण किया एवं थीम सॉन्ग भी जारी किया। उन्होंने कहा कि 29 अगस्त से राज्य में ग्रामीण ओलम्पिक खेलों का आयोजन होने जा रहा है। इसके लिए 40 करोड़ रूपए के बजट का प्रावधान किया…
Read More
पत्रकारों को लिखने की हिम्मत प्रदान करना सरकार और समाज की जिम्मेदारी: कर्नल राज्यवर्धन सिंह

पत्रकारों को लिखने की हिम्मत प्रदान करना सरकार और समाज की जिम्मेदारी: कर्नल राज्यवर्धन सिंह

जयपुर। सच और सटीक लिखने वाले पत्रकारों के सामने सुरक्षा को लेकर चुनौतियां है, पत्रकारों को लिखने की हिम्मत प्रदान करना सरकार और समाज की जिम्मेदारी है।  यह बात पूर्व केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री और जयपुर ग्रामीण के सांसद कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने सोमवार को जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ऑफ राजस्थान 'जार' के ग्रीनफ़ील्ड रिसोर्ट ताला जयपुर में आयोजित प्रदेश अधिवेशन में बतौर मुख्य अतिथि कही। उन्होंने कहा कि सही ताकतों को एक साथ आना जरूरी है। पत्रकार का पेशा साधारण पेशा नहीं है। जनता की भावनाओं को प्रखर तरीके से रखने वाला पत्रकार होता है। वह केवल नागरिकों के…
Read More
देवस्थान एवं उद्योग मंत्री श्रीमती शकुन्तला रावत ने ली बैठक

देवस्थान एवं उद्योग मंत्री श्रीमती शकुन्तला रावत ने ली बैठक

इन्वेस्ट राजस्थान समिट के प्रस्तावों की हुई समीक्षा बुजुर्ग है मन्दिर दर्शन के लिए वीआईपी-देवस्थान मंत्री जयपुर, 21 अगस्त। देवस्थान, उद्योग, वाणिज्य एवं राजकीय उपक्रम मंत्री श्रीमती शकुन्तला रावत ने रविवार को अजमेर में बैठक में इन्वेस्ट राजस्थान समिट के प्रस्तावों की समीक्षा की। मन्दिरों में दर्शन के लिए बुजुर्गों को वीआईपी मानने के निर्देश दिए।      श्रीमती रावत ने रविवार को कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक ली। इसमें विभागीय योजनाओं के बारे में विचार विमर्श किया गया। आगामी 7 एवं 8 अक्टूबर को आयोजित होने वाले इन्वेस्ट राजस्थान समिट के सम्बन्ध में चर्चा की। उन्होंने उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र, रीको, खादी बोर्ड, अनुसूचित जाति जनजाति विकास निगम के अधिकारियों को…
Read More
महिला समानता दिवस आयोजन के संबंध में महत्वपूर्ण बैठक आज

महिला समानता दिवस आयोजन के संबंध में महत्वपूर्ण बैठक आज

उदयपुर 19 अगस्त। आगामी 28 अगस्त को जिला स्तर पर महिला समानता दिवस मनाया जाएगा इस आयोजन के संबंध में एक महत्वपूर्ण बैठक 20 अगस्त की सुबह 9:30 बजे जिला कलेक्टर ताराचंद मीणा की अध्यक्षता में जिला परिषद सभागार में आयोजित होगी। यह जानकारी जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मयंक मनीष ने दी।
Read More
लम्पी की रोकथाम को लेकर कलेक्टर सख्त

लम्पी की रोकथाम को लेकर कलेक्टर सख्त

उदयपुर 19 अगस्त। जिला कलेक्टर ताराचंद मीणा शुक्रवार को उदयपुर जिले के कोटड़ा और झाड़ोल सहित अन्य गांवों के दौरे पर रहे। कलेक्टर ने झाड़ोल और कोटडा में स्थानीय अधिकारियों की बैठक लेकर राज्य सरकार के निर्देशानुसार क्षेत्र में गायों को लम्पी स्किन रोग से बचाने एवं उनकी सुरक्षा के लिए प्रभावी प्रयास करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने संक्रमित गायों के उपचार एवं लंपी डिजीज की रोकथाम के लिए अस्थायी केंद्र कृषि उपज मंडी में बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने पशुपालन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए के विभिन्न विकास विभागों से समन्वय स्थापित करते हुए इस बीमारी से…
Read More
डॉ. चंद्रेश कुमार छतलानी अंतरराष्ट्रीय वर्ल्ड रिकार्ड हेतु ऑनलाइन कवि सम्मेलन में करेंगे शिरकत

डॉ. चंद्रेश कुमार छतलानी अंतरराष्ट्रीय वर्ल्ड रिकार्ड हेतु ऑनलाइन कवि सम्मेलन में करेंगे शिरकत

उदयपुर/ 19.08.2022/ विश्व भाषा अकादमी की राजस्थान शाखा के अध्यक्ष डॉ. चंद्रेश कुमार छतलानी बुलंदी साहित्यिक सेवा समिति (पंजीकृत राष्ट्रीय स्तर) संस्था द्वारा आगामी 21 अगस्त 2022 से 2 सितंबर 2022 तक आयोजित विश्व के सबसे बड़े अंतरराष्ट्रीय वर्च्युअल कवि सम्मेलन में अन्य कवियों के साथ शिरकत करेंगे। इस वर्च्युअल कार्यक्रम में भारत सहित नेपाल, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, जर्मनी, अमेरिका, न्यूजीलैंड, सिंगापुर, दुबई, मॉरिशस, सऊदी , ओमान सहित विश्व के 35 देशों हिंदी भाषीय साहित्यकार सम्मलित होंगे। यह कार्यक्रम 300 घण्टों तक अनवरत चलेगा। इस अंतरराष्ट्रीय कवि सम्मेलन का सीधा प्रसारण बुलंदी के यूट्यूब चैनल के साथ-साथ हिंदी टाइम्स मीडिया कनाडा…
Read More
उदयपुर में सजी शतरंज की बिसात, 569 शतरंज के शातिर कर रहे शह और मात

उदयपुर में सजी शतरंज की बिसात, 569 शतरंज के शातिर कर रहे शह और मात

चेस इन लेकसिटी की मेजबानी में बुद्धिबल सेवा संस्थान, राजस्थान राज्य शतरंज संघ, अखिल भारतीय शतरंज महासंघ, विश्व शतरंज महासंघ, के तत्वावधान में रमेश चंद्र शर्मा व डॉ प्रशांत भारद्वाज स्मृति क्लासिकल बिलो 1600 रेटिंग अंतराष्टीय फीडे रेटेड ओपन शतरंज प्रतियोगिता का आगाज आर्बिट रिसोर्ट, न्यु भोपालपुरा, आर.के. सर्कल मे हुआ। लेकसिटी के मुख्य संरक्षक तुषार मेहता ने बताया कि उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि शिक्षाविद डॉक्टर प्रदीप कुमावत निदेशक आलोक संस्थान ,हैरम जोशी डीवाईएसपी एसीबी, संजीव भारद्वाज प्रसून भारद्वाज वह कार्यक्रम की अध्यक्षता लेकसिटी के अध्यक्ष राजीव भारद्वाज द्वारा की गई अतिथि द्वारा दिए गए अपने उद्बोधन में उन्होंने…
Read More
आठ दिवसीय  एनसीसी वार्षिक प्रशिक्षण  शिविर का हुआ समापन

आठ दिवसीय  एनसीसी वार्षिक प्रशिक्षण  शिविर का हुआ समापन

उदयपुर 19 अगस्त/ 5 राज गर्ल्स बटालियन एनसीसी के 8 दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का समापन शुक्रवार को जनार्दनराय नागर राजस्थान विद्यापीठ विश्वविद्यालय के एग्रीकल्चर महाविद्यालय के कृषि भवन में सम्पन्न हुआ जिसमें राजस्थान के 700 केडेट्स व अधिकारियों ने भाग लिया। समारोह का शुभारंभ कुलपति प्रो. एस.एस. सारंगदेवोत, ग्रूप कमांडर कर्नल भास्कर चक्रवर्ती, कमांडिंग आफिसर कर्नल इन्द्रजीत सिंह घोषाल, 5 राज के कमांडिंग आफिसर अखिलेश खन्ना ने मॉ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया।10 राज बटालियन एनसीसी के कमांडिंग आफिसर कर्नल इन्द्रजीत सिंह घोषल ने बताया कि 8 दिवसीय शिविर में योग, फायरिंग, मेप रिडिंग, फिल्ड…
Read More
इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी की नई कार्यकारिणी

इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी की नई कार्यकारिणी

उदयपुर, 17 अगस्त। इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी जिला शाखा उदयपुर के सत्र 2022-25 तक तीन वर्ष तक के लिए कार्यकारिणी के चुनाव निर्वाचन अधिकारी एडीएम प्रशासन ओ.पी.बुनकर के नेतृत्व में संपन्न हुए। संपूर्ण सदन ने चेयरमैन पद पर गजेंद्र भंसाली को निर्विरोध निर्वाचित किया। इस अवसर पर एडीएम बुनकर ने सोसायटी के प्रयासों एवं सेवा कार्यों की सराहना की।चेयरमैन गजेंद्र भंसाली ने सभी आजीवन सदस्यों को पुनः विश्वास जताने पर आभार जताया व भरोसा दिलाया कि आगामी 3 वर्षों में हिरण मगरी सेक्टर 3 के शमशान गृह में गैस शवदाह गृह व सार्वजनिक चिकित्सालय में रेडक्रॉस के सिटी सेंटर का…
Read More
सद्भावना दिवस के मौके पर सभी कार्यालयों में आज होगी सद्भावना प्रतिज्ञा

सद्भावना दिवस के मौके पर सभी कार्यालयों में आज होगी सद्भावना प्रतिज्ञा

उदयपुर, 17 अगस्त/राज्य सरकार के दिशा-निर्देशानुसार पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री राजीव गांधी के जन्म दिवस के उपलक्ष में प्रतिवर्ष 20 अगस्त को मनाए जाने वाला “सदभावना दिवस’ राजकीय अवकाशों के कारण गुरूवार 18 अगस्त को मनाया जाएगा।अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रभा गौतम ने बताया कि निर्देशानुसार समस्त विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों को 18 अगस्त को सुबह 11 बजे सद्भावना दिवस के अवसर पर ‘सद्भावना दिवस प्रतिज्ञा’ का आयोजन कराने के निर्देश दिए हैं। गौरतलब है कि 20 अगस्त को राजपत्रित अवकाश होने के कारण यह सद्भावना दिवस आज मनाया जाएगा।
Read More
error: Content is protected !!