नाटक शंखनाद का भव्य मंचन
बांसवाड़ा-उदयपुर,, 29 अगस्त/भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र पटियाला और संस्कार भारती के संयुक्त तत्वावधान में आजादी के अमृत महोत्सव के कार्यक्रमों की श्रंखला में आयोजित नाट्य उत्सव में संस्कार भारती बांसवाड़ा द्वारा गोविंद गुरु और मानगढ़ धाम पर आधारित सतीश आचार्य द्वारा लिखित और निर्देशित नाटक शंखनाद का भव्य मंचन हरिदेव जोशी रंगमंच बांसवाड़ा पर किया गया। गोविंद गुरु के बाल्यकाल का अभिनय करते हुए बाल कलाकार दक्षराज सिंह चौहान ने जब अपनी मां से यह कहा की मां मैं भी गायों को चराऊँगा देश और समाज की रक्षा करूंगा। मां आप मना तो नहीं…
