Rajasthan News

खुशी की लहर मामूली गहराई पर भीलवाड़ा के चांदगढ में आयरन ओर के साथ तांबे के  विपुल भण्डार के संकेत

खुशी की लहर मामूली गहराई पर भीलवाड़ा के चांदगढ में आयरन ओर के साथ तांबे के  विपुल भण्डार के संकेत

जयपुर, 5 दिसंबर। राजस्थान के भीलवाड़ा जिला माइनिंग क्षेत्र के लिए बड़ी खुशखबरी लेकर आया है। अतिरिक्त मुख्य सचिव माइंस एवं पेट्रोलियम डॉ. सुबोध अग्रवाल ने बताया कि भीलवाड़ा के कोटडी तहसील के चांदगढ़ में आयरन ओर (लोह अयस्क) के एक्सप्लोरेशन के दौरान (तांबा) कॉपर के भण्डार मिलने के अच्छे संकेत मिले हैं। विभाग द्वारा आरएसएमईटी के माध्यम से भीलवाड़ा के कोटडी के चांदगढ़ गांव में आयरन ओर के लिए 3500 मीटर ड्रिलिंग का कार्य करवाया जा रहा है। एक्सप्लोरेशन के शुरुआती दौर में ही आयरन ओर के साथ ही कॉपर के भण्डार मिलने के संकेत मिले हैं।    …
Read More
वरिष्ठ पत्रकार सुभाष शर्मा जार के प्रदेश अध्यक्ष, भाग सिंह प्रदेश महासचिव निर्वाचित

वरिष्ठ पत्रकार सुभाष शर्मा जार के प्रदेश अध्यक्ष, भाग सिंह प्रदेश महासचिव निर्वाचित

मुख्य चुनाव अधिकारी विमलेश शर्मा व सहायक चुनाव अधिकारी योगेश सैन के सान्निध्य में जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ऑफ राजस्थान (जार) के द्विवार्षिक चुनाव निर्विरोध सम्पन्न उदयपुर से कौशल मूंदड़ा वरिष्ठ उपाध्यक्ष, नानालाल आचार्य उपाध्यक्ष, राजेश वर्मा प्रदेश सचिव और भरत शर्मा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बने उदयपुर। जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ऑफ राजस्थान (जार) के द्विवार्षिक चुनाव आम सहमति से निर्विरोध सम्पन्न हुए। मुख्य चुनाव अधिकारी विमलेश शर्मा व सहायक चुनाव अधिकारी योगेश सैन ने रविवार को निर्वाचन की घोषणा की। विभिन्न पदों पर चुनाव लडऩे के इच्छुक कुछ प्रत्याशियों के आम सहमति से शनिवार को नामांकन पत्र वापिस लिए गए। रविवार को प्रत्याशियों…
Read More
लेकसिटी में जी-20 शेरपा सम्मेलन का हुआ आगाज-भारत शेरपा अमिताभ कान्त ने उत्कृष्ट व्यवस्थाओं के लिए मुख्यमंत्री का जताया आभार

लेकसिटी में जी-20 शेरपा सम्मेलन का हुआ आगाज-भारत शेरपा अमिताभ कान्त ने उत्कृष्ट व्यवस्थाओं के लिए मुख्यमंत्री का जताया आभार

मेवाड़ी आवभगत से अभिभूत हुए विदेशी मेहमान मेहमानों का स्वर लहरियों से हुआ स्वागत उदयपुर 4 दिसम्बर। जी-20 शेरपा सम्मेलन का रविवार को शुभारंभ हो गया। जी-20 के 20 देशों एवं अन्य 9 देशों के शेरपा का आगमन होते ही सर्वप्रथम एयरपोर्ट पर उनका स्वर लहरियों के साथ स्वागत किया और फिर उन्हें गंतव्य स्थल तक ले जाया गया। इसके पश्चात लीला पैलेस में दोपहर से देर शाम तक कार्यक्रमों का दौर चला। सायं 4 बजे लीला पैलेस में भारत के जी-20 शेरपा अमिताभ कान्त ने प्रेस वार्ता में शुभारंभ की घोषणा की। उन्होंने जी-20 शेरपा सम्मेलन के लिए उदयपुर…
Read More
प्रदेश के 284 ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर खुलेंगे उप स्वास्थ्य केंद्र, महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता के कुल 284 पदों का होगा सृजन

प्रदेश के 284 ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर खुलेंगे उप स्वास्थ्य केंद्र, महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता के कुल 284 पदों का होगा सृजन

जयपुर, 02 दिसम्बर। राज्य सरकार प्रदेशवासियों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने तथा गांव-ढाणी तक चिकित्सा सेवाओं के विस्तार के लिए निरन्तर कार्य कर रही है। इस क्रम में मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने प्रदेश के 284 ग्राम पंचायत मुख्यालयों में नवीन उप स्वास्थ्य केन्द्र खोले जाने तथा प्रत्येक नवीन उप स्वास्थ्य केंद्र में महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता के पद के सृजन के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। प्रस्ताव के अंतर्गत नवीन उप स्वास्थ्य केंद्रों हेतु कुल 284 महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता के पद सृजित किए जाएंगे। प्रत्येक नवीन उप स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण कार्याें हेतु 30 लाख रूपए तक का प्रावधान…
Read More
अवैध खनन गतिविधियों पर रोक और वैध खनन को बढावा देना राज्य सरकार की नीति, शतप्रतिशत राजस्व लक्ष्य अर्जित करने के निर्देश -एसीएस, माइंस

अवैध खनन गतिविधियों पर रोक और वैध खनन को बढावा देना राज्य सरकार की नीति, शतप्रतिशत राजस्व लक्ष्य अर्जित करने के निर्देश -एसीएस, माइंस

-यूरेनियम, काॅंपर और आयरन ओर से सीकर-झुन्झुनू की वैश्विक पहचान -अवैध खनन पर लादी का वास,काली खेडा में कार्यवाही पर अधिकारियों की पीठ थपथपाई -सुरक्षा मानकों की पालना और पर्यावरण संरक्षण पर बल जयपुर, 3 दिसंबर। अतिरिक्त मुख्य सचिव माइंस, पेट्रोलियम एवं पीएचईडी डॉ. सुबोध अग्रवाल ने कहा है कि राज्य सरकार माइनिंग क्षेत्र में अवैध खनन पर रोक और वैध खनन को बढावा देने की नीति के साथ आगे बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि झुन्झुनू और सीकर जिले में आयरन ओर व कॉपर सहित खनिजों के विपुल भण्डार हैं ऎसे में अवैध खनन गतिविधियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही…
Read More
ई-फाइलिंग लागू करने वाला प्रदेश का पहला कलक्ट्रेट बना जयपुर

ई-फाइलिंग लागू करने वाला प्रदेश का पहला कलक्ट्रेट बना जयपुर

जयपुर, 3 दिसंबर। जयपुर कलक्टर श्री प्रकाश राजपुराहित ने एक और नवाचार के तहत जयपुर कलेक्ट्रेट में ई-फाइलिंग सिस्टम को लागू किया है। श्री राजपुरोहित ने बताया कि राजस्थान में ई-फाइलिंग लागू करने वाला जयपुर पहला कलेक्ट्रेट होगा। कलेक्ट्रेट की संस्थापन शाखा और सामान्य शाखा से ई-फाइलिंग सिस्टम की शुरुआत की गई है। जल्द ही ई-फाइलिंग सिस्टम को पूरे कलेक्ट्रेट में लागू किया जाएगा। अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रथम) श्री दिनेश कुमार शर्मा ने कहा कि जयपुर जिला कलेक्ट्रेट को पेपरलैस बनाने की दिशा में ई-फाइलिंग सिस्टम मील का पत्थर साबित होगा। इस फैसले से ना केवल कागज की बचत होगी…
Read More
जिला कलक्टर ने लिया कोठारी नदी पर पुलिया की क्षति का जायजा

जिला कलक्टर ने लिया कोठारी नदी पर पुलिया की क्षति का जायजा

भीलवाड़ा, 2 दिसंबर। केशव हॉस्पीटल के पास कोठारी नदी पर निर्माणाधीन पुलिया के क्षतिग्रस्त होने की सूचना पर जिला कलक्टर श्री आशीष मोदी शुक्रवार को मौके पर पहुचें और क्षतिग्रस्त पुलिया का जायजा लिया। जिला कलक्टर श्री आशीष मोदी ने नगर विकास न्यास के अधिकारी से पुलिया निर्माण की जानकारी ली। उन्होंने पुलिया के क्षतिग्रस्त पाए जाने पर संबंधित अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराएं जाने के लिए निर्देशित किया। इससे पूर्व जिला कलक्टर ने कहा कि निर्माणाधीन पुलिया की क्वालिटी जांच पूर्व में एमएनआईटी तथा पीडब्ल्यूडी द्वारा की जा चुकी है। उन्होंने एक बार फिर जांच करवाने की…
Read More
तीसरी नेशनल व्हीलचेयर क्रिकेट चैम्पियनशिप-2022 हरियाणा और यूपी के बीच आरसीए मैदान पर फाइनल आज

तीसरी नेशनल व्हीलचेयर क्रिकेट चैम्पियनशिप-2022 हरियाणा और यूपी के बीच आरसीए मैदान पर फाइनल आज

उदयपुर,2 दिसम्बर। नारायण सेवा संस्थान, डीसीसीआई, डब्ल्यूसीआई एवं राजस्थान रॉयल्स के संयुक्त तत्वावधान में चल रही तीसरी नेशनल व्हीलचेयर क्रिकेट चैंपियनशिप के पांचवे दिन दोनों सेमीफाइनल मैच सूरजपोल रोड स्थित आरसीए ग्राउंड पर आयोजित हुए। इस अनोखी प्रतियोगिता में भाग ले व्हीलचेयर क्रिकेटर्स का जज्बा और जोश काबिल -ए-तारीफ़ रहा। हर कोई इनके खेल को देख अपने गम भूलकर इनके कायल हो जाते है। सच में "जिद के आगे जीत है" इसको चरितार्थ करते नजर आए। नारायण सेवा संस्थान के अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल ने बताया कि दिव्यांग खिलाड़ियों के हौसले से देश दुनिया के शारिरिक रूप से असक्षम लोगों में…
Read More
भीलवाड़ा गोलीकांड मामले में पुलिस की चूक आई सामने

भीलवाड़ा गोलीकांड मामले में पुलिस की चूक आई सामने

भीलवाड़ा गोलीकांड मामले में पुलिस की चूक आई सामने जिस नाबालिग ने तीन पिस्टल खरीदना कबूला था, उसे बिना जब्त किए छोड़ दिया और दस दिन बाद हो गया हत्याकांड लापरवाही बरतने पर कोतवाल निलंबित उदयपुर, संवाद सूत्र। भीलवाड़ा में पिछले दिनों हुए गोलीकांड को लेकर पुलिस की बड़ी चूक सामने आई है। आदर्श तापड़िया हत्याकांड के बाद पकड़े गए जिस नाबालिग ने तीन पिस्टल खरीदना कबूल किया, उसे पुलिस ने बिना जब्त किए छोड़ दिया था। इसके दस दिन बाद भीलवाड़ा फिर गोलीकांड की घटना से दहल उठा और इब्राहिम की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस अधीक्षक आदर्श…
Read More
जी-20 शेरपा बैठक के दो दिन शेष : उदयपुर में चप्पे—चप्पे पर सुरक्षाकर्मी

जी-20 शेरपा बैठक के दो दिन शेष : उदयपुर में चप्पे—चप्पे पर सुरक्षाकर्मी

आने वाले मेहमान से उसी की भाषा में बात करेंगे ड्राइवर उदयपुर, संवाद सूत्र। आगामी 4 से 7 दिसम्बर तक उदयपुर में आयोजित होने जा रही जी—20 शेरपा बैठक में अभी दो दिन शेष हैं लेकिन शहर में अभी से किलेबंदी जैसी सुरक्षा व्यवस्था लगा दी है। शहर के चप्पे—चप्पे पर सुरक्षाकर्मी तैनात हैं तथा हर पहलू को बारीकी से टटोला जा रहा है। जहां बैठक आयोजित होगी, शेरपा को खाने की व्यवस्था होगी या अन्य कार्यक्रम आयोजित होंगे, वहां तैनात हर छोटे—बड़े कर्मचारियों की रिकार्ड जांचा जा रहा है ताकि किसी तरह चूक ना हो। इसमें माली से लेकर…
Read More
error: Content is protected !!