वर्ष 2023-24 बजट के लिए राज्य सरकार ने उद्यमियों से मांगे सुझाव
जयपुर, 10 दिसम्बर। राज्य के आगामी बजट (वित्तीय वर्ष 2023-24) के लिए राज्य के प्रमुख औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधियों से प्रमुख शासन सचिव, वित्त श्री अखिल अरोड़ा की अध्यक्षता शनिवार को शासन सचिवालय में आयोजित बैठक में सुझाव आमंत्रित किए गए। बैठक में राज्य के उद्योगों एवं व्यवसायियों को आगामी बजट में राहत प्रदान करने के लिए उनके द्वारा दिए गए सुझावों पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में श्री अरोड़ा ने कहा कि आगामी बजट को अधिक समावेशी, समयानुकूल और जनकल्याणकारी बनाने की दिशा में समाज के विभिन्न वर्गो से जो सुझाव लिए जा रहें है, उन सभी पर गंभीरतापूर्वक विचार-विमर्श कर उन्हें बजट में शामिल…
