Rajasthan News

सहकारी संस्थाओं के संचालक मण्डल के सदस्यों की सीटिंग फीस में की वृृद्धि

सहकारी संस्थाओं के संचालक मण्डल के सदस्यों की सीटिंग फीस में की वृृद्धि

11 वर्षो बाद सीटिंग फीस की दरों को संशोधित किया जयपुर,18 अक्टूबर। प्रदेश की विभिन्न सहकारी संस्थाओं के संचालक मण्डल के सदस्यों को संस्थाओं की संचालक मण्डल की बैठकों में भाग लेने के लिए सीटिंग फीस में दोगुनी वृद्धि की है। इन दरों को 11 वर्षों बाद संशोधित किया गया है। इस संबंध में रजिस्ट्रार कार्यालय द्वारा परिपत्र जारी किया गया है। परिपत्र के अनुसार शीर्ष बैंक, राजस्थान राज्य सहकारी भूमि विकास बैंक (एसएलडीबी), राजफैड़, कानफैड़, आरसीडीएफ एवं सहकारी प्रसंस्करण मिलों के संचालक मण्डल की बैठकों में भाग लेने के लिए संचालक मण्डल के सदस्यों की सीटिंग फीस को 750…
Read More
400 करोड़ रु. आरक्षित राशि के 53 रॉयल्टी ठेकों की ई-नीलामी 19 अक्टूबर से -एसीएस, माइंस एवं पेट्रोलियम

400 करोड़ रु. आरक्षित राशि के 53 रॉयल्टी ठेकों की ई-नीलामी 19 अक्टूबर से -एसीएस, माइंस एवं पेट्रोलियम

-27 खनि अभियंताओं के क्षेत्राधिकार में माइनर मिनरल्स ठेकों की रायल्टी होगी वसूली जयपुर, 18 अक्टूबर। अतिरिक्त मुख्य सचिव माइंस,पेट्रोलियम एवं जलदाय डॉ. सुबोध अग्रवाल ने बताया है किराज्य सरकार ने खनन पट्टों से निकलने वाले खनिज पर देय राजस्व की वसूली के लिए 27 स्थानोें के 53 रॉयल्टी ठेकाें की ई-प्लेटफार्म पर नीलामी प्रकिया शुरु कर दी है। उन्होंने बताया कि रायल्टी नाकों की ऑनलाईन नीलामी भारत सरकार के ई-पोर्टल पर 19 अक्टूबर से 21 अक्टूबर तक होगी। ई-नीलामी की विस्तृत जानकारी विभागीय वेबसाइट व भारत सरकार के पोर्टल पर देखी जा सकती है। एसीएस डॉ. सुबोध अग्रवाल ने…
Read More
124 नवीन पशु चिकित्सा उपकेन्द्र खोले

124 नवीन पशु चिकित्सा उपकेन्द्र खोले

जयपुर, 18 अक्टूबर। वित्तीय वर्ष 2022-23 की बजट घोषणा के अनुरूप राज्य सरकार ने मंगलवार को आदेश जारी कर पशु चिकित्साविहीन ग्राम पंचायतों में 124 नवीन पशु चिकित्सा उपकेंद्र खोले गये है। पशुपालन मंत्री श्री लालचन्द कटारिया ने बताया कि राज्य सरकार प्रदेश में पशु चिकित्सा सेवाओं के विस्तार के लिए सतत प्रयासरत है। इसी के तहत मुख्यमंत्री की बजट घोषणा की अनुपालना में विभिन्न जिलों में 124 नवीन पशु चिकित्सा उप केंद्र खोले गये है। श्री कटारिया ने बताया कि नये उपकेंद्र खुलने से पशुपालकों को अपने नजदीक ही बेहतर चिकित्सा सेवाएं एवं विभागीय योजनाओं का त्वरित लाभ मिल…
Read More
सूरतगढ़ सुपर क्रिटिकल की 660 मेगावाट की इकाई 7 तथा छबड़ा थर्मल की 250 मेगावाट की इकाई 4 से विद्युत उत्पादन प्रारम्भ 

सूरतगढ़ सुपर क्रिटिकल की 660 मेगावाट की इकाई 7 तथा छबड़ा थर्मल की 250 मेगावाट की इकाई 4 से विद्युत उत्पादन प्रारम्भ 

जयपुर, 17 अक्टूबर। राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम के लम्बे समय से तकनीकी फाल्ट एवं दुर्घटना के कारण बन्द इकाइयों में से 660 मेगावाट क्षमता की सूरतगढ़ सुपर क्रिटिकल की इकाई सं. 7 से 14 अक्टूबर को रात्रि 8.50 बजे से तथा 250 मेगावाट क्षमता की छबड़ा थर्मल की इकाई सं. 4 से सोमवार 17 अक्टूबर को प्रातः 5.57 बजे से विद्युत उत्पादन प्रारम्भ हो गया है। सूरतगढ़ सुपर क्रिटिकल की 660 मेगावाट की इकाई 7 से उत्पादन शुरू- राजस्थान विद्युत उत्पादन निगम के अध्यक्ष एवं प्रबन्ध निदेशक श्री आर. के. शर्मा ने बताया कि श्रीगंगानगर जिले के सूरतगढ़ तहसील में स्थित सूरतगढ़ सुपर क्रिटिकल थर्मल विद्युत गृह की 660 मेगावाट क्षमता की इकाई संख्या 7 करीब 7 माह पूर्व 13 मार्च 2022 को जनरेशन ट्रांसफार्मर के आर फेज में हुए ब्लास्ट…
Read More
मेघवाल भूपेन हजारिका समर्पण समाज गौरव सम्मान -2022 से सम्मानित

मेघवाल भूपेन हजारिका समर्पण समाज गौरव सम्मान -2022 से सम्मानित

उदयपुर/ जयपुर, 16 अक्टूबर। समर्पण संस्था द्वारा रविवार को जयपुर में आयोजित समर्पण समाज गौरव सम्मान समारोह में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के पूर्व संयुक्त निदेशक पन्नालाल मेघवाल को कला एवं संस्कृति क्षेत्र में उल्लेखनीय लेखन कार्य के लिए सिक्किम के पूर्व राज्यपाल जस्टिस एस. एन. भार्गव ने भूपेन हजारिका समर्पण समाज गौरव सम्मान- 2022 से सम्मानित किया।       संस्थापक अध्यक्ष डॉ. दौलतराम माल्या ने बताया कि पन्नालाल मेघवाल की कला एवं संस्कृति  में बारह पुस्तकें प्रकाशित हुई हैं। राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय पत्र-पत्रिकाओं में 500 से अधिक आलेख प्रकाशित हुए हैं। उनकी पुस्तकों एवं आलेखों से देश-विदेश…
Read More
पासपोर्ट कार्यालय की तर्ज पर खुलेंगे मॉडल उप पंजीयक कार्यालय

पासपोर्ट कार्यालय की तर्ज पर खुलेंगे मॉडल उप पंजीयक कार्यालय

जयपुर, 16 अक्टूबर। राजस्थान में पासपोर्ट कार्यालयों की तर्ज पर मॉडल उप पंजीयक कार्यालय जल्द शुरू होंगे। इसके लिए मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने कुल 10 कार्यालय खोलने के प्रस्ताव का अनुमोदन किया है। इनमें जयपुर, जोधपुर, भिवाड़ी, बीकानेर, अजमेर, उदयपुर, कोटा, सीकर, भरतपुर एवं बाड़मेर में मॉडल उप पंजीयक कार्यालय स्थापित करने तथा कार्यालयों के लिए भवन उपलब्ध कराने संबंधित प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की है। उल्लेखनीय है कि श्री गहलोत ने बजट वर्ष 2022-23 में दस्तावेजों के पंजीयन की व्यवस्था को विकेन्द्रीकृत करते हुए पासपोर्ट कार्यालयों की तर्ज पर जयपुर, जोधपुर और भिवाड़ी में मॉडल उप पंजीयक कार्यालय…
Read More
मुख्यमंत्री का संवेदनशील निर्णय-आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को मिली बड़ी राहत 

मुख्यमंत्री का संवेदनशील निर्णय-आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को मिली बड़ी राहत 

जयपुर, 15 अक्टूबर। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने रोजगार के लिए आशान्वित अभ्यर्थियों के लिए राहत प्रदान की है। अब ऐसे अभ्यर्थी जो किन्हीं कारणों से आवेदन की अंतिम तिथि तक जारी प्रमाण-पत्र (ओबीसी/एमबीसी/ईडब्ल्यूएस) प्रस्तुत नहीं कर पाए उन्हें नौकरी से वंचित न किया जाकर एक शपथ-पत्र लिखवाकर नौकरी प्राप्त करने का अवसर दिया जाएगा। श्री गहलोत द्वारा इस संबंध में प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई है। राज्य सरकार द्वारा शिथिलन देते हुए निर्णय लिया गया है कि यदि अभ्यर्थी द्वारा अंतिम तिथि के पश्चात का प्रमाण-पत्र प्रस्तुत किया जाता है तो इस आशय का एक शपथ-पत्र लिखवाया जाएगा…
Read More
फिटनेस सेंटर व ओपन जिम के लिए 35 करोड़ रूपए स्वीकृत

फिटनेस सेंटर व ओपन जिम के लिए 35 करोड़ रूपए स्वीकृत

. संभागीय मुख्यालयों पर स्टेट ऑफ द आर्ट जिम एण्ड फिटनेस सेंटर के लिए 32.5 करोड़ . जिला मुख्यालयों पर ओपन जिम की स्थापना के लिए कुल 2.5 करोड़ रूपए स्वीकृत जयपुर, 15 अक्टूबर। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने जयपुर जिले के सवाई मानसिंह स्टेडियम एवं जोधपुर के बरकतुल्लाह खान स्टेडियम सहित सभी संभागीय मुख्यालयों पर स्टेट ऑफ द आर्ट जिम एण्ड फिटने सेंटर तथा प्रत्येक जिला मुख्यालय पर ओपन जिम स्थापित करने हेतु 35 करोड़ रूपए के प्रावधान को मंजूरी प्रदान की है। प्रस्ताव के अनुसार, एसएमएस स्टेडियम जयपुर, बरकतुल्लाह खान स्टेडियम जोधपुर तथा शेष 5 संभागों अजमेर, बीकानेर, उदयपुर, भरतपुर…
Read More
अंग दान पर आधारित फिल्म ‘ऐ जिंदगी’ कर मुक्त

अंग दान पर आधारित फिल्म ‘ऐ जिंदगी’ कर मुक्त

- जनता को अंग दान के लिए प्रोत्साहित करेगी फिल्म - सिनेमाघरों द्वारा टिकटों का विक्रय होगा  SGST की राशि घटाकर - राज्य सरकार करेगी प्रदर्शन पर SGST का पुर्नभरण जयपुर, 15 अक्टूबर। राज्य सरकार प्रदेश में अंग दान को प्रोत्साहित करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने अंग दान पर आधारित फिल्म ‘ऐ जिंदगी’ को राज्य में कर मुक्त कर दिया है। सच्ची कहानी पर आधारित यह फिल्म नैतिक अंग दान को प्रोत्साहित करती है। यह फिल्म जनता को अंग दाताओं के रूप में साइनअप करने की प्रेरणा देती है। श्री गहलोत की इस स्वीकृति के बाद पंजीकृत मल्टीप्लेक्स…
Read More
277 लीटर सरस, 54 लीटर कृष्णा नकली घी एवं 105 लीटर अमूल के मिलावटी घी को किया जब्त

277 लीटर सरस, 54 लीटर कृष्णा नकली घी एवं 105 लीटर अमूल के मिलावटी घी को किया जब्त

पुलिस ने आरोपी महेंद्र कुमार शर्मा को लिया हिरासत में  जयपुर 15 अक्टूबर। राज्य सरकार के निर्देशानुसार मिलावटखोरी के विरुद्ध शुद्ध के लिए युद्ध अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत शनिवार को जयपुर शहर के हरमाड़ा इलाके में खाद्य विभाग, स्वास्थ्य विभाग, पुलिस और जयपुर डेयरी की ओर से संयुक्त रूप से कार्रवाई की गई है।  जिला कलेक्टर श्री प्रकाश राजपुरोहित ने बताया कि हरमाड़ा स्थित राजियावास में महेंद्र कुमार शर्मा के ठिकाने पर कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में नकली घी पकड़ा गया है। सरस डेयरी की ओर से ​नकली सरस घी बेचने के मामले में आरोपी महेंद्र शर्मा के खिलाफ हरमाड़ा…
Read More
error: Content is protected !!