डॉ. अनुष्का विधि महाविद्यालय के विधार्थियों का सुप्रीम कोर्ट भ्रमण

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

महाविद्यालय के निदेशक डॉ. एस. एस. सुराणा ने बताया कि बी.ए.एलएल.बी. पाठ्यक्रम के छात्र-छात्राओं का एक दल सात दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण पर दिनांक 21/12/2022 को सांय ट्रेन द्वारा नई दिल्ली के लिये रवाना हुआ। दिनांक 22/12/2022 को दल के छात्र-छात्राओं व महाविद्यालय के सहायक आचार्य डॉ. मोहम्मद हारून छीपा तथा श्रीमती मंजू कुमावत के नेतृत्व में उच्चतम न्यायालय परिसर में स्थित म्युजियम का अवलोकन किया। छात्र-छात्राओं ने म्युजियम में रखी हुई भारत के संविधान की प्रथम प्रति, केशवानंद भारती बनाम भारत संघ, मेनका गाँधी बनाम भारत संघ, शाहबानों वाद, एस. आर. बोम्बई बनाम भारत संघ जैसे महत्वपूर्ण वादों के निर्णयों की मूल प्रतियों को देखा। साथ ही भारतीय विधायी इतिहास से सम्बन्धित विभिन्न वस्तुओं का भी अवलोकन किया। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने राजपथ, इंडिया गेट, राजघाट तथा ऐतिहासिक लाल किले का भ्रमण किया।

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. क्षेत्रपाल सिंह ने बताया कि अगले दिन दिनांक 23/12/2022 को दल हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला पहुंचा| शिमला के ऐतिहासिक स्थलों के भ्रमण के बाद दल हिल स्टेशन कुफरी, कल्लू, मनाली, होते हुए रोहतांग पास पहुंचा। छात्र-छात्राओं ने लेह-मनाली राजमार्ग पर स्थित 9.02 किलोमीटर लम्बी अटल टनल को देखा| दिनांक 28/12/2022 को छात्र-छात्राओं का यह दल सात दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण के दौरान ऐतिहासिक स्थलों एवं पर्यटन स्थलों का भ्रमण कर उदयपुर लौटा

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!