Rajasthan News

भारतीय स्टेट बैंक और एवं आशा महिला दुग्ध उत्पादक कंपनी लिमिटेड के मध्य एमओयू

भारतीय स्टेट बैंक और एवं आशा महिला दुग्ध उत्पादक कंपनी लिमिटेड के मध्य एमओयू

उदयपुर, 26 दिसंबर। भारतीय स्टेट बैंक, अंचल कार्यालय, उदयपुर ने दुग्ध उत्पादकों को ऋण सुविधाएं प्रदान करने एवं दुग्ध व्यवसाय में सहयोग देने के लिए आशा महिला दुग्ध उत्पादक कंपनी लिमिटेड के साथ एक एमओयू किया है। इसके तहत दुधारू पशुओं की खरीद, दुधारू पशु पालन के इच्छुक एवं संबन्धित डेयरी गतिविधियों के लिए आशा एम.एम.पी.सी.एल. के सदस्यों को उत्तम तरीके से ऋण सुविधाएं मुहैया हो सकेगी। बैंक के मुख्य प्रबंधक से प्राप्त जानकारी के अनुसार आशा एमएमपीसीएल मुख्य रूप से सदस्यों के दूध और दुग्ध उत्पादों की पूलिंग, खरीद, प्रसंस्करण, विपणन आदि के व्यवसायिक गतिविधियों में लगी हुई है।…
Read More
प्रसंग संस्थान द्वारा देश के वरिष्ठ कवि श्री नंद चतुर्वेदी को स्मरणांजलि

प्रसंग संस्थान द्वारा देश के वरिष्ठ कवि श्री नंद चतुर्वेदी को स्मरणांजलि

उदयपुर, 26 दिसंबर। प्रसंग संस्थान एवं वर्धमान महावीर कोटा खुला विश्वविद्यालय, उदयपुर के संयुक्त तत्वावधान में देश के मूर्धन्य साहित्यकार नंद चतुर्वेदी को लगभग बीस कवियों ने अपनी कविताओं से याद किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए राजस्थान साहित्य अकादमी के अध्यक्ष दुलाराम सहारण ने कहा कि आगामी 21 अप्रैल 2023 से नंद बाबू का जन्मशती वर्ष प्रारंभ होगा। उनके साहित्यिक अवदान पर अकादमी पूरा सहयोग करेगी और नगर से बाहर भी आयोजन करवाएगी। काव्य गोष्ठी के मध्य नंद चतुर्वेदी की पुत्री वरिष्ठ आलोचक एवं कवयित्री डॉ. मंजु चतुर्वेदी पर केंद्रित अनुकृति पत्रिका के विशेषांक का विमोचन हुआ। विशेषांक में…
Read More
जनसुनवाई में आए परिवादों की समीक्षा बैठक 4 जनवरी को

जनसुनवाई में आए परिवादों की समीक्षा बैठक 4 जनवरी को

उदयपुर, 26 दिसंबर। गत 15 दिसंबर को आयोजित हुई जिला स्तरीय जनसुनवाई में प्राप्त हुए परिवादों की समीक्षा करने के लिए बैठक का आयोजन 4 जनवरी को सायं 4.30 बजे जिला कलक्टर ताराचंद मीणा की अध्यक्षता में जिला परिषद सभागार में आयोजित होगी। सहायक निदेशक लोक सेवाएं दीपक मेहता ने बताया कि परिवादों से संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्रगति रिपोर्ट के साथ बैठक में उपस्थित रहने के निर्देश जारी किए गए हैं।
Read More
पश्चिम क्षेत्रीय महिला विश्वविद्यालय हॉकी प्रतियोगिता का हुआ आगाज

पश्चिम क्षेत्रीय महिला विश्वविद्यालय हॉकी प्रतियोगिता का हुआ आगाज

उदयपुर 26 दिसंबर। जनार्दन राय नागर राजस्थान विद्यापीठ (डीम्ड टू बी विश्वविद्यालय), उदयपुर की मेजबानी में आयोजित पश्चिम क्षेत्रीय महिला विश्वविद्यालय हॉकी प्रतियोगिता का आरंभ दिनांक 26 दिसंबर को महाराणा भूपाल नोबल्स विश्वविद्यालय , उदयपुर के प्रांगण में हुआ। उद्घाटन सत्र में विशिष्ट अतिथि अशोक ध्यानचंद ने हॉकी के प्रति बालिकाओं के बढते रूझान को सकारात्मक  मानते हुए इसे वर्तमान परीप्रेक्ष्य में महिला सशक्तिकरण का पर्याय बताया। भारत का ओलंपिक समेत अनेक राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में प्रतिनिधित्व कर पदक दिलाने वाले अशोक ध्यानचंद ने बालिकाओं से जीवन में जीत को लक्ष्य बना प्रतिद्वंदी टीम के प्रति समानुभूति की भावना…
Read More
राजस्थान में सैकण्ड ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा का पेपर रद्द, 44 छात्र पकड़े, दस—दस लाख रुपए में हुआ था सौदा

राजस्थान में सैकण्ड ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा का पेपर रद्द, 44 छात्र पकड़े, दस—दस लाख रुपए में हुआ था सौदा

जालौर से आए परीक्षार्थियों से मिले परीक्षा के पेपर, आरपीएससी ने रद्द किया पेपर, एसओजी को सौंपी जांच -सुभाष शर्मा  उदयपुर। राजस्थान में भर्ती परीक्षाओं के पेपर आउट होने का सिलसिला थम नहीं रहा है। आरपीएससी की ओर से शनिवार को होने वाली सैकण्ड ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा का पेपर भी आउट हो गया है। इसके चलते पहली पारी होने वाला सामान्य विज्ञान विषय का पेपर रद्द कर दिया गया। पुलिस ने इस मामले में 44 अभ्यर्थियों को हिरासत में लिया है, जिनमें सात लड़कियां शामिल हैं। जिनसे पूछताछ में खुलासा हुआ है कि दस—दस लाख रुपए में पेपर का…
Read More
आवासन मंडल की बड़ी कार्रवाई प्रताप नगर में 200 करोड रूपये की भूमि अतिक्रमण मुक्त

आवासन मंडल की बड़ी कार्रवाई प्रताप नगर में 200 करोड रूपये की भूमि अतिक्रमण मुक्त

जयपुर,23 दिसम्बर । आवासन आयुक्त श्री पवन अरोडा के निर्देश पर राजस्थान आवासन मण्डल की टीम ने प्रतापनगर के सेक्टर-23 में बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 23 हजार वर्गमीटर बेशकीमती भूमि को अतिक्रमण मुक्त करा लिया । इस भूमि का वर्तमान बाजार मूल्य करीब 200 करोड़ रूपए आंका जा रहा है । आवासन आयुक्त ने मंडल अधिकारियों को योजना बनाकर भूमि का समुचित निस्तारण करने के निर्देश दिए हैं। उल्लेखनीय है कि मण्डल ने महल रोड एवं प्रतापनगर चौपाटी के पास खसरा संख्या 304,305,307,308,309,319/339,319/340,319/341 तथा 319/342 कुल रकबा 18 बीघा 11 बिस्वा को अवाप्त कर अवार्ड खातेदारों के नाम जारी किया था।…
Read More
खनिज तेल उत्पादन में आधुनिकतम तकनीक साइक्लिक स्टीम सिस्टम का उपयोग – अतिरिक्त मुख्य सचिव माइंस एवं पेट्रोलियम

खनिज तेल उत्पादन में आधुनिकतम तकनीक साइक्लिक स्टीम सिस्टम का उपयोग – अतिरिक्त मुख्य सचिव माइंस एवं पेट्रोलियम

ऑयल इण्डिया ने प्रदेश में रिन्यूवल एनर्जी क्षेत्र में निवेश में दिखाई रुचि जयपुर, 23 दिसंबर। अतिरिक्त मुख्य सचिव, माइंस एवं पेट्रोलियम डॉ. सुबोध अग्रवाल ने बताया कि ऑयल इण्डिया ने खनिज तेल व प्राकृतिक गैस की माइनिंग व अन्वेषण के साथ ही अब नवीकृत उर्जा खासतौर से सोलर व विण्ड एनर्जी के क्षेत्र में भी निवेश में रुचि दिखाई है। ऑयल इण्डिया द्वारा क्षेत्र में भारी तेल होने के कारण साइक्लिक स्टीम सिस्टम से खनिज तेल का उत्पादन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में पेट्रोलियम खनन की यह अपनी तरह की अनूठी और आधुनिकतम तकनीक है।…
Read More
कन्हैयालाल की पत्नी और बेटे बोले जब तक हत्यारों को फांसी मिल नहीं जाती, तब तक चैन नहीं

कन्हैयालाल की पत्नी और बेटे बोले जब तक हत्यारों को फांसी मिल नहीं जाती, तब तक चैन नहीं

उदयपुर। देश भर में चर्चित रहे कन्हैयालाल हत्याकांड मामले में एनआईए ने चार्जशीट पेश कर दी लेकिन कन्हैया के परिजनों का कहना है कि जब तक हत्यारों को सार्वजनिक रूप से फांसी की सजा नहीं दी जाती, तब तक उनका दर्द बना रहेगा। कन्हैया की पत्नी यशोदा साहू का कहना है कि वह नहीं जानती चार्जशीट क्या होती है? उन्हें तो उस दिन चैन पड़ेगा, जब उसके पति के हत्यारों को फांसी दी जाएगी। बेटा यश ने तो तब तक नंगे पैर ही रहने का प्रण ले रखा है, जब तक उसके पिता के हत्यारों को फांसी नहीं हो जाती।…
Read More

कन्हैयालाल हत्याकांड मामले में एनआईए ने पेश की चार्जशीट

जयपुर की एनआईए कोर्ट में आरोपितों को नहीं पेश किया गया उदयपुर। देशभर में चर्चित कन्हैयालाल हत्याकांड के मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी—एनआईए ने घटना के 168 दिन बाद गुरुवार को जयपुर की अदालत में नौ आरोपितों के खिलाफ चार्जशीट पेश कर दी। इस मामले में अगली सुनवाई तीन जनवरी को रखी गई है। कन्हैयालाल जैसे ही महाराष्ट्र के अमरावती में घटे जघन्य हत्याकांड एनआईए चार दिन पहले चार्जशीट पेश कर चुकी है। मिली जानकारी के अनुसार एनआईए ने आरोपितों की गैरमौजूदगी में ही उनके खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े मामलों की विशेष अदालत में पेश किया और दावा किया…
Read More
राज्यपाल ने नगाड़ा बजाकर शिल्पग्राम उत्सव का हुआ आगाज

राज्यपाल ने नगाड़ा बजाकर शिल्पग्राम उत्सव का हुआ आगाज

उदयपुर, 21 दिसंबर। झीलों की नगरी में लोक संस्कृति के अनूठे पर्व शिल्पग्राम उत्सव का आगाज बुधवार को समारोहपूर्वक हुआ। प्रदेश के राज्यपाल माननीय कलराज मिश्र ने पारंपरिक नगाड़ा बजाकर एवं दीप प्रज्जवलित कर इस उत्सव का शुभारंभ किया। समारोह को संबोधित करते हुए राज्यपाल ने सभी अतिथियों का स्वागत कर कहा कि शिल्पग्राम जीवन से जुड़ी उत्सवधर्मिता का त्योहार है। भारतीय संस्कृति जीवन से जुड़े संस्कारों से ही प्रत्यक्षतः जुड़ी हुई है। जीवन से जुड़े जो संस्कार हैं, उनसे ही कला उपजती रही है। उन्होंने कहा कि यहां जो स्टॉल लगाए हैं, उनको देखकर स्पष्ट ही यह अनुभूत होता…
Read More
error: Content is protected !!