जनसुनवाई में आए परिवादों की समीक्षा बैठक 4 जनवरी को

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

उदयपुर, 26 दिसंबर। गत 15 दिसंबर को आयोजित हुई जिला स्तरीय जनसुनवाई में प्राप्त हुए परिवादों की समीक्षा करने के लिए बैठक का आयोजन 4 जनवरी को सायं 4.30 बजे जिला कलक्टर ताराचंद मीणा की अध्यक्षता में जिला परिषद सभागार में आयोजित होगी।
सहायक निदेशक लोक सेवाएं दीपक मेहता ने बताया कि परिवादों से संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्रगति रिपोर्ट के साथ बैठक में उपस्थित रहने के निर्देश जारी किए गए हैं।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!