उदयपुर से मुम्बई सीधी ट्रेन की उम्मीद जगी
उदयपुर। वंदे भारत ट्रेन के बाद उदयपुर के लिए रेलवे इस साल एक और नई सौगात दे सकता है। भारतीय रेलवे ने संकेत दिए हैं इस साल उदयपुर से मुम्बई के लिए सीधी रेल सेवा शुरू की जा सकती है। अभी तक उदयपुर से मुंबई के बांद्रा तक दो ट्रेनें चल रही है लेकिन इनमें से कोई सीधे मुम्बई तक नहीं है। जो नई ट्रेन चलेगी वह अब अहमदाबाद होते हुए मुम्बई जाएगी जो सीधा रास्ता है। जिसमें 18 घंटे की बजाय महज 12 घंटे ही लगेंगे और समय के साथ पैसों की भी बचत होगी। उदयपुर से सीधे मुंबई…
