Rajasthan News

होम वोटिंग : शुक्रवार को 381 वरिष्ठजन व 70 दिव्यांगजन ने निभाया फर्ज

होम वोटिंग : शुक्रवार को 381 वरिष्ठजन व 70 दिव्यांगजन ने निभाया फर्ज

उदयपुर, 19 अप्रैल। लोकसभा आम चुनाव 2024 के तहत दूसरे चरण के मतदान को लेकर 14 अप्रेल से जारी होम वोटिंग प्रक्रिया में उदयपुर जिले में शुक्रवार को 381 वरिष्ठजन व 70 दिव्यांगजन ने लोकतंत्र के प्रति अपना फर्ज निभाया। होम वोटिंग प्रकोष्ठ प्रभारी तरू सुराणा ने बताया कि शुक्रवार को होम वोटिंग टीमों ने घर-घर जाकर 85 वर्ष से अधिक आयु के 391 वरिष्ठ नागरिक व 40 प्रतिशत से अधिक विकलांगता वाले चिन्हित 70 दिव्यांगजन से मतदान करवाया। जिले में अब तक 3007 बुजुर्ग एवं दिव्यांगजन होम वोटिंग सुविधा का लाभ ले चुके है। होम वोटिंग का प्रथम चरण…
Read More
विभिन्न संस्थान-कार्यालयों में हुई स्वीप गतिविधियां युवाओं को दिलाई मतदान की शपथ

विभिन्न संस्थान-कार्यालयों में हुई स्वीप गतिविधियां युवाओं को दिलाई मतदान की शपथ

उदयपुर, 19 अप्रैल। आगामी लोकसभा चुनाव 2024 में जिले में अधिक से अधिक मतदान के लिए आमजन को प्रेरित करने हेतु जिला निर्वाचन अधिकारी अरविंद कुमार पोसवाल के निर्देशन स्वीप गतिविधियां जारी है। शुक्रवार को मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत पुरोहितों की मादडी स्थित आईटीकंपनी फ्यूजन में जिला स्वीप प्रभारी श्रीमती कीर्ति राठौड़ ने युवा मतदाताओं को मतदान का महत्व समझाते हुए अधिक से अधिक मतदान की अपील की। कवि अजातशत्रु ने अपनी कविताओं से सभी को मतदान के लिए प्रेरित किया।  साइफन श्रमिक बन्धुओ को मतदान की शपथ दिलाई। मतदाता जागरूकता के तहत सतरंगी सप्ताह की फ़्लैश मोब थीम…
Read More
9 वर्षीय दिव्यांशी मतदान के लिए कर रही है प्रेरित संत तरेसा स्कूल की कक्षा 4 की छात्रा है दिव्यांशी

9 वर्षीय दिव्यांशी मतदान के लिए कर रही है प्रेरित संत तरेसा स्कूल की कक्षा 4 की छात्रा है दिव्यांशी

उदयपुर, 19 अप्रेल। जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर) अरविंद पोसवाल के निर्देशन में जारी मतदाता जागरूकता गतिविधियों में स्कूली विद्यार्थी भी अपनी सक्रिय भागीदारी निभा रहे है। इसका उदाहरण देखने को मिला उदयपुर के कोर्ट परिसर में। बोहरा गणेश जी के जय श्री कॉलोनी में रहने वाली 9 वर्ष की दिव्यांशी अपने पिता एडवोकेट हरीश शर्मा के साथ कोर्ट परिसर पहुंची और अधिवक्ताओं एवं स्टाफ सदस्यों को स्कूल की ओर से चलाए जा रहे मेरा वोट मेरा अधिकार कैम्पन के बारे में जानकारी देकर मतदान के लिए प्रेरित किया और हस्ताक्षर करवाए। दिव्यांशी शहर के संत तरेसा स्कूल में कक्षा 4…
Read More
खेत खलिहानों में मतदाता पर्चियां बाँटने पहुँचें बीएलओ

खेत खलिहानों में मतदाता पर्चियां बाँटने पहुँचें बीएलओ

उदयपुर, 19 अप्रैल। लोकसभा आम चुनाव 2024 के दूसरे चरण का मतदान 26 अप्रेल को होना है, इसके लिए मतदाता पर्चियां बांटने के लिए बूथ लेवल अधिकारी चुनावी कार्य पूरे मनोयोग से निर्वहन कर रहे हैं। विधानसभा क्षेत्र मावली के सहायक रिटर्निग अधिकारी मनसुख डामोर ने बताया कि क्षेत्र में बीएलओ मतदाता पर्चियां वितरित करने के लिए न केवल हर मतदाता तक पहुंचकर पर्चियां बांट रहे हैं, बल्कि मतदाता पर्चियां बांटने के लिए उनके खेत खलिहानों में भी पैदल पहुंचकर पर्चियां बांटकर मतदान के लिए लोगों को जागरूक कर रहे हैं। मावली में भाग संख्या 246 के बीएलओ मुकेश पालीवाल…
Read More
मतदाता जागरूकता के लिए ऑनलाइन निर्वाचन प्रश्नोत्तरी व स्लोगन प्रतियोगिता प्रारम्भ

मतदाता जागरूकता के लिए ऑनलाइन निर्वाचन प्रश्नोत्तरी व स्लोगन प्रतियोगिता प्रारम्भ

प्रथम तीन-तीन विजेताओं को मिलेगा कलक्टर के साथ कॉफी का अवसर, भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को हाथों हाथ मिलेगा ऑनलाइन प्रमाण-पत्र उदयपुर, 19 अप्रैल। लोकसभा चुनाव 2024 के अन्तर्गत मतदान प्रतिशत बढाने एवं मतदाताओं को जागरूक कर उनकी सहभागिता बढ़ाने के हरसम्भव प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अरविंद पोसवाल के निर्देशन में नवाचार करते हुए सोशल मीडिया सेल की ओर से मतदान से जुड़ी ऑनलाइन निर्वाचन क्विज एवं स्लोगन प्रतियोगिता प्रारम्भ की गई है। इन प्रतियोगिताओं में आसान से सवालों का जवाब देने वाले और मतदाता जागरूकता से जुड़े बढ़िया सा स्लोगन…
Read More
दिव्यांग मतदाताओं की सहायता के लिए मतदान दिवस पर स्काउट गाइड बनेंगें दिव्यांग मित्र

दिव्यांग मतदाताओं की सहायता के लिए मतदान दिवस पर स्काउट गाइड बनेंगें दिव्यांग मित्र

डूंगरपुर, 19 अप्रैल। लोकसभा आम चुनाव-2024 के तहत मतदान दिवस पर स्काउट गाइड दिव्यांग मित्र बनकर करेंगें दिव्यांग मतदाताओं की सहायता। सी.ओ. स्काउट सुनील कुमार सोनी ने बताया कि जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशानुसार जिलेें में राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड के 02 वालियन्टर प्रत्येक बूथ पर दिव्यांग मतदाताओं की सहायता के लिए लगाया गया है। इस संबंध में इन वालियन्टयर्स का ब्लॉक स्तरीय प्रशिक्षण का आयोजन आसपुर, बिछीवाड़ा, साबला, सागवाड़ा, डूंगरपुर, गलियाकोट, सीमलवाड़ा, चिखली में आयोजन किया गया। वालियन्टर प्रशिक्षण के दौरान दिव्यांग मतदाताओं को पैदल, व्हीलचेयर और स्ट्रेचर के माध्यम से मतदान केंद्र पर लाना और ले जाना,…
Read More
पीएफसी के छात्रों ने एसीसीए की परीक्षा में मारी बाजी

पीएफसी के छात्रों ने एसीसीए की परीक्षा में मारी बाजी

उदयपुर। पीएफसी के विद्यार्थियों ने मार्च 2024 में एक बार फिर जीत हासिल करते हुए इस तिमाही में पीएफसी के 3 विद्यार्थी फातिमा कादेर, चित्रांश जैन, ताहिर अली एसीसीए एफिलिएट बनंे। पीएफसी की निर्देशिका मीनाक्षी भेरवानी ने बताया कि एसीसीए की इस यात्रा में उनकी मेहनत के साथ पीएफसी का पूर्ण सहयोग रहा हैं। उन्होंने बताया कि पीएफसी के छात्रों ने स्किल और प्रोफेशनल दोनो लेवल में ही जीत का परचम लहराया। जिसमें एफआर 90 प्रतिशत रिजल्ट रहा। पीएम में भी वर्ल्ड पास रेट से कहीं ज्यादा रिजल्ट रहा। जिसमें इशांत सोमानी के एफआर विषय में 89 प्रतिशत परिणाम रहा।…
Read More
व्यय पर्यवेक्षक नायर ने एमसीएमसी प्रकोष्ठ का किया औचक निरीक्षण

व्यय पर्यवेक्षक नायर ने एमसीएमसी प्रकोष्ठ का किया औचक निरीक्षण

राजसमंद। लोकसभा चुनाव को लेकर नियुक्त व्यय पर्यवेक्षक वरिष्ठ आईआरएस शिवप्रसाद एस नायर ने गुरुवार को जिला कलेक्ट्रेट के द्वितीय तल स्थित सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग के हॉल में संचालित एमसीएमसी प्रकोष्ठ का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण कर उन्होंने विभिन्न समाचार पत्रों में प्रकाशित, न्यूज़ चैनल एवं सोशल मीडिया पर प्रसारित समाचारों, पोस्ट आदि की निगरानी संबंधित गतिविधियों को देखा। साथ ही विज्ञापन अधिप्रमाणन, पेड न्यूज निगरानी संबंधित गतिविधियों की भी जानकारी ली। उन्होंने विभिन्न संचार माध्यमों में प्रकाशित एवं प्रसारित होने वाले समाचारों की प्रभावी निगरानी करने के निर्देश दिए। इस दौरान मीडिया प्रकोष्ठ प्रभारी प्रवेश परदेशी ने…
Read More
पद्मभूषण डॉ मोहन सिंह मेहता की 129 वीं जयंती 20 अप्रैल को विद्या भवन के पूर्व विद्यार्थियों का होगा सम्मेलन

पद्मभूषण डॉ मोहन सिंह मेहता की 129 वीं जयंती 20 अप्रैल को विद्या भवन के पूर्व विद्यार्थियों का होगा सम्मेलन

उदयपुर,  महान शिक्षाविद, प्रशासक व समाजसेवी पद्मभूषण  डॉ. मोहन सिंह मेहता की 129 वीं जयंती आगामी शनिवार ,20 अप्रैल को भव्यता के साथ मनाई जाएगी। इस अवसर पर  विद्या भवन स्कूल  प्रांगण में पूर्व विद्यार्थियों का  स्नेह मिलन एवं सम्मान समारोह  आयोजित होगा। विद्या भवन विद्या बन्धु संस्थान के आमोद प्रमोद मंत्री गोपाल कृष्ण बम्ब ने बताया कि कार्यक्रम में खासतौर पर   सैंतीस वर्ष पूर्व ,  1987 में उत्तीर्ण हुए  विद्यार्थियों का  सपरिवार सम्मान किया जाएगा । इस अवसर पर विद्या बंधु  संस्थान की वार्षिक पत्रिका *मुख पत्र* के 36 वें  अंक का भी विमोचन किया जायेगा। मुख पत्र में…
Read More
राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने का आह्वान

राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने का आह्वान

उदयपुर, 18 अप्रैल। आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष के निर्देश पर सचिव एडीजे कुलदीप शर्मा ने गुरूवार को सलूम्बर बार एसोसिएशन पदाधिकारियों की बैठक ली। साथ ही सलूम्बर जिला कलक्टर से भी मुलाकाल तक राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर चर्चा की। एडीजे शर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने बैठकों का आयोजन किया जा रहा है। वीडियो कांफ्रेन्सिंग एवं अन्य माध्यमों का उपयोग करते हुए न्यायिक अधिकारीगण एवम् प्रशासनिक अधिकारीगण की मीटिंग ली जा रही है। इसी क्रम में बार एसोसिएशन सलूंबर के अधिवक्तागण के साथ बैठक आयोजित…
Read More
error: Content is protected !!